डॉ. त्रिलोकीनाथ (ज्योतिर्विद्)। Saptahik Rashifal 2024-Weekly Horoscope in Hindi 28 July to 3 August 2024: मेष (Aries)- (चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय थोड़ा चुनौतिपूर्ण रहेगा। मंगल की कमजोर स्थिति के कारण इस राशि के जातको के लिए थोड़ा संर्घष एवं चुनौतियाँ अधिक प्रभावित कर सकती है। इस सप्ताह कार्यों के प्रति उदासीनता के कारण चुनौतियाँ बनी रह सकती है। कई महत्वपूर्ण कार्यों के समय पर पूरा न होने के कारण जातक तनाव महसूस कर सकता है। इस सप्ताह जमीन-जायदाद के कार्यों में लगे जातकों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। खिलाड़ियों के लिए भी समय अनुकूल नही है। खेल-कूद में मन कम लग सकता है। किसी महत्वपूर्ण खेल प्रतिस्पर्धा में सफलता न मिलने से जातक का मन उदास हो सकता है। व्यवसाहिक दृष्टि से सप्ताह अनुकूल न होने के कारण बाजार एवं शेयर मार्केट में पुंजी निवेश करने से बचे नही तो आर्थिक हानि का सामना करना पड़ सकता है। हनुमान जी पूजा करने से राहत मिल सकती है।

वृष (Taurus) - (ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय चुनौतिपूर्ण रहेगा। कार्य की अधिकता एवं विषम परिस्थितियों के कारण जातक दबाव महसूस कर सकता है। कई महत्वपूर्ण कार्यों के विलम होने के कराण जातक चुनौतियाँ महसूस कर सकता है। विरोधी भी सक्रिय रहेंगे जो जातक के लिए बीच-बीच में चुनौतियाँ खड़ी कर सकते है इसलिए सावधानी बनाये रखे। विरोधियिं से तर्क-वितर्क के कारण लड़ाई-झगड़े की स्थिति भी बन सकती है इसलिए सावधानी बनाये रखे। इस सप्ताह प्रेम संबंधओं को लेकर संदेह की भावना बढ़ सकती है और एक-दूसरे के प्रति अविश्वास बढ़ने के कारण आपसी सहयोग में कमी आ सकती है। जमीन-जायदाद एवं कृषि के कर्यों में लगे जातकों के लिए समय थोड़ा चुनौतिपूर्ण रहेगा इसलिए सावधानी बनाये रखे। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह चुनौतिपूर्ण है इसलिए बाजार एवं शेयर मार्केट में सोच-समझ कर ही पूंजी निवेश करे यदि चुनौतियाँ अधिक महसूस हो तो गुरूवार को पीली वस्तुओं का दान करे।

मिथुन (Gemini) - (क,की,कु,घ,छ,के,को,ह) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय बहुत अनुकूल रहेगा। जातक के कर्मों का प्रतिफल जातक को इस सप्ताह मिल सकता है। जातक अपनी सूझ-बूझ एवं दूर-दृष्टि से कई महत्वपूर्ण कार्य-योजनाओं का विस्तार कर सकता है। कई अनुकूल परिस्थितियाँ जातक के लिए लाभकारी अवसर प्रदान कर सकती है। छात्रों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। कई कार्य-योजनाओं को पटरी पर लाने में जातक को सफलता मिल सकती है। किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफल होनो का योग बन सकता है। आयात-निर्यात से जुड़े जातक के लिए समय अनुकूल है बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पूंजी निवेश करने से बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है।

कर्क (Cancer) - (हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय थोड़ा मिला-जुला रहेगा। जहाँ शुक्र के प्रभाव के कारण शान-शौकत पर जातक अधिक खर्च कर सकता है। वही अपनी शाख बढ़ाने की दृष्टि से सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले सकता है। सरकारी सेवा में लगे जातको का समय मिला-जुला रहेगा। संघर्षों के साथ प्रमोशन या किसी बड़े पद पर कार्य करने का अवसर जातक को मिल सकता है। इस सप्ताह थोड़ा सूझ-बूझ से जातक को कार्य करना होगा तभी स्थितियों को पटरी पर लाने में जातक को सफलता मिल सकती है। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह मिला-जूला होने के कारण बाजार एवं शेयर मार्कट में सोच-समझकर ही पूंजी निवेश करे। शिव जी को जलाभिषेक करने से स्थितियाँ अधिक अनुकूल हो सकती है।

सिंह (Leo) - (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय अनुकूल रहेगा। कई महत्वपूर्ण कार्य-योजनाओं का विस्तार करने में जातक को सफलता मिल सकती है। घर-परिवार की कई कार्य-योजनाओं को कुशलतापूर्वक पूरा करने में जातक सफल हो सकता है। घर में कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है। घूमने-फरने या इष्ट मित्रों से मिलने का योग बन सकता है। सरकारी सेवा में लगे जातकों के लिए भी समय अनुकूल है। प्रमोशन या किसी महत्वपूर्ण स्थान पर कार्य करने का अवसर जातक को मिल सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह अनुकूल है बाजार की स्थिति समझकर जातक यदि पूंजी निवेश करेगी तो बड़े लाभ की स्थितियाँ बन सकती है। सूर्य को जल देने स्थितियाँ अनुकूल हो सकती है। कई कार्य पटरी पर आ सकते है।

कन्या (Virgo) - (टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय मिला-जुला रहेगा यद्यपि केतु के कारण मन उत्साहित रहेगा। जातक यदि सक्रिय बना रहेगा तो कई महत्वपूर्ण कार्यों को पटरी पर लाने जातक को सफलता मिल सकती है। इस सप्ताह वाहन आदि सावधानिपूर्वक चलाये नही तो चोट-चपेट लग सकती है। घर-परिवार में भी चुनौतियाँ बनी रह सकती है इसलिए सोच-समझकर एवं सूझ-बूझ से कार्य करे। इस सप्ताह विरोधी एवं प्रतिस्पर्धियों के सक्रिय बने रहने के कारण जातक तनाव महसूस कर सकता है। व्यवसाहिक दृष्टि से भी सप्ताह मिला-जुला रहेगा इसलिए बाजार एवं शेयर मार्कट में सोच-समझकर ही पूंजी निवेश करे यदि चुनौतियाँ अधिक महसूस हो तो आपाहिजो को काली वस्तुओं का दान करने से राहत मिल सकती है।

तुला (Libra) - (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय लगभग चुनौतिपूर्ण रहेगा। जहाँ एक तरफ मन अशांत रह सकता है। प्रेम संबंधों में भी उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। इस सप्ताह घूमने-फिरने से बचे नही तो आर्थिक चुनौतियाँ बढ़ सकती है। इस सप्ताह घरेलू चुनौतियाँ भी बढ़ सकती है इसलिए घरेलू चुनौतियों को कम करने का प्रयास करें। खर्च को संतुलित बनाये रखें नहीं तो खर्च की अधिकता के कारण जातक दबाव महसूस कर सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह अनुकूल नही है इसलिए बाजार एवं शेयर मार्कट में पूंजी निवेश करने से बचे यदि चुनौतियाँ अधिक महसूस हो तो शुक्र का मंत्र या किसी देवी की पूजा करने से जातक की आर्थिक स्थिति अनुकूल हो सकती है और जातक के कई महत्वपूर्ण कार्य पटरी पर आ सकते है।

वृश्चिक (Scorpio) - (तो,ना,नी,नू,ने, यो,या,यि,यु) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय अनुकूल रहेगा। जातक का महत्व बढ़ेगा। जातक अपनी कार्य-योजनाओं का विस्तार करने में सफल हो सकता है। सुख-सुविधाओ की दृष्टि से स्थितियाँ अनुकूल होंगी। शासन, प्रशासन या सरकारी सेवा में लगे जातक के लिए भी समय अनुकूल है जातक विशेष उन्नति करने में सफल हो सकता है। खिलाड़ियों के लिए भी समय अनुकूल है। किसी महत्वपूर्ण खेल-प्रतिस्पर्धा में बड़ी विजय मिल सकती है। सेना,पुलीस एवं जमीन-जायदाद के कार्यों में लगे जातको के लिए भी समय अनुकूल है। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह अनुकूल है। बाजार एवं शेयर मार्कट में पूंजी निवेश करने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। हनुमान जी की पूजा एवं सुंदराकाण्ड का पाठ करने से स्थितियाँ अधिक अनुकूल हो सकती है।

धनु (Sagittarius) - (ये,यो,भा,भी,भू,धा,फ,ढ,भे) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय लगभग मिला-जुला रहेगा। घर-परिवार की जिम्मेदारियाँ बढ़ सकती है। कार्य की अधिकता एवं घर-परिवार की चुनौतियाँ जातक को थोड़ा तनाव दे सकती है लेकिन जातक अपनी सूझ-बूझ एवं सक्रियता से हर चुनौतियों को पटरी पर लाने एवं अनुकूल बनाने मे सफल हो सकता है। छात्रों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। पढ़ाई-लिखाई में मन लग सकता है लेकिन सावधानी भी बनाये रखें। सुख-सुविधाओं पर अधिक खर्च करने से आर्थिक चुनौतियाँ बढ़ सकती है। इस सप्ताह इस राशि के जातको को दूर-दृष्टि से काम लेना होगा। विरोधी एवं प्रतिस्पर्धियों को अनुकूल बनाने के लिए जातक को सक्रिय बने रहना होगा। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह मिला-जूला रहेगा। बाजार एवं शेयर मार्कट में सोच-समझकर पूंजी निवेश करने पर बढ़े लाभ की स्थिति बन सकती है।

मकर (Capricorn) - (भो,जा,जी,जू,खि,खा,खु,खो,गा,गि) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय लगभग मिला-जुला रहेगा कई महत्वपूर्ण कार्यों को पटरी पर लाने के लिए जातक को अधिक सक्रिय बने रहना होगा। दूर-दृष्टि एवं परिश्रम से जातक अपने हर कार्यों को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है लेकिन चुनौतियाँ निरंतर बनी रह सकती है। विरोधी एवं प्रतिस्पर्धी जातक को बीच में तनाव दे सकते है इसलिए सावधानी बनाये रखे कभी-कभी खर्च की अधिकता हो सकती है। सरकारी सेवा में लगे जातको के लिए यह समय थोड़ा चुनौतिपूर्ण रहेगा। हर कार्यों को पटरी पर लाने के लिए जातक को अधिक सक्रिय रहना होगा। ठेकेदारी में लगे जातक संर्घष एवं परिश्रम के साथ स्थितियों को अनुकूल बने में सफल हो सकते है। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह मिला-जुला है इसलिए सोच-समझकर ही बाजार एवं शेयर मार्कट में पूंजी निवेश करे।

कुंभ (Aquarius) - (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय अनुकूल रहेगा यद्यपि शनि के बक्री होने के कारण अभी इस राशि के जातकों पर थोड़ी-बहुत चुनौतियाँ बनी रह सकती हैं, लेकिन अपनी दूर-दृष्टि एवं कार्य-योजना को सफल बनाने में जातक को सफलता मिल सकती है। इस सप्ताह किसी भी कार्य को पटरी पर लाने के लिए जातक को अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। निर्माण कार्यों में लगे जातक बड़ा लाभ कमाने में सफल हो सकते है। अपनी क्रियाशीलता एवं सक्रियता से जातक कई महत्वपूर्ण कार्यों का विस्तार कर सकता है। धरेलू कार्य-योजनाओं का विस्तार करते समय या घरेलू सुख-सुविधाओं के कारण जातक का अधिक धन व्याय हो सकता है। छात्रों के लिए भी समय अनुकूल है। पढ़ाई-लिखाई में मन लग सकता है। बाजार एवं शेयर मार्कट में पूंजी निवेश करने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। शनिवार को पीपल के वृक्ष के नीचे तेल का दीपक जलाने से स्थितियाँ पटरी पर आ सकती है।

मीन (Pisces) - (दा,दु,थ,झ,दे,दो,चा,चि) : इस सप्ताह इस राशि वालों पर चुनौतियाँ बनी रह सकती हैं। किसी शुभ ग्रह की दृष्टि न होने के कारण जातक के हर कार्य चुनौतियों के बाद ही पूरे हो सकते है। जातक अपनी कार्यकुशलता को अच्छे ढंग से प्रस्तुत न करने कारण थोड़ा परेशान या तनाव महसूस कर सकता है। घर-परिवार की भी जिम्मेदारियाँ बनी रहेंगी जिसकी पूर्ति करने में जातक को थोड़ा चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। वाहन आदि सावधानीपूर्वक चलाये नही तो चोट-चपेट लग सकती है। छात्रों के लिए भी समय थोड़ा चुनौतिपूर्ण बना रहेगा। पढ़ाई-लिखाई में मन कम लग सकता है। किसी महत्वपूर्ण प्रतियोगीता में सफल न होने के कारण जातक तनाव महसूस कर सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह अनुकूल नहीं है इसलिए किसी भी तरह के जोखिम से बचें। गरीबों को काली वस्तुओं का दान करने से राहत मिल सकती है।

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk