डॉ. त्रिलोकीनाथ (ज्योतिर्विद्)। Saptahik Rashifal 2024-Weekly Horoscope in Hindi 21 July to 27 July 2024: मेष (Aries)- (चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। अनावश्यक भाग-दौड़ एवं खर्च की अधिकता हो सकती है। सुख-सुविधाओं के चक्कर में अधिक खर्च होने का योग बन सकता है। प्रेम संबंधों में भी उतार-चढ़ाव के साथ एक-दूसरे के प्रति अविश्वश की भावना बन सकती है। कभी-कभी प्रेम में धोखा मिलने का योग बन सकता है। एकतरफा प्रेम करने के कारण विवाद की भी स्थिति बनने का योग है इसलिए सावधानी बनाये रखे। घर-परिवार में आपसी व्यवहार को लेकर चुनौतियाँ आ सकती है इसलिए घरेलू चुनौतियाँ कम करने के लिए सूझ-बूझ से काम करे। जमीन-जायदाद के कार्यों में भी चुनौतीपूर्ण स्थितियाँ बन सकती है इसलिए सोच-समझकर सावधानी से ही कोई निर्णय ले। खिलाड़ियों के लिए भी यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। किसी खेल-प्रतिस्पर्धा में अनुकूल प्रर्दशन ना करने से जातक का मन थोड़ा निराश हो सकता है।

वृष (Taurus) - (ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय चुनौतीपूर्ण रहेगा। विरोधी भी सक्रिय रहेंगे जो जातक के लिए बीच-बीच में चुनौतियाँ खड़ी कर सकते है इसलिए सावधानी बनाये रखे। इस सप्ताह स्वास्थ्य पर भी ध्यान बनाये रखे। अधिक उम्र वाले जातक शुगर एवं ब्लेड प्रेशर से परेशान हो सकते है। संगीत,साहित्य एवं कला से जुड़े जातको के लिए भी समय चुनौतीपूर्ण रहेगा। ऐसे जातको को अपनी शाख बनाने में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है अधिक बुद्धिमान लोगों से सावधानी बनाये रखे। नही तो ये जातक को किसी बड़ी चुनौतियों में उलझा सकते है इसलिए सावधानी बनाये रखे। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह चुनौतीपूर्ण है इसलिए बाजार एवं शेयर मार्केट में सोच-मसझकर ही पूंजी निवेश करे यदि चुनौतियाँ अधिक महसूस हो तो गुरूवार को पीली वस्तुओं का दान करे।

मिथुन (Gemini) - (क,की,कु,घ,छ,के,को,ह) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय बहुत अनुकूल रहेगा। भाग्य जातक का साथ देगा। जातक अपनी सक्रियता से कई महत्वपूर्ण कार्यो को विस्तार देने में जातक को सफलता मिल सकती है। व्यापार में लगे जातको के लिए यह समय अनुकूल है। जातक अधिक धन लाभ कमाने में सफल हो सकता है। छात्रों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। पढ़ाई-लिखाई में मन लग सकता है। परिवार में आपसी लगाव बढ़ सकता है। कोई मांगलिक कार्य हो संपन्न हो सकता है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पूंजी निवेश करने से बड़े लाभ की स्थितियाँ बन सकती है। गणेश जी की पूजा करने लाभ मिल सकता है।

कर्क (Cancer) - (हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय थोड़ा मिला-जुला रहेगा। शुक्र के प्रभाव के कारण विरोधी थोड़ा सक्रिय हो सकते है। जो जातक के लिए चुनौतियाँ खड़ी कर सकते है। जिससे जातक तनाव महसूस कर सकता है। सूर्य के प्रभाव के कारण जातक का महत्व बढ़ सकता है। जातक यदि राजनीति या समाज सेवा में होगा तो उसे कोई महत्वपूर्ण पद मिल सकता है। सरकारी सेवा में लगे जातको का प्रमोशन या किसी बड़े पद पर कार्य करने का अवसर मिल सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह मिला-जूला होने के कारण बाजार एवं शेयर मार्कट में सोच-समझकर ही पूंजी निवेश करे। सूर्य को जल देने से स्थितियाँ अनुकूल हो सकती है।

सिंह (Leo) - (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय अनुकूल रहेगा। जातक का महत्व बढ़ सकता है यद्यपि भाग-दौड़ एवं खर्च की अधिकता बनी रह सकती है लेकिन खर्च अनुकूल कार्यों में होगा इसलिए चिंता की कोई बात नही है। घूमने-फरने या ईष्ट मित्रों से मिलने का योग बन सकता है। इस सप्ताह इस राशि के जातक व्यवसाय या अन्य किसी योजना में पूंजी निवेश कर सकते है। सरकारी सेवा में लगे जातकों के लिए भी समय अनुकूल है। प्रमोशन या किसी महत्वपूर्ण स्थान पर कार्य करने का अवसर जातक को मिल सकता है। छात्रों के लिए भी समय अनुकूल है पढ़ाई-लिखाई में मन लग सकता है। किसी बड़े लक्ष्य की प्राप्ति की दिशा में जातक सक्रिय हो सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह अनुकूल है बाजार एवं शेयर मार्केट में पूंजी निवेश करने से बड़े लाभ की स्थितियाँ बन सकती है।

कन्या (Virgo) - (टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय मिला-जूला रहेंगा। जातक कोई बड़ा एवं महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए निरंतर उत्साहित बना रहेगा। अपनी क्रियाशीलता के द्वारा कई महत्वपूर्ण कार्यों को पटरी पर लाने का प्रयास जातक कर सकता है लेकिल विरोधी एवं प्रतिस्पर्धियों के सक्रिय बने रहने के कारण जातक तनाव महसूस कर सकता है। इस सप्ताह जातक वाहन आदि सावधानिपूर्वक चलाये नही तो चोट-चपेट लग सकती है। स्वास्थ्य पर भी ध्यान बनाये रखे नही तो स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों का योग बन सकता है। बाजार एवं शेयर मार्कट में सोच-समझकर ही पूंजी निवेश करे। आपाहिजो को काली वस्तुओं का दान करने से राहत मिल सकती है।

तुला (Libra) - (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय लगभग मिला-जूला रहेगा। जहाँ एक तरफ मन अशांत रह सकता है। अनावश्यक चुनौतियों तो लेकर जातक दबाव महसूस कर सकता है। प्रेम संबंधों में भी एक-दूसरे के प्रति भ्रम एवं संदेह होने के कारण जातक तनाव महसूस कर सकता है। इस सप्ताह खर्च को संतुलित बनाये रखे नही तो खर्च की अधिकता के कारण जातक दबाव महसूस कर सकता है। इस सप्ताह थोड़ा घुमने-फिरने से बचे नही तो आर्थिक चुनौतियाँ जातक को तनाव दे सकती है। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह मिला-जूला होने के कारण बाजार एवं शेयर मार्कट में सोच-समझकर ही पूंजी निवेश करे तभी बाजार में अनुकूल स्थितियाँ बनने में जातक सफल हो सकता है। शुक्र का मंत्र या किसी देवी की पूजा करने से जातक की आर्थिक स्थिति अनुकूल हो सकती है।

वृश्चिक (Scorpio) - (तो,ना,नी,नू,ने, यो,या,यि,यु) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय अनुकूल रहेगा। इस सप्ताह इस राशि के जातक खूब सक्रिय बने रहेंगे। भाग-दौड़ के द्वारा अपनी आर्थिक एवं सामाजिक स्थितियों को अनुकूल बने में जातक सक्रिय हो सकता है। जमीन-जायदाद के कार्यो में लगे जातको के लिए बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। शासन, प्रशासन या सरकारी सेवा में लगे जातक निशेष उन्नति करने में सफल हो सकते है। खिलाड़ियों के लिए भी समय अनुकूल है। किसी महत्वपूर्ण खेल-प्रतिस्पर्धा में बड़ी विजय मिल सकती है। जातक अपनी कर्मठता एवं क्रियाशीलता से हर चुनौतियों को अनुकूल बनाने में सफल हो सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह अनुकूल है। बाजार एवं शेयर मार्कट में पूंजी निवेश करने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है।

धनु (Sagittarius) - (ये,यो,भा,भी,भू,धा,फ,ढ,भे) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय लगभग अनुकूल रहेगा। थोड़ी बहुत चुनौतियाँ आ सकती है लेकिन जातक अपनी सूझ-बूझ एवं सक्रियता से हर चुनौतियों को पटरी पर लाने एवं अनुकूल बनाने मे जातक सफल हो सकता है। इस सप्ताह कई महत्वपूर्ण कार्यों पर जातक का धन खर्च होने का योग बन सकता है। छात्रों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। पढ़ाई-लिखाई में मन लग सकता है लेकिन सावधानी भी बनाये रखे कभी-कभी मन चंचल भी हो सकता है। घर-परिवार के महत्वपूर्ण कार्यों को पटरी पर लाने या उन्हें पूरा करने में जातक को सफलता मिल सकती है। धर्म-कर्म में जातक का मन लग सकता है व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह अनुकूल है। बाजार एवं शेयर मार्कट में पूंजी निवेश करने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है।

मकर (Capricorn) - (भो,जा,जी,जू,खि,खा,खु,खो,गा,गि) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय लगभग अनुकूल रहेगा शनि की उतरती शाढ़े-साती जातक को सक्रिय बनाये रखेगी। जातक अपनी कार्य-योजनाओं का विस्तार करने या उन्हें पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। अपनी सक्रियता एवं परिश्रम से जातक हर चुनौतियों को पटरी लाने में सफल हो सकता है। सुख-सुविधाओं की दृष्टि से भी सप्ताह लगभग अनुकूल है। घर-परिवार के लिए भी समय अनुकूल है। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह अनुकूल है। बाजार एवं शेयर मार्कट में पूंजी निवेश करने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। शनि की पूजा से स्थितियाँ अधिक अनुकूल हो सकती है।

कुंभ (Aquarius) - (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय मिला-जुला रहेगा। शनि के वक्री होने के कारण अभी इस राशि के जातको पर चुनौतियाँ बनी रह सकती है। कई महत्वपूर्ण कार्यों में विषम या चुनौतीपूर्ण स्थिति बने रहने के कारण जातक तनाव महसूस कर सकता है इसलिए सोच-समझकर एवं दूर-दृष्टि से काम लेना होगा तभी स्थितियों को पटरी पर लाने में जातक को सफलता मिल सकती है। ठेकेदारियों या मशीनरी कार्यों में लगे जातकों के लिए समय मिला-जुला रहेगा। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा इसलिए सोच-समझकर ही बाजार एवं शेयर मार्केट में पूंजी निवेश करे। शनिवार को पीपल के वृक्ष के नीचे तेल का दीपक जलाने से स्थितियाँ पटरी पर आ सकती है।

मीन (Pisces) - (दा,दु,थ,झ,दे,दो,चा,चि) : इस सप्ताह इस राशि वालों पर चुनौतियाँ बनी रह सकती है। कई महत्वपूर्ण कार्यों में विलम होने के कारण जातक थोड़ा तनाव महसूस कर सकता है। घर-परिवार में आपसी कलह होने के कारण चुनौतियाँ बनी रह सकती है इसलिए जातक को निरंतर सक्रिय बने रहना होगा तभी स्थितियाँ थोड़ा अनुकूल हो सकती है। वाहन आदि भी सावधानी से चलाये नही तो चोट-चपेट लग सकती है। सकारी सेवा में लगे जातको के लिए समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। प्रमोशन या अच्छे स्थान पर नियुक्ति न होने के कारण जातक तनाव महसूस कर सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह बहुत अनुकूल नही है इसलिए बाजार एवं शेयर-मार्कट में पूंजी निवेश करने बचे। गरीबों को काली वस्तुओं का दान करने से राहत मिल सकती है।

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk