डॉ. त्रिलोकीनाथ (ज्योतिर्विद्)। Saptahik Rashifal 2024-Weekly Horoscope in Hindi 23 June to 29 June 2024: मेष (Aries)- (चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय अनुकूल रहेगा। भाग्य जातक का साथ देगा। जातक खूब परिश्रम करेगा। अपने परिश्रम से अपनी स्थिति को अनुकूल बनाने या पटरी पर लाने में जातक सफल हो सकता है। सरकारी सेवा में लगे जातको के लिए भी समय अनुकूल है। किसी बड़े या महत्वपूर्ण कार्य करने का अवसर जातक को मिल सकता है। धर्म-कर्म में भी जातक की रूचि बढ़ सकती है। देश-विदेश की यात्रा का भी योग है। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह अनुकूल है। बाजार या शेयर मार्केट में पूंजी निवेश करने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। हनुमान जी की पूजा से स्थिति अनुकूल हो सकती है।

वृष (Taurus) - (ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय चुनौतीपूर्ण रहेगा। अनावश्यक भाग-दौड़ एवं कार्य की अधिकता के कारण जातक चुनौतियाँ महसूस कर सकता है। तर्क-वितर्क से बचे अधिक बुद्धिमान लोगों से अनावश्यक प्रकार की बाते न करे नही तो चुनौतियाँ खड़ी हो सकती है। छात्रों के लिए भी यह सप्ताह चुनौतीपूर्ण रहेगा। पढ़ाई-लिखाई में जातक का मन कम लग सकता है यदि जातक क्रियाशील बना रहेगा तो चुनौतियाँ बनी रह सकती है। प्रेम संबंधों में भी उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। एक-दूसरे के प्रति संदेह की भावना बन सकती है। घरेलू-परेशानियाँ बढ़ सकती है। सुख-सुविधा में कमी आ सकती है यदि चुनौतियाँ अधिक महसूस हो तो गुरू को पीली वस्‍तुओं का दान करने से राहत मिल सकती है।

मिथुन (Gemini) - (क,की,कु,घ,छ,के,को,ह) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय बहुत अनुकूल रहेगा। भाग्य भी जातक का साथ देगा। जातक कई तरह की चुनौतियाँ को कम करने मे सफल हो सकता है। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। कई कार्य-योजनीओं का विस्तार करने में जातक सफल हो सकता है। घूमने-फिरने का अवसर मिल सकता है। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आ सकती है। सरकरी सेवा में लगे जातको के लिए भी समय अनुकूल है। प्रमोशन या बड़े पद पर कार्य करने का अवसर जातक को मिल सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह अनुकूल है। बाजार या शेयर मार्केट में पूंजी निवेश करने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है।

कर्क (Cancer) - (हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय मिला-जूला रहेगा। सप्ताह के प्रारंभ में थोड़ी चुनौतियाँ बढ़ सकती है। जिसके कारण जातक थोड़ा मानसिक तनाव में आ सकता है लेकिन सप्ताह के मध्य के बाद स्थितियाँ अनुकूल होने लगेंगी। जातक के कई रूके कार्य पटरी पर आने लगेंगे। जिससे जातक राहत महसूस करेगा और चुनौतियाँ भी कम हो सकती है। घर-परिवार की चुनौतियों को कम करने में जातक सफल हो सकता है। घर में कोई मांगलिक कार्य संपन्न होने योग बन सकता है। साहित्य,कला, संगीत के प्रति जातक की रूचि बढ़ सकती है। जातक अपनी सूझ-बूझ एवं सक्रियता से स्थिति को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है।

सिंह (Leo) - (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय अनुकूल रहेगा। जातक के कई महत्वपूर्ण कार्य पटरी पर आ सकते है। शनि के दृष्टि के कारण जातक को थोड़ी मानसिक चुनौतियाँ मिल सकती है लेकिन आर्थिक मामलो में स्थितियाँ अनुकूल बनी रहेंगी। जिससे जातक उत्साहित होगा औऱ जीवन की कई कार्य-योजनाओं को विस्तार देने में जातक सक्रिय हो सकता है। जातक का महत्व बढ़ेगा। सुख-सुविधाओं के प्रति जातक का मन आकर्षित हो सकता है। किसी के प्रति सानुभूति या लगाव की स्थिति बन सकती है। घर-परिवार में अपसी लगाव बढ़ सकता है। परिवार संग घूमने-फिरने का अवसर जातक को मिल सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह अनुकूल है। बाजार या शेयर मार्केट में पूंजी निवेश करने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। सूर्य को जल देने से स्थितियाँ अधिक अनुकूल हो सकती है।

कन्या (Virgo) - (टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय मिसा-जूला रहेंगा। मन उत्साहित बना रहेगा। किसी बड़ी कार्य-योजना का विस्तार करते समय जातक की सक्रियता बढ़ सकती है। राहु की दृष्टि के कारण कभी-कभी चुनौतियाँ बढ़ सकती है। जिसके कारण जातक दबाव महसूस कर सकता है। विरोधी एवं प्रतिस्पर्धी भी कभी-कभी मानसिक तनाव दे सकते है। कार्य एवं व्यापार की दृष्टि से स्थितियाँ अनुकूल हो सकती है। जातक यदि सोच-समझकर बाजार में पूंजी निवेश करेगा तो बड़े लाभ की स्थितियाँ बन सकती है। घूमने-फिरने एवं क्रय-विक्रय की स्थितियाँ बन सकती है। छात्रों के लिए भी समय अनुकूल है। गणेश जी की पूजा करने से स्थितियाँ अनुकूल हो सकती है।

तुला (Libra) - (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय लगभग चुनौतीपूर्ण रहेगा। अनावश्यक भाग-दौड़ और छोटी-छोटी बातों को लेकर जातक तनाव महसूस कर सकता है। ज्यादा प्रेम आदि के चक्कर में न पड़े नही तो बदनामी का सामना करना पड़ सकता है। किसी के प्रति अवश्यकता से अधिक लगाव के कारण जातक तनाव महसूस कर सकता है। इस बीच स्वास्थ्य पर ध्यान बनाये रखे। अधिक उम्र के जातको को विशेष सावधानी बनाये रखना होगा। घरेलू चुनौतियाँ बढ़ सकती है इसलिए घरेलू समंजस्य बना कर चले। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह अनुकूल नही है। बाजार या शेयर मार्केट में पूंजी निवेश करने बचे। किसी देवी की पूजा करने से स्थितियाँ अनुकूल हो सकती है।

वृश्चिक (Scorpio) - (तो,ना,नी,नू,ने, यो,या,यि,यु) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय अनुकूल रहेगा। भाग्य भी जातक का साथ देगा। जातक अपनी सूझ-बूझ से कई महत्वपूर्ण योजनाओं का विस्तार करने में सफल हो सकता है। जातक की सक्रियता बढ़ेगी और जातक अपनी कर्मठता से लोगों को प्रभावित करेगा। खिलाड़ियों के लिए भी समय अनुकूल है। किसी खेल प्रतिस्पर्धा में बड़ी विजय मिल सकती है। सरकारी सेवा में लगे जातक को के लिए भी समय अनुकूल है। प्रमोशन या किसी बड़े पद पर कार्य करने का अवसर जातक को मिल सकता है। जमीन-जायदाद के कार्यों में लगे जातक अधिक लाभ प्राप्त करने में सफल हो सकते है। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह अनुकूल है। बाजार या शेयर मार्केट में पूंजी निवेश करने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। हनुमान जी की पूजा से स्थितियाँ अधिक अनुकूल हो सकती है।

धनु (Sagittarius) - (ये,यो,भा,भी,भू,धा,फ,ढ,भे) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय लगभग मिला-जूला रहेगा। इस राशि पर कई ग्रहों का प्रभाव बना रहेगा। जिसके कारण कई बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्य बन सकते है लेकिन कुछ चुनौतियाँ एवं घरेलू कार्यों की अधिकता जताक को तनाव दे सकती है। जहाँ शुक्र सुख-सुविधाओं के प्रति जातक को अकर्षित करेगा। वही सूर्य जातक के महत्व एवं कर्मठता में वृद्धि करेगा। बुध आय के साधनों को अनुकूल बनायेगा जिससे जातक की अर्थिक स्थितियां कठिनाईयों के साथ पटरी पर आ सकती है। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह मिला-जूला रहेगा। बाजार या शेयर मार्केट में पूंजी निवेश करने बचे। गणेश जी की पूजा से एवं सूर्य को जल देने से राहत मिल सकती है।

मकर (Capricorn) - (भो,जा,जी,जू,खि,खा,खु,खो,गा,गि) : इस सप्ताह इस राशि वालो का समय थोड़ा मिला-जुला रहेगा। थोड़े संघर्ष की अधिकता रहेगी। जातक अपनी सूझ-बूझ से कई कार्यों को पटरी पर लाने और उसे उँचाई पर पहुँचाने में सफल हो सकता है। जहाँ शनि की उतरती शाढ़े-साती जातक को सक्रिय बनाये रखेगी बही गुरू की नीच दृष्टि के कारण जातक के कार्यों में विलम एवं चुनौतियाँ भी बनी रह सकती है। इस सप्ताह जातक को थोड़ा सूझ-बूझ से कार्य करना होगा। अनुकूल एवं प्रतिकुल दोनों परिस्थितियाँ बन सकती है। विरोधी भी थोड़ा सक्रिय रहेंगे लेकिन ईस्ट-मित्रों के सहयोग से जातक अपने कार्यों को विस्तार देने में सफल हो सकता है। निर्माण कार्यों में लगे जातको के लिए यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। अपनी निरंतर सक्रियता के कारण जातक अपने कार्यों को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है।

कुंभ (Aquarius) - (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय अनुकूल रहेगा। जातक की सक्रियता बनी रहेगी। जातक अपनी सूझ-बूझ एवं क्रिया-कलाप से हर कार्यों को अनुकूल बनाने एवं पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। इस सप्ताह छात्रों के लिए समय अनुकूल रहेगा। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। जातक खूब परिश्रम करेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफल होने का योग बन सकता है। ठेकेदारी के कार्यों में लगे जातको के लिए समय उत्तम हो सकता है। घर-परिवार की चुनौतियों को भी कम करने में जातक सफल हो सकता है। देश-विदेश की य़ात्रा का भी योग बन सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह अनुकूल है। बाजार या शेयर मार्केट में पूंजी निवेश करने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक जलाने से स्थितियाँ अधिक अनुकूल हो सकती है।

मीन (Pisces) - (दा,दु,थ,झ,दे,दो,चा,चि) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। लग्नेश सूर्य के घर में जाकर थोड़ा कमजोर हो गया है। मीन राशि पर राहु एवं केतु का प्रभाव बना हुआ है। उधर शनि की चढ़ती शाढ़े-साती भी जातक के लिए चुनौतियाँ खड़ी किये हुए है इसलिए इस सप्ताह इस राशि वालें जातक को सावधनी से कार्य करना होगा। सावधानी बनाये रखे। विरोधी भी जातक के कार्यों में अवरोध लाने का प्रयास कर सकते है। इस सप्ताह वाहन आदि भी सावधानीपूर्वक चलाये नही तो चोट-चपेट लग सकती है। घर-परिवार में स्थितियाँ थोड़ी चुनौतीपूर्ण बनी रह सकती है जिसके कारण जातक तनाव महसूस कर सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह अनुकूल नही रहेगा इसलिए सोच-समझकर बाजार या शेयर मार्केट में पूंजी निवेश करें, नहींं तो हानि का सामना करना पड़ सकता है यदि चुनौतियाँ अधिक महसूस हों तो बुधवार को काली वस्तुओं का दान करने से राहत मिल सकती है।

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk