डॉ. त्रिलोकीनाथ (ज्योतिर्विद्)। Saptahik Rashifal 2024-Weekly Horoscope in Hindi 6 October to 12 October 2024: मेष (Aries)- (चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। शनि की नीच दृष्टि के कारण जातक के कार्य क्षेत्र प्रभावित हो सकते है। कार्यों में अनेक तरह की परेशानियाँ या चुनौतियाँ आ सकती है। इस बीच विरोधी एवं प्रतिस्पर्धी भी सक्रिय बने रह सकते है जो जातक के लिए चुनौतियाँ खड़ी कर सकते है। कोट-कचहरी के मामलों में भी परेशानियाँ बनी रह सकती है इसलिए सक्रियता बनाये रखे। स्वास्थ्य पर ध्यान बनाये रखे, नही तो परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। पूंजी निवेश करने से बचे। अपाहिजों को कालों वस्तुओं का दान करने से राहत मिल सकती है।

वृष (Taurus) - (ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय थोड़ा मिला-जुला रहेगा यद्यपि सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। अच्छे मकान एवं वाहन का सुख जातक को मिल सकता है। घरेलू सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। प्रेम संबंधों में प्रगाढता आ सकती है लेकिन अधिक खर्च के कारण आर्थिक चुनौतियाँ बढ़ सकती है। जिसके कारण जातक दबाव या तनाव महसूस कर सकता है। निरंतर कार्य-योजनाओं में खर्च बढ़ने से और विरोधियों के सक्रिय होने के कारण चुनौतियाँ बढ़ सकती है। इस सप्ताह घूमने-फिरने से बचे। व्यवसाहिक दृष्टि से सप्ताह मिला-जुला रहेगा इसलिए सोच-समझकर ही पूंजी निवेश करे।

मिथुन (Gemini) - (क,की,कु,घ,छ,के,को,ह) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय चुनौतीपूर्ण रहेगा। विरोधी एवं प्रतिस्पर्धी के सक्रिय होने कारण चुनौतियाँ बढ़ सकते है। कोट-कचहरी के मामले में परेशानी आ सकती है इसलिए सावधानी बनाये रखे। वाहन आदि सावधानी से चलाये नही तो चोट-चपेट लग सकती है। सरकारी सेवा में लगे जातकों के लिए समय चुनौतीपूर्ण रहेगा। कार्य की अधिकता एवं बड़े अधिकारियों से ताल-मेल न बैठने के कारण जातक की परेशानियाँ बढ़ सकती है। प्रमोशन आदि में विलम होने के कारण चुनौतियाँ बढ़ सकती है। व्यवसाहिक दृष्टि से भी सप्ताह चुनौतीपूर्ण है इसलिए सोच-समझकर ही बाजार एवं शेयर मार्केट में पूंजी निवेश करे यदि चुनौतियाँ अधिक महसूस हो तो मंगलवार को लाल वस्तुओं का दान करने से राहत मिल सकती है।

कर्क (Cancer) - (हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। कार्य-योजनाओं में चुनौतियाँ आ सकती है। मन अशांत रहेगा। कुछ अवश्यक एवं कुछ अनावश्यक चिंता के कारण जातक थोड़ा मानसिक रूप से परेशान हो सकता है इसलिए सावधानी बनाये रखे। इस सप्ताह अनावश्यक भाग-दोड़ बढ़ सकती है। बीच-बीच में पूजा पाठ या धर्मिक कार्यों में जातक का मन लग सकता है। इस सप्ताह किसी भी तरह के जोखिम से बचे नही तो बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इस सप्ताह कई तरह की कार्य-योजनाओं के कारण जातक मानसिक दबाव महसूस कर सकता है। अनावश्यक तर्क-वितर्क से बचे नही तो किसी बात को लेकर बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। शिव जी की पूजा करने से राहत मिल सकती है।

सिंह (Leo) - (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय लगभग अनुकूल रहेगा। अर्थिक स्थितियाँ अनुकूल बनी रह सकती है लेकिन जिम्मेदारियाँ एवं कार्य की अधिकता के कारण जातक चुनौतियाँ महसूस कर सकता है। इस सप्ताह जातक का महत्व बढेगा। जातक भविष्य को ध्यान में रखकर कोई कार्य करना चाहेगी तो उसमें भी जातक को सफलता मिल सकती है। इस सप्ताह कई तरह की कार्य-योजनाये जातक को सक्रिय बनाये रख सकती है। सरकारी सेवा में लगे जातको से लिए भी समय अनुकूल रहेगा। प्रमोशन या अच्छे स्थान पर कार्य करने का अवसर जातक को मिल सकता है। सूर्य को जल देने से स्थितियाँ अधिक अनुकूल हो सकती है।

कन्या (Virgo) - (टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय थोड़ा अनुकूल रहेंगा। कई तरह की कार्य-योजनाओं का विस्तार देने में जातक को सफलता मिल सकती है। निरंतर क्रियशील बने रहने के कारण जातक कई महत्वपूर्ण कार्यों को पटरी पर लाने में जातक सफल हो सकता है। भाग-दौड़ एवं देश-विदेश की यात्रा का अवसर मिल सकता है। पूजा-पाठ एवं धर्मिक अनुष्ठान में जातक का मन लग सकता है। सरकारी सेवा में लगे जातको का समय भी अनुकूल है। प्रमोशन आदि का लाभ जातक को मिल सकता है। व्यवसाहिक दृष्टि से भी सप्ताह अनुकूल है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पूंजी निवेश करने से बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है।

तुला (Libra) - (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय अनुकूल रहेगा। सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आ सकती है। एक-दूसरे के प्रति संर्पण का भाव बढ़ सकता है। सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। अच्छे मकान एवं वाहन का सुख जातक को मिल सकता है। देश-विदेश की यात्रा का योग है। घर में मागलिक कार्य संपन्न होने का योग बन सकता है। व्यवसाहिक दृष्टि से भी सप्ताह अनुकूल है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पूंजी निवेश करने से बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। किसी देवी की पूजा एवं शुक्र का मंत्र करने से स्थितियाँ अधिक अनुकूल हो सकती है।

वृश्चिक (Scorpio) - (तो,ना,नी,नू,ने, यो,या,यि,यु) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय अनुकूल रहेगा। जातक की कर्मठता में वृद्धि हो सकती है। जातक अपनी कार्य-योजनाओं का विस्तार करने में सफल हो सकता है। जातक अपनी सूझ-बूझ एवं कार्य कुशलता से लोगों को प्रभावित करने में सफल हो सकता है। छात्रों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। पढ़ाई-लिखाई में मन लग सकता है। किसी महत्वपूर्ण प्रतियोगिता सफल होने का योग बन सकता है। इस सप्ताह जातक अपनी दूर-दृष्टि से कई महत्वपूर्ण कार्यों को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। घर में कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकती है। आपसी लगाव से परिवारिक स्थितियाँ अनुकूल हो सकती है। विष्णु की पूजा से स्थितियाँ अनुकूल हो सकती है।

धनु (Sagittarius) - (ये,यो,भा,भी,भू,धा,फ,ढ,भे) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय लगभग अनुकूल रहेगा लेकिन थोड़ी बहुत चुनौतियाँ बनी रह सकती है। इस बीच थोड़ा स्वास्थ्य पर ध्यान बनाये रखे। सर्दी-जुखाम जैसी परेशानियाँ आ सकती है। कभी-कभी हड्डियाँ भी जातक को परेशानियाँ दे सकती है। मंगल की दृष्टि के कारण जातक की सक्रियता बनी रह सकती है। आर्थिक रूप से भी जातक को लाभ मिल सकता है। सरकारी सेवा में लगे जातकों के लिए भी समय अनुकूल है। प्रमोशन आदि का भी लाभ मिल सकता है। व्यवसाहिक दृष्टि से भी सप्ताह अनुकूल है। थोड़ा संर्घषों के साथ जातक बड़ा लाभ प्राप्त करने में जातक सफल हो सकता है।

मकर (Capricorn) - (भो,जा,जी,जू,खि,खा,खु,खो,गा,गि) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय लगभग अनुकूल बना रहेगा। जातक अपनी सक्रियता से कई कार्यों को विस्तार देने में सफल हो सकता है। भाग-दौड़ के साथ जातक को खूब परिश्रम करना पड़ सकता है लेकिन संर्घष और परिश्रम से जातक हर चुनौतियों को पटरी पर लाने और उसे विस्तार देने में सफल हो सकता है। उतरती शनि की शाढे-शाती के कारण जातक के हर कार्य पटरी पर आ सकते है। व्यवसाय आदि में विशेष उन्नति हो सकती है। जातक यदि राजनीति में होगा तो राजनीतिक उन्नति हो सकती है। व्यवसाहिक दृष्टि से भी सप्ताह अनुकूल है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पूंजी निवेश करने से बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है।

कुंभ (Aquarius) - (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय मिला-जुला रहेगा लेकिन स्थितियाँ अनुकूल बनी रह सकती है। विरोधी एवं प्रतिस्पर्धी थोड़ा सक्रिय हो सकते है लेकिन जातक अपनी सूझ-बूझ से हर स्थिति और परिस्थिति को अनुकूल बने या पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। जातक अपनी क्रियाशीलता से लोगो को प्रभावित कर सकता है। इस बीच थोड़ी खर्च की अधिकता हो सकती है लेकिन खर्च अनुकूल कार्यों में हो सकता है इसलिए उत्साह बना रहेगा। निर्माण कार्यों में लगे जातको का समय थोड़ा चुनौतियों के साथ अनुकूल बना रहेगा। व्यवसाहिक दृष्टि से भी सप्ताह लगभग अनुकूल है इसलिए सोच-समझकर पूंजी निवेश करने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। शनिवार को पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक जलाने से राहत मिल सकती है।

मीन (Pisces) - (दा,दु,थ,झ,दे,दो,चा,चि) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय मिला-जुला रहेगा। पुरानी चुनौतियाँ अभी थोड़ी बनी रह सकती है लेकिन कई महत्वपूर्ण कार्यों के पटरी पर आने से जातक को राहत मिल सकती है। इस सप्ताह जातक चुनौतियाँ के साथ थोड़ा क्रियाशील बना रहेगा। कई महत्वपूर्ण चुनौतियों को कम करने में या पटरी पर लाने में जातक को सफलता मिल सकती है। अभी भी कुछ खराब ग्रहों की छाया बनी हुई है इसलिए किसी भी तरह के जोखिम से बचने का प्रयास करे। व्यवसाहिक दृष्टि से भी सप्ताह मिला-जुला रहेगा इसलिए सोच-समझकर बाजार एवं शेयर मार्केट में पूंजी निवेश करे यदि किसी भी कार्य में परेशानियाँ अधिक महसूस हो तो अपाहिजों को काली वस्तुओं का दान करने से राहत मिल सकती है।

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk