डॉ. त्रिलोकीनाथ (ज्योतिर्विद्)। Saptahik Rashifal 2024-Weekly Horoscope in Hindi 29 September to 5 October 2024: मेष (Aries)-(चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय थोड़ा चुनौतिपूर्ण रहेगा। अनावश्यक भाग-दौड़ एवं खर्च की अधिकता बनी रहेगी। प्रेम संबंधो को पटरी पर लाने के लिए जातक खूब खर्च कर सकता है लेकिन चुनौतियाँ कम होने की बजाय और बढ़ सकती हैं, अनावश्यक पूंजी निवेश करने से आर्थिक चुनौतियाँ भी दबाव बना सकती हैं। शान-शौकत के चक्कर कई तरह की चुनौतियोँ का सामना करना पर सकता है। घर-परिवार में अपसी मत-भेद एवं कलह के कारण परेशानियों का सामना कर पड़ सकती है। सरकारी सेवा में लगे जातक के लिए कई तहर की चुनौतियाँ दबाव बना सकती है। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह अनुकूल नही है इसलिए सोच-समझकर ही बाजार एवं शेयर मार्केट में पूंजी निवेश करे।

वृष (Taurus) - (ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय थोड़ा चुनौतिपूर्ण बना रहेगा। निरंतर संर्घष एवं विरोधियों के सक्रिय बने रहने के कारण जातक को कई तरह की बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। अनावश्यक खर्च एवं परिस्थितियों को न समझते हुए कोई बड़ा कार्य हाथ में लेने के कारण परेशानियाँ बढ़ सकती है और जातक को अनेक तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। पढ़ाई-लिखाई में भी मन कम लग सकता है। किसी महत्वपूर्ण परीक्षा में चुनौतिपूर्ण स्थितियाँ बन सकती है। जातक यदि किसी देवी की पूजा एवं गुरू का मंत्र करने से जातक को राहत मिल सकती है और कोई बड़ा महत्वपूर्ण कार्य भी बन सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह अनुकूल नही है।

मिथुन (Gemini) - (क,की,कु,घ,छ,के,को,ह) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय चुनौतिपूर्ण रहेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य के न बने कारण जातक दबाव महसूस कर सकता है। इस समय किसी से अनावश्यक तर्क-वितर्क न करे नही तो छोटी-छाटी बातों को लेकर लड़ाई-झगड़े की स्थिति बन सकती है। इस सप्ताह स्वास्थ्य पर भी ध्यान बनाये रखे। शुगर एवं ब्लड-प्रेशर जैसी परेशानियाँ जातक के लिए चुनौतियाँ खड़ी कर सकती है। निरंतर सावधानी एवं स्वास्थ्य की देख-रेख बनाये रखे। व्यापार आदि में प्रतिस्पर्धियों से चुनौतियाँ मिल सकती है। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह अनुकूल नही है इसलिए बाजार एवं शेयर मार्केट में पूंजी निवेश करे यदि चुनौतियाँ अधिक महसूस हो तो मंगलवार को लाल वस्तुओं का दान करने से राहत मिल सकती है।

कर्क (Cancer) - (हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय थोड़ा चुनौतिपूर्ण रहेगा। अनावश्यक मानसिक परेशानियाँ जातक पर दबाव बना सकती है। घर-परिवार में भी किसी को लेकर अनावश्यक चुनौतियाँ बढ़ सकती है। घरेलू सुख-सुविधाओं में थोड़ी चुनौतियाँ आ सकती है। परिवारिक सदस्यों से मत-भेद होने के कारण जातक दबाव या चुनौतियाँ महसूस कर सकता है। व्यवसाय में भी उतार-चढ़ाव वाली स्थितियाँ बनी रह सकती है इसलिए बाजार में सोच-समझकर ही पूंजी निवेश करे। अनावश्यक प्रकार की चिंताओं से मुक्त होने का प्रयास करे। अपाहिज या जमादार को काली वस्तुओं का दान करे। इससे जातक को राहत मिल सकती है।

सिंह (Leo) - (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय लगभग अनुकूल रहेगा। भाग्य भी जातक का साथ देगा। मन उत्साहित बना रहेगा। कभी-कभी कार्य की अधिकता एवं जिम्मेदारियाँ जातक पर दबाव बना सकती है लेकिन आर्थिक मामलों में स्थितियाँ अनुकूल बनी रह सकती है। जिससे जातक का उत्साह बना रहेगा। इस सप्ताह किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर कार्य करने का अवसर जातक को मिल सकता है। जिससे जातक राहत महसूस कर सकता है। अनेक तरह की चुनौतियाँ दूर हो सकती है। सरकारी सेवा में लगे जातको के लिए भी समय उत्तम है। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह अनुकूल है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पूंजी निवेश करने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है।

कन्या (Virgo) - (टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय थोड़ा अनुकूल रहेंगा। जातक का महत्व बढ़ेगा। जातक किसी बड़ी योजना पर कार्य कर सकता है। किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर कार्य करने का अवसर जातक को मिल सकता है। समय और परिस्थियाँ अनुकूल होने के कारण जातक अपनी स्थिति मजबूत करने में सफल हो सकता है। आयात-निर्यात से जुड़े जातको का समय बहुत अनुकूल है। बड़े आर्थिक लाभ की स्थिति बन सकती है। इस सप्ताह घर-परिवार में भी अपसी सहयोग बना रहेगा। घरेलू सुख-सुविधाओं की वृद्धि हो सकती है। गणेश जी की पूजा एवं गाय को हरा चारा खिलाने से राहत मिल सकती है।

तुला (Libra) - (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय अनुकूल रहेगा। भाग्य जातक का साथ देगा। घरेलू सुख-सुविधा में वृद्धि हो सकती है। घर में कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आ सकती है। एक-दूसरे के प्रति लगाव बढ़ सकता है। अच्छे मकान एवं वाहन का सुख जातक को मिल सकता है। घूमने-फिरने एवं मौज-मस्ती में साथ जातक का समय व्यतीत हो सकता है। इस सप्ताह जातक निरंतर क्रियाशील बना रहेगा। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह अनुकूल है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पूंजी निवेश करने पर बड़े लाभ की स्थितियाँ बन सकती है। किसी देवा की पूजा करने से स्थितियाँ अनुकूल हो सकती है।

वृश्चिक (Scorpio) - (तो,ना,नी,नू,ने, यो,या,यि,यु) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय मिला-जुला रहेगा। जातक निरंतर क्रियाशील बना रहेगा। अपनी कर्मठता एवं सुझ-बूझ से जातक कई महत्वपूर्ण कार्यों को पटरी पर ला सकता है। खिलाड़ियों के लिए भी समय मिला-जुला रेहगा अधिक परिश्रम के बाद ही जातक स्थितियों को अनुकूल बना पायेगा। जमीन-जायदाद से जुड़े जातको के लिए प्रगति हो सकती है। सरकारी सेवा में लगे जातकों का समय थोडा संर्घषों के साथ अनुकूल बना रहेगा। जातक यदि सूझ-बूझ से कार्य करेगा तो परिश्रम का लाभ जातक को मिल सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह अनुकूल है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पूंजी निवेश करने पर बड़े लाभ की स्थितियाँ बन सकती है।

धनु (Sagittarius) - (ये,यो,भा,भी,भू,धा,फ,ढ,भे) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय लगभग अनुकूल रहेगा। कार्य की अधिकता रहेगी लेकिन कार्य अनुकूल दिशा में होगा इसलिए उत्साह बना रहेगा। कई महत्वपूर्ण कार्यों को विस्तार देने में जातक को थोड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। सूझ-बूझ एवं दूर-दृष्टि से जातक स्थितियों को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। इस सप्ताह भाग्येश मंगल की दृष्टि है। जिसके कारण कई महत्वपूर्ण कार्यों को विस्तार देने में जातक को सफलता मिल सकती है। इस सप्ताह जातक यदि क्रियाशील बना रहेगा तो कई कार्य-योजनाओं का विस्तार करने में सफल हो सकता है। जमीन-जायदाद के कार्यों में लगे जातको को भी लाभ मिल सकता है। हनुमान जी की पुजा से स्थितियाँ अधिक अनुकूल हो सकती है।

मकर (Capricorn) - (भो,जा,जी,जू,खि,खा,खु,खो,गा,गि) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय लगभग अनुकूल रहेगा यद्यपि संघर्ष की अधिकता रहेगी लेकिन परिश्रम एवं दूर-दृष्टि से जातक कार्य करने में सफल हो सकता है। ठेकेदारी से जुड़े जातको का भी समय अनुकूल है। किसी बड़े प्रोजेक्ट पर कार्य करने का अवसर जातक को मिल सकता है। भवन-निर्माण के कार्यों में लगे जातको को बड़ा लाभ मिलने से आर्थिक स्थितियाँ अनुकूल हो सकती है। भाग-दौड़ एवं क्रियाशील बने रहने के कारण जातक अपनी अर्थिक स्थितियाँ मजबूत करने में सफल हो सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह अनुकूल है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पूंजी निवेश करने पर बड़े लाभ की स्थितियाँ बन सकती है।

कुंभ (Aquarius) - (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय अनुकूल रहेगा। जातक अपनी कार्य-योजनाओं का विस्तार करने में सफल हो सकता है। देश-विदेश की यात्रा का भी योग बन सकता है। भाग-दौड़ या किसी महत्वपूर्ण कार्यों के लिए खर्च की अधिकता भी बनी रह सकती है। इस बीच स्वास्थ्य पर भी ध्यान बनाये रखे क्योकि जातक की शाढ़े-शाती जातक के मध्य भाग से गुजर रही है थोड़ी सी लापरवाही जातक को परेशान कर सकती है। वैसे शनि अपने घर का है इसलिए अनुकूल परिस्थितियाँ बनाये रखेगा। मशीनरी सामानो एवं मोटर-गाडियों और ऑयल का व्यवसाय करने वाला जातकों का समय अनुकूल रहेगा। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह अनुकूल है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पूंजी निवेश करने पर बड़े लाभ का योग बन सकती है।

मीन (Pisces) - (दा,दु,थ,झ,दे,दो,चा,चि) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय मिला-जुला रहेगा। कई तरह की चुनौतियाँ अभी बनी रह सकती हैं लेकिन जातक अपने सूझ-बूझ एवं दूर-दृष्टि से उन चुनौतियों को दूर करने में सफल हो सकता है। इस सप्ताह जातक यदि सोच-समझकर क्रियाशील बना रहेगा तो कई तरह की चुनौतियों को दूर करने में सफल हो सकता है और कई महत्वपूर्ण कार्यो का विस्तार देने में सफल हो सकता है। इस सप्ताह अभी सावधानी बनाये रखे। बाजार एवं शेयर मार्केट में सोच-समझकर ही पूंजी निवेश करे नही तो हानि का भी सामना करना पड़ सकता है यदि चुनौतियाँ अधिक महसूस हो तो अपाहिजों को काली वस्तुओं का दान करने से राहत मिल सकती है।

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk