डॉ. त्रिलोकीनाथ (ज्योतिर्विद्)। Saptahik Rashifal 2023-Weekly Horoscope in Hindi 30 April to 6 May 2023: मेष (Aries) - (चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय मिलाजुला रहेगा। सूर्य गुरु की मजबूत स्थिति के कारण इस राशि के जातक अपना महत्व बढ़ाने में सफल हो सकते है। कई कार्यययोजनाओं को पटरी पर लाने में सफल हो सकते है लेकिन राहु एवं बुध के कारण थोड़ी बहुत अड़चने बनी रहेगीं। अभी परिस्थितियाँ जातक का उतना साथ नहीं दे पायेगी जितना कि जातक की अपेक्षा होगी। कार्ययोजनाओं का विस्तार एवं नई कार्य प्रणाली के प्रति जातक का झकाव बढ़ सकता है। कार्य व्यापार की दृष्टि से सप्ताह मिलुजुला रहेगा। जहाँ एक तरफ बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है वहीं दूसरी तरफ अनेक तरह की व्यवधानों की स्थितियाँ बन सकती है इसलिए सावधानी से कार्य करें। जिस कार्य के करने में दुविधा महसूस हो उन कार्यों को हाथ न लगायें। सोच-समझकर ही निर्णय लें। परिस्थितिजन्य स्थितियाँ अनुकूल प्रतिकूल बन सकती है। नौकरी पेशा से जुड़े जातकों के लिए सप्ताह अनुकूल रहेगा। थोड़ा बहुत संघर्ष एवं जटिलताओं का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन जटिलताओं को पटरी पर लाने में जातक सफल हो सकता है। यदि किसी कार्य में चुनौती ज्यादा महसूस हो तो बुधवार को काली वस्तुओं का दान अपाहिजों को करने से राहत मिल सकती है।

वृष (Taurus) - (ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का इस सप्ताह इस राशि वालों का समय लगभग अनुकूल रहेगा। भाग्य जातक का साथ देगा। जातक अपनी कार्य-योजनाओं का विस्तार करने में सफल हो सकता है। घूमने-फिरने का अवसर जातक को मिल सकता है। देश-विदेश की यात्रा का भी प्रबल योग बन सकता है। प्रेम संबंधो में सुधार होगा। एक दूसरे के प्रति समर्पण एवं आकर्षण बढ़ सकता है। अच्छे मकान एवं वाहन खरीदने का योग बन सकता है। ईष्ट मित्रों का सहयोग भी जातक को मिल सकता है। घर परिवार की चुनौतियों को पटरी पर लाने में जातक सफलता मिल सकती है। घर में मांगलिक कार्य संपन्न होने का योग बन सकता है। जातक यदि अपने कार्य योजनाओं का विस्तार करने चाहे तो यह अनुकूल समय है। बाजार एवं शेयर मार्केट की दृष्टि से भी समय अनुकूल है। इन क्षेत्रों में जातक यदि पूँजी लगायेगा तो बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। किसी देवी की पूजा करने से स्थितियाँ अधिक अनुकूल हो सकता है।

मिथुन (Gemini) - (क,की,कु,घ,छ,के,को,ह) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। पिछले सप्ताह की भांति चुनौतियाँ अभी बनी रह सकती है। इसलिए अभी एक डेढ़ सप्ताह तक सावधानीपूर्वक कार्य करें। किसी भी तरह के जोखिम से बचें नहीं तो विषम परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक महत्वाकांक्षा चुनौती का कारण बन सकती है। परिवार के लोगों में आपसी मतभेद होन के कारण चुनौतियाँ बढ़ सकती है। खिलाड़ियों के लिए भी अभी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियाँ चलती रह सकती है। किसी कार्य में बड़ी सफलता न मिलने से जातक को अनेक तरह की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। घर परिवार की समस्यायें भी अभी निरन्तर बनी रह सकती है। न्यायालय से संबंधित कार्यों में कोई महत्वपूर्ण सुधार न होने केपर चुनौतियाँ बनी रह सकती है। वाहन आदि भी सावधानीपूर्वक चलायें नहीं तो चोट-चपेट का योग है। बाजार एवं शेयर मार्केट की दृष्टि से भी सप्ताह अनुकूल नहीं है इसलिए सोच-समझकर ही पूँजी निवेश करें। हनुमान जी की पूजा एवं लाल वस्तुओं का दान करने से स्थितियाँ थोड़ी अनुकूल हो सकती है।

कर्क (Cancer) - (हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों समय मिलाजुला रहेगा। भागदौड़ की अधिकता हो सकती है। कार्यों में थोड़ी चुनौतियाँ बनी रह सकती है।मानसिक असन्तुलन की स्थिति के कारण जातक थोड़ा तनाव महसूस कर सकता है। कार्यों में थोड़ा अधिक भागदौड़ के बाद भी कार्यों के न बननेसे जातक थोड़ा तनाव में आ सकता है। लेकिन सप्ताह का अन्त आते-आते चुनौतियाँ कम होने लगेगी। जातक के कई बड़ी एवं महत्वपूर्ण कार्य पटरी पर आने लगेगें। जिससे जातक को राहत मिलने लगेगी। जातक को प्रयास करना चाहिए कि महत्वपूर्ण कार्यों का आरम्बब सप्ताह के अन्त से करें बाजार एवं शेयर मार्केट में सोच-समझकर पूँजी निवेश करें कला संगीत से जुड़े जातकों के लिए चुनौतियाँ अभी बनी रह सकती है। इसलिए सावधानी पूर्वक आगे बढ़ने का प्रयास करें। शिव जी का दर्शन एवं सफेद वस्तुओं का दान करने से स्थितियाँ अनुकूल हो सकती है।

सिंह (Leo) - (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय लगभग अनुकूल रहेगा। सूर्य की उच्च स्थिति के कारण जातक का महत्व बढ़ सकता है। जातक अपने कार्यों को विस्तार देने में सफल हो सकता है। शनि की दृष्टि के कारण विरोधी एवं प्रतिस्पर्धी सक्रिय हो सकते है जो जातक की प्रगति में थोड़ा व्यवधान खड़ा कर सकते है। इसलिए सावधानी बनायें रखें। घर परिवार की चुनौतियों का भी जातक को सामना करना पड़ सकता है। जातक यदि राजनीति में होगा तो उसकी लोकप्रियता में वृद्धि हो सकती है। जातक अपने कार्यों को विस्तार देने में और उसे ऊँचाई पर पहुँचाने में सफल हो सकता है। सरकारी सेवा से जुड़े जाताकों के लिए भी समय अनुकूल हो सकता है। थोड़ा संघर्ष एवं विरोधो के बीच कोई बड़ा पद या महत्वपूर्ण कार्य करने का अवसर जातक को मिल सकता है। व्यवसाय की दृष्टि से सप्ताह लगभग अनुकूल है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकता है लेकिन निरन्तर सावधानी बनाये रखें। शनि की ढैया भी चल रही है जिसके कारण थोड़ी-सी असावधानी से कार्य करने पर बड़ी परेशानी का भी सामना करना पड़ सकता है। कभी-कभी मन उलझन एवं तनाव से भी गुजर सकता है। इसलिए सावधानी बनायें रखें।

कन्या (Virgo) - (टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय अभी चुनौतीपूर्ण बना रह सकता है। छोटी-छोटी बातों को लेकर अभी अनावश्यक तर्क-वितर्क की स्थिति बन सकती है। इसलिए सावधानी बनायें रखें। सरकारी सेवा से जुड़े जातकों के ले जिम्मेदारियाँ बढ़ सकती है किसी बड़े लाभ के चक्कर में ज्यादा मन न लगायें नहीं तो किसी बड़ी मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। इस सप्ताह दूर दृष्टि से कार्य करें बाता चीत वहीं तक करें जहाँ तक पटरी पर बनी रहें। बात यदि बिगड़ती है तो शांत मन से स्थिर रहें और अच्छे दिनों की प्रतीक्षा करें। अनुकूल समय आने पर विषम परिस्थितियों को भी पटरी पर लाने में जातक सफल हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय मिलाजुला रहेगा। कभी पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा तो कभी पढ़ाई-लिखाई से मन थोड़ा दूर हो सकता है। इसलिए सावधानी बनायें रखें। मन को एकाग्र करने का प्रयास करें। व्यवसाय से जुड़े जातकों को भी सावधानीपूर्वक बाजार एवं शेयर मार्केट में पूँजी निवेश करना चाहिए। थोड़ी-सी लापरवाही बड़े आर्थिक नुकसान का कारण बन सकती है। गणेश जी की पूजा से स्थितियाँ पटरी पर आ सकती है।

तुला (Libra) - (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते) : इस सप्ताह इस राशि वालों का मन उत्साहित बना रहेगा। किसी बड़ी कार्ययोजना को ध्यान में रखते हुए बड़े लक्ष्य की प्राप्ति की दिशा में जातक को अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। जातक यदि अपनी कार्ययोजनाओं को विस्तार देना चाहे तो यह समय अनुकूल है घर परिवार में भी अनुकूल स्थितियाँ बन सकती है। घर में खुशी का वातावरण बन सकता है। किसी ईष्ट मित्र के सहयोग से जातक कोई बड़ी एवं महत्वपूर्ण कार्ययोजना को विस्तार देने में सफल हो सकता है।प्रेम संबंधो में भी प्रगति हो सकती है एक दूसरे के प्रति विश्वास बढ़ सकता है। कला साहित्य एवं संगीत से जुड़े जातकों के लिए समय अनुकूल है । प्रसिद्धि पाने का योग बन सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से समय अनुकूल है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर बड़ लाभ की स्थिति बन सकती है।

वृश्चिक (Scorpio) - (तो,ना,नी,नू,ने, यो,या,यि,यु) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय लगभग अनुकूल रहेगा। यद्यपि कर्मठता बढ़ सकती है लेकिन कभी-कभी चुनौतियों का भी सामना करना पड़ सकता है। जिससे जातक अधिक परेशान हो सकता है। जातक यदि विशेष कार्ययोजना तैयार करेगा तभी स्थितियों को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। संघर्ष की अधिकता बढ़ सकती है। संघर्ष एवं चुनौतियों के बीच जातक को आगे बढ़ने का अवसर मिल सकता है। घर परिवार की चुनौतियों को पटरी पर लाने में जातक को सफलता मिल सकती है। खिलाड़ियों के सामने भी अभी चुनौतियाँ बनी रह सकती है लेकिन जातक अपनी सूझ-बूझ के कारण स्थितियों को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। खिलाड़ियों के लिए भी सप्ताह मिलाजुला रह सकता है। व्यापारियों के लिए भी समय मिलाजुला रहेगा। इसलिए सावधानीपूर्वक किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ने से जातक की प्रगति हो सकती है। हनुमान चालीसा का पाठ करने से व्यवधानों में कमी आ सकती है और कार्यों की गतिशीलता में वृद्धि हो सकती है।

धनु (Sagittarius) - (ये,यो,भा,भी,भू,धा,फ,ढ,भे) : इस सप्ताह इस राशि वालों समय लगभग अनुकूल रहेगा। यद्यपि कार्य की अधिकता एवं अनावश्यक भागदौड़ के कारण चिंता निरन्तर बनी रह सकती है। जातक यदि सूझ-बूझ से कार्य करेगा तो कई महत्वपूर्ण स्थितियों को साधने या पटरी पर लाने में जातक को सफलता मिल सकती है। विद्यार्थियों के लिए भी समय लगभग अनुकूल है। पढ़ाई-लिखाई में मन लग सकता है। जातक यदि दूर-दृष्टि से कार्य करेगा तो कई महत्वपूर्ण कार्यों को पटरी पर लाने में सफलता मिल सकती है। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह लगभग अनुकूल है । बाजार एवं शेयर मार्केट में सोच-समझकर लगाने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। खिलाड़ियों के लिए भी समय अनुकूल है। जातक यदि पूरी निष्ठा से खेलेगा तो बड़ी सफलता मिल सकती है। जिससे जातक की लोकप्रियता में बड़ी वृद्धि हो सकती है। कार्ययोजनाओं का सही ढंग से संचालन करने पर आर्थिक स्थितियों में भी गुणात्मक सुधार हो सकता है। हनुमान जी की पूजा से स्थितियाँ अधिक अनुकूल हो सकती है।

मकर (Capricorn) - (भो,जा,जी,जू,खि,खा,खु,खो,गा,गि) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय लगभग अनुकूल रहेगा। उतरती साढ़े-साती के कारण जातक की आर्थिक स्थितियाँ मजबूत होगीं और जातक बड़ा लाभ पाने में सफल हो सकता है। सुख-सुविधा की दृष्टि से सप्ताह अनुकूल है घूमने-फिरने या देश-विदेश का भ्रमण का योग बन सकता है। जातक यदि व्वयसायिक गतिविधि से जुड़ा होगा तो अपनी स्थिति और अधिक मजबूत करने में बड़ी सफलता मिल सकती है। कार्ययोजनाओं का विस्तार करने की दृष्टि से यह सप्ताह बहुत अनुकूल है। जातक यदि बाजार एवं शेयर मार्केट में पूँजी निवेश करेगा तो बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। अचल वस्तु खरीदने का योग बन सकता है। भूमि भवन से जातक को बड़े आर्थिक लाभ की मिलने का योग बन सकता है। सेना पुलिस एवं सरकारी सेवा से जुड़े जातकों के लिए भी समय अनुकूल है। अच्छे स्थान पर कार्य करने या प्रमोशन का लाभ मिल सकता है। शनिवार को पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक जलाने से स्थितियाँ अधिक अनुकूल हो सकती है।

कुंभ (Aquarius) - (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय मिलाजुला रहेगा। शनि की साढ़े-साती के कारण चुनौतियाँ बनी रह सकती है इस राशि के जातक थोड़ा स्वास्थ्य पर ध्यान बनायें रखें। पेट कमर सीने एवं हार्ट से संबंधित परेशानी का भी योग है। यदि स्वास्थ्य पर ज्यादा चुनौती महसूस हो तो डाक्टरी सलाह के साथ शनि का दान भी करें इससे जातक को राहत मिल सकती है। यद्यपि शनि अपने घर का है। इसलिए इस राशि वालों के लिए भी सुरक्षा कवच की स्थिति बनायें रख सकता है। निरन्तर संघर्ष एवं क्रियाशील बने रहना पर जातक चुनौतियों का सामना करते हुए। आगे बढ़ने में सफल हो सकता है ठेकेदारी से जुड़े कार्यों से जातकों के लिए समय मिलाजुला रहेगा। जातक कभी उत्तम लाभ पाने में सफल हो सकता है तो जातक के लिए चुनौतियाँ भी खड़ी हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए समय मिलाजुला रहेगा। कोई बड़ी सफलता न मिलने से जातक का मन हताश एवं निराश हो सकता है।इसलिए सोच-समझकर सक्रिय बने रहें और कार्यों को विस्तार देने का प्रयास करें बाजार एवं शेयर मार्केट में भी पूँजी सोच-समझकर निवेश करें। अनावश्यक भागदौड़ से बचें। स्वास्थ्य पर भी निरन्तर ध्यान बनायें रखें। शनिवार को पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक जलाने से जातक के लिए चुनौतियाँ कम हो सकती है।

मीन (Pisces) - (दा,दु,थ,झ,दे,दो,चा,चि) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। गुरु एवं राहु की युति के कारण संघर्ष की स्थितियाँ बढ़ सकती है। कार्ययोजनाओं का विस्तार करने में जातक को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। शिक्षा से जुड़े जातकों के सामने भी अनेक तरह की चुनौतियाँ जातक के लिए संघर्ष का कारण बन सकती है। इस राशि के जातकों के सामने निम्न स्तर के लोग जातक के ज्ञान को चुनौती दे सकते है। अनावश्यक स्पष्टीकरण देने से जातक का मन उलझन में आ सकता है। इसलिए सावधानी बनायें रखें। कार्ययोजनाओं का विस्तार करने से जातक को राहत मिल सकती है। घर परिवार की चुनौतियाँ भी जातक के लिए परेशानी का कारण बन सकती है। आपसी मतभेद एवं अपनी-अपनी बातों की प्रमुखता के कारण परिवारिक ताल-मेल में भी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए सावधानी बनायें रखें। थोड़ी-सी लापरवाही बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। बाजार एवं शेयर मार्केट में भी सोच-समझकर ही पूँजी निवेश करें। थोड़ी-सी लापरवाही बड़ी परेशानी कारण बन सकती है।

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk