डॉ. त्रिलोकीनाथ (ज्योतिर्विद्)। Saptahik Rashifal 2023-Weekly Horoscope in Hindi 23 April to 29 April 2023: मेष (Aries) - (चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय मिलाजुला रहेगा। इस राशि पर कई ग्रहों का प्रभाव बना हुआ है अलग-अलग ग्रह अपना अलग प्रभाव बनायें हुए है। इसलिए इस राशि वालों को मिश्रित फल की स्थिति बन सकती है। यहाँ सूर्य एवं गुरु इस राशि वालों को अधिक अनुकूल परिस्थितियाँ देगें। बड़ा कार्य करने एवं सही दिशा का चुनाव करने की दिशा में जातक को प्रेरित कर सकते है। ये दोनों ग्रह जातक को लोकप्रिय बना सकते है लेकिन बुध और राहु भी इस राशि में स्थित है इसलिए ये दोनों ग्रह चुनौतियाँ भी खड़ी करते है । बनी बनाई बात को बिगाड़ सकते है या बने बनायें कार्यों में व्यवधान खड़ा कर सकते है। जहाँ दो ग्रह अनुकूल है वहीं दो ग्रह प्रतिकूल है। यदि जातक सूझ-बूझ से कार्य करेगा। तो इस सप्ताह इस राशि वालों के कुछ बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्य बन सकते है। जहाँ नौकरी पेशा से जुड़े जातकों के लिए अनुकूल परिस्थितियाँ बन सकती है। जातक को प्रमोशन या अच्छे स्थान पर नियुक्ति का अवसर मिल सकता है। वहीं व्यवसाय करने वालों के लिए चुनौतियाँ खड़ी हो सकती है। वहीं व्यवसाय करने वालों के लिए चुनौतियाँ खड़ी हो सकती है। बिना सोचे समझे पूँजी निवेश करने वालों को हानिका सामना करना पड़ सकता है। कोई समस्या मेरे पर गुस्सा बाजार एवं शेयर मार्केट में सोच-समझकर पैसा लगायें नहीं तो बड़ी परेशानी से गुजरना पड़ सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों के लो अधिक परिश्रम के बाद ही स्थितियाँ पटर पर आ सकती है अनावश्यक तर्क-वितर्क से बचें।

वृष (Taurus) - (ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय अनुकूल रहेगा। सप्ताह के प्रारम्भ मन थोड़ा चंचल हो सकता है। इसलिए मन को एकाग्र करने का प्रयास करें। कला साहित्य एवं संगीत में रुचि बढ़ सकती है। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आ सकती है। एक दूसरे का विश्वास जातक जीतने में सफल हो सकता है। अच्छे मकान एवं वाहन का योग बन सकता है। देश-विदेश का भी प्रबल योग है। की बड़ी एवं महत्वपूर्ण कार्ययोजना पर कार्य करने का अवसर मिल सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह अनुकूल बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। मत सोचों ईष्ट मित्रों का सहयोग मिल सकता है। पुराने मित्रों के साथ घूमने-फिरने एवं भ्रमण का योग बन सकता है। किसी देवी की पूजा करने से स्थितियाँ अधिक अनुकूल हो सकती है और कार्यों को बड़ा विस्तार हो मिल सकता है।

मिथुन (Gemini) - (क,की,कु,घ,छ,के,को,ह) : अभी इस राशि पर पिछले राशि के भांति चुनौतियाँ बनी रह सकती है। कार्ययोजनाओं में भी कठिनाई का भी सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों का मन भी पढ़ाई-लिखाई में थोड़ा कम लगेगा। जातक यदि सावधानीपूर्वक कार्य करेगा तो ही स्थितियाँ थोड़ी पटरी पर आ सकती है। न्यायालय आदि के कार्यों में विलम्ब एवं चुनौतियाँ जातक को तनाव दे सकती है जिससे जातक का मन थोड़ा उदासीन हो सकता है। खिलाड़ियों के लिए भी चुनौतियाँ अभी बनी रह सकती है। कोई बड़ा एवं महत्वपूर्ण कार्य पटरी पर न आने से तनाव बना रह सकता है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पूंजी निवेश करने से बचें नहीं तो बड़ी हानि का सामना करना पड़ सकता है। देश-विदेश की यात्रा से भी बचें। इस सप्ताह स्वास्थ्य पर भी ध्यान बनायें रखें। यदि चुनौतियाँ अधिक महसूस हो तो मंगलवार को लाल वस्तुओं का दान करने से राहत मिल सकती है।

कर्क (Cancer) - (हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। जिससे जातक को तनाव का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन सप्ताह का मध्य आते आते चुनौतियाँ कम होने लगेगीं। सप्ताह का उत्तरार्ध अनुकूल होगा। इसलिए पूँजी का निवेश उत्तरार्ध में ही करें या कोई बड़ा कार्य उत्तरार्ध में ही करें। बीच-बीच में मन थोड़ा चंचल हो सकता है। जिसके कारण चुनौतियाँ थोड़ी बनी रह सकती है। इसलिए सावधानी से कार्य करें। बाजार एवं शेयर मार्केट की दृष्टि से समय मिलाजुला रहेगा। शिव जी का दर्शन एवं चन्द्रमा का मंत्र करने से स्थितियाँ अनुकूल हो सकती है। सप्ताह के अन्त में कोई बड़ी सफलता मिल सकती है।

सिंह (Leo) - (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे) : इस सप्ताह इस राशि वालों को चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। शनि की ढैया का प्रभाव इस राशि पर बना हुआ है । जिसके कारण चुनौतियाँ निरन्तर बनी हुई है। कार्यों में व्यवधान एवं आलस्य के कारण जातक किसी कार्य के प्रति उत्साहजनक स्थिति न बनने से मन थोड़ा अशांत हो सकता है। सरकारी सेवा से जुड़े जातको के लिए भी चुनौतियाँ बनी रह सकती है। कोई कार्य जल्दी से पटरी पर न आने से जातक तनाव में आ सकता है। प्रमोशन आदि न मिलने से मन थोड़ा खिन्न बना रह सकता है। जातक यदि सूझ-बूझ एवं कार्य-कुशलता से कार्य करेगा तो तनाव में थोड़ी कमी आ सकती है। बाजार एवं शेयर मार्केट में सोच-समझकर ही निवेश करें। नहीं तो नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। सूर्य को जल देने से दबाव में थोड़ी कमी आ सकती है।

कन्या (Virgo) - (टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय मिलाजुला रहेगा। अनावश्यक भागदौड़ के कारण चुनौतियाँ बनी रह सकती है। कोई कार्य समय से पटरी पर न आने से जातक थोड़ा तनाव में आ सकता है। जातक यदि कार्य योजनाओं का विस्तार करेगा तो थोड़ी बहुत सफलता मिल सकती है। जातक अपनी बात-चीत की कला से कुछ महत्वपूर्ण कार्यों को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है।व्यवसायिक दृष्टि से यह सप्ताह थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। आयात-निर्यात करने वाले जातक थोड़ा ज्यादा सतर्कता बनायें रखें नहीं तो पूँजी के फँसने का योग बन सकता है। विद्यार्थियों का मन भी थोड़ा पढ़ाई-लिखाई में कम लगेगा। किसी विषय पर तर्कपूर्ण वक्तव्य देने से पहले पुनर्विचार कर लें तभी वक्तव्य दे नहीं तो जातक की आलोचना हो सकती है। बाजार एवं शेयर मार्केट में सोच-समझकर ही पूँजी निवेश करें। गणेश जी की पूजा से स्थितियाँ अनुकूल हो सकती है और कार्य पटरी पर आ सकते है।

तुला (Libra) - (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय मिलाजुला रहेगा। कभी-कभी कार्य तेज गति से आगे बढ़ सकते है तो कभी-कभी कार्यों में चुनौतियाँ बनी रह सकती है। घर परिवार के कार्यों में भी ताल-मेल बनाकर चलना होगा। छोटे-छोटे बिदुओं पर अनावश्यक तर्क-वितर्क एवं बहस करने से बचें नहीं तो आलोचक जातक को मायूस कर सकते है लेकिन जातक यदि सूझ-बूझ से कार्य करेगा। और उत्साहित बना रहेगा तो स्थितियों को जातक पटरी पर लाने में सफल हो सकता है।व्यवसाय आदि की दिशा में अनुकूल स्थितियाँ बनाने में जातक सफल हो सकता है। पूर्ण मनोयोग से कार्य करने एवं पर जातक अधिक कार्यों को विस्तार देने में सफल हो सकता है। बड़े लक्ष्य से प्रेरित होकर जातक निरन्तर क्रियाशील बना रह सकता है। प्रेम संबंधों में भी उतार-चढ़ाव के साथ गतिशीलता बनी रह सकती है। आपसी संबंधों में चुनौती के साथ लगाव बना रह सकता है। किसी देवी की पूजा करने से स्थितियाँ अधिक मजबूत हो सकती है।

वृश्चिक (Scorpio) - (तो,ना,नी,नू,ने, यो,या,यि,यु) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय चुनौतीपूर्ण रहेगा। अधिक परिश्रम के बाद भी कार्यों को सही दिशा न मिलने पर जातक थोड़ा चिंताग्रस्त हो सकता है। इसलिए सोच-समझकर कार्यों को विस्तार देने का प्रयास करें। अधिक परिश्रम एवं सूझ-बूझ के बाद भी कार्यों के पटरी पर न आने पर चौनौतियाँ बनी रह सकती है। जातक यदि प्रयासरत रहेगा तो चुनौतियों को थोड़ा कम करने में सफल हो सकता है। विरोधी एवं प्रतिस्पर्धी भी दबाव बना सकते है। सावधानी बनायें रखें। स्वास्थ्य पर भी ध्यान बनायें रखें। अधिक उम्र वाले जातकों को शुगर एवं ब्लडप्रेशर जैसी बीमार अधिक परेशान कर सकती है। खिलाड़ियों के लिए भी समय चुनौतीपूर्ण रहेगा। किसी भी खेल प्रतिस्पर्धा में सफलता न मिलने पर जातक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। हनुमान जी की पूजा एवं लाल वस्तुओं का दान करने से चुनौतियाँ थोड़ी कम हो सकती है।

धनु (Sagittarius) - (ये,यो,भा,भी,भू,धा,फ,ढ,भे) : इस सप्ताह इस राशि वालों समय लगभग अनुकूल रहेगा। थोड़ी बहुत चुनौतियाँ आ सकती है। लेकिन जातक उन चुनौतियों को पूरा करने में सफल हो सकता है। घर परिवार की स्थिति को पटरी पर लाने में जातक को सफलता मिल सकती है। इस सप्ताह कार्य की अधिकता के कारण जातक को चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। सोच-समझकर ही कार्यों को विस्तार देने का प्रयास करें। नई चुनौतियाँ जातक को अग्रसर कर सकती है। जातक यदि सूझ-बूझ से उन चुनौतियों का सामना करेगा तो स्थितियों को पटरी लाने में अधिक सफल हो सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह अधिक अनुकूल है । सोच-समझकर बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल है पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। किसी बड़ी प्रतियोगिता में सफल होने का योग बन सकता है। विष्णु जी की पूजा से स्थितियाँ अधिक अनुकूल हो सकती है।

मकर (Capricorn) - (भो,जा,जी,जू,खि,खा,खु,खो,गा,गि) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय अनुकूल रहेगा। भागदौड़ से जातक स्थितियों को पटरी पर लाने और उसे ऊँचाई प्रदान करने में सफल हो सकता है। शारीरिक श्रम करने वाले जातकों के लिए समय अनुकूल रहेगा। विभिन्न तरह के खेलों से जुड़े जातकों के लिए समय अनुकूल रहेगा। परिस्थितिजन्य कई स्थितियाँ जातक के लिए अनुकूल साबित हो सकती है। कार्ययोजनाओं को विस्तार देने में जातक सफल हो सकता है। सरकारी सेवा से जुड़े जातकों के लिए भी समय अनुकूल है।प्रमोशन आदि का लाभ मिल सकता है या अच्छे स्थान पर कार्य करने का लाभ मिल सकता है। बाजार एवं शेयर मार्केट की दृष्टि से सप्ताह उत्तम है। बड़े लाभ का योग बन सकता है। हनुमान जी की पूजा जातक के लिए अधिक कल्याणकारी या लाभप्रद हो सकती है।

कुंभ (Aquarius) - (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय अनुकूल रहेगा. शनि की साढ़े-साती मध्य भाग से गुजर रही है लेकिन अपनी राशि का होने के कारण थोड़ी चुनौतियाँ बढ़ सकती है लेकिन ये सब चुनौतियाँ जातक के पक्ष में ही रहेगीं इसलिए जातक उन चुनौतियों का सामना करते हुए जातक आगे बढ़ने में सफल हो सकता है। कर्मठता से दुर्लभ से दुर्लभ कार्यों को साधने में जातक को सफलता मिल सकती है। जातक जीवन में कुछ बड़ा करने की सोच को लेकर आगे बढ़ने का प्रयास कर सकता है। चुनौतियों का निरन्तर सामना करते हुए। स्थितियों को पटरी पर लाने में जातक सफल हो सकता है। प्रेम संबंधों में भी उत्तरदायित्व की भावना बढ़ सकती है जातक अपनी कर्तव्यनिष्ठा से लोगों को प्रभावित कर सकता है। धर्म-कर्म में भी जातक की रुचि बढ़ सकती है। देवालयों के दर्शन का योग बन सकता है। लोगों के कल्याणकारी कार्यों में जातक का मन लग सकता है। निरन्तर क्रियाशील बनें रहने पर जातक की लोकप्रियता में वृद्धि हो सकती है। मशानरी कार्यों से जुड़े जातकों के लिए समय अनुकूल है। बाजार एवं शेयर मार्केट में भी यदि जातक पैसा लगाता है तो बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है।

मीन (Pisces) - (दा,दु,थ,झ,दे,दो,चा,चि) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय थोड़ा मिलाजुला रहेगा। आज से गुरु राशि परिवर्तन कर गया है और अपनी राशि छोड़कर मेष राशि में चला गया है यद्यपि मेष राशि भी मित्र राशि है इसलिए इस राशि वाले जातकों के सामने थोड़ी बहुत चुनौतियाँ आ सकती है लेकिन जातक उन चुनौतियों का सामना करते हुए कार्यों को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। निरन्तर क्रियाशील बनें रहें और कार्यों को विस्तार देने का प्रयास करें। यद्यपि शनि की चढ़ती साढ़े-साती का प्रभाव है जिसके कारण कभी-कभी मानसिक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। जातक यदि निरन्तर क्रियाशील बना रहेगा तो कार्यों को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय मिलाजुला रहेगा। कभी पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा तो कभी पढ़ाई-लिखाई से मन दूर होगा। जातक यदि कार्ययोजनाओं को सही ढंग से करेगा तो कभी कभी बड़ी आय का योग बनाने में सफल हो सकता है।

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk