डॉ. त्रिलोकीनाथ (ज्योतिर्विद्)। Saptahik Rashifal 2024-Weekly Horoscope in Hindi 18 August to 24 August 2024: मेष (Aries)- (चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। जातक के कार्यों में दबाव या परेशानियाँ आ सकती है। अनावश्यक भाग-दौड़ एवं खर्च की अधिकता बढ़ सकती है। प्रेम संबंधों में भी उतार-चढ़ाव के साथ आपसी मत-भेद की स्थितियाँ उत्पन हो सकती है। खिलाड़ियों के लिए सप्ताह अनुकूल नही है। किसी प्रतियोगिता में सफलता न मिलने से जातक का मन निराश हो सकता है। इस सप्ताह जमीन-जयदाद से जुड़े मामलों में भी चुनौतियाँ बढ़ सकती है। कोर्ट-कचहरी जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यवसाहिक दृष्टि से सप्ताह अनुकूल नहीं है इसलिए बाजार एवं शेयर मार्केट में पूंजी निवेश करने से बचे।

वृष (Taurus) - (ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। जातक के कार्यों में व्यवधान एवं चुनौतियाँ बनी रह सकती हैं। सुख-सुविधाओं में थोड़ी कमी आ सकती है। खर्च की अधिकता के कारण परेशानियाँ बढ़ सकती है। जातक यदि सक्रिय बना रहेगा तो थोड़ी चुनौतियाँ कम हो सकती है लेकिन विषम परिस्थितियों के कारण जातक का कार्य-व्यापार थोड़ा बाधित हो सकता है। इस सप्ताह विरोधी एवं प्रतिस्पर्धी जातक के लिए चुनौतियाँ खड़ी कर सकते है इसलिए थोड़ा सावधानी बनाये रखे। छात्रों का भी मन थोड़ा पढ़ाई-लिखाई में कम लग सकता है। किसी प्रतिस्पर्धा में सफलता न मिलने से जातक का मन उदास हो सकता है इसलिए सावधानी बनाये रखे। व्यवसाहिक दृष्टि से सप्ताह अनुकूल नही है इसलिए बाजार एवं शेयर मार्केट में पूंजी निवेश करने से बचे यदि चुनौतियाँ अधिक महसूस हो तो मंगलवार को लाल वस्तुओं का दान करने से राहत मिल सकती है।

मिथुन (Gemini) - (क,की,कु,घ,छ,के,को,ह) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय बहुत अनुकूल रहेगा। कई महत्वपूर्ण कार्यों का विस्तार करने में जातक को सफलता मिल सकती है। जातक अपनी सक्रियता एवं दूर-दृष्टि से कोई बड़ा प्रोजेक्ट पाने या कोई महत्वपूर्ण कार्य करने में सफल हो सकता है। छात्रों के लिए भी समय अनुकूल है पढ़ाई-लिखाई में जातक का मन लग सकता है। जातक कार्य-योजनाओं का विस्तार करने में भी सफल हो सकता है। ईस्ट मित्रों का भी सहयोग जातक को मिल सकता है। विरोधी भी शांत हो सकते है। व्यवसाहिक दृष्टि से सप्ताह अनुकूल है इसलिए बाजार एवं शेयर मार्केट में पूंजी निवेश करने पर बढ़े लाभ की स्थिति बन सकती है। गणेष जी की पूजा से स्थितियाँ अनुकूल हो सकती है।

कर्क (Cancer) - (हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय मिला-जुला रहेगा। कई चुनौतिपूर्ण कार्यों को विस्तार देने में जातक को थोड़ी परेशानी महसूस करनी पड़ सकती है लेकिन जातक अपनी सूझ-बूझ एवं दूर-दृष्टि से चुनौतियों को दूर करने में सफल हो सकता है। सप्ताह के प्रांरभ में स्थितियाँ अनुकूल रहेगी। जातक के कुछ बड़े कार्य संपन्न हो सकते है। सप्ताह के मध्य में चुनौतियाँ बढ़ सकती है। जातक को अपने कार्यों को विस्तार देने में चुनौतियाँ आ सकती है लेकिल संर्घष की अधिकता और उचित दिशा में परिश्रम करने से जातक बहुत कुछ स्थितियों को अनुकूल बनाने में सफल हो सकता है। घर-परिवार में भी थोड़ी चुनौतियाँ बढ़ सकती हैं। आपसी मत-भेद के कारण जातक तनाव महसूस कर सकता है। व्यवसाहिक दृष्टि से सप्ताह मिला-जुला रहेगा। सोच-समझकर बाजार एवं शेयर मार्केट में पूंजी निवेश करने से बढ़े लाभ की स्थिति बन सकती है।

सिंह (Leo) - (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय लगभग अनुकूल रहेगा। भाग्य जातक का साथ देगा। कई महत्वपूर्ण कार्यो को विस्तार देने में जातक को सफलता मिल सकती है। जातक अपनी क्रियाशीलता को सक्रिय बनाये रखेगा और निरंतर सक्रिय बने रहने के कारण अनुकूल स्थितियाँ बन सकती है। जिसका लाभ जातक भविष्य में उठाने में सफल हो सकता है। इस सप्ताह सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। बड़े लाभ का योग बन सकता है। सरकारी सेवा में लगे जातकों के लिए समय बहुत अनुकूल रहेगा। प्रमोशन या किसी बड़े पद पर कार्य करने का अवसर जातक को मिल सकता है। जातक यदि राजनीति में होगा तो जातक की ख्याति बढ़ सकती है। व्यवसाहिक दृष्टि से सप्ताह अनुकूल है इसलिए बाजार एवं शेयर मार्केट में पूंजी निवेश करने से बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है।

कन्या (Virgo) - (टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय थोड़ा चुनौतिपूर्ण रहेगा। इस सप्ताह स्वास्थ्य पर भी ध्यान बनाये रखें। अनावश्यक मानसिक उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। सिर दर्द या किसी बात को लेकर जातक तनाव महसूस कर सकता है यद्यपि उत्साह निरंतर बना रहेगा। जातक अपने कार्यों को प्राथमिकता देगा लेकिन परिस्थितियाँ अभी बहुत अनुकूल नहीं है इसलिए चुनौतियाँ बनी रह सकती हैं। विरोधी एवं प्रतिस्पर्धी भी सक्रिय बने रह सकते है। जिससे जातक परेशानी महसूस कर सकता है। वाहन आदि भी सावधानीपूर्वक चलाये नही तो चोट-चपेट लग सकती है। व्यवसाहिक दृष्टि से सप्ताह अनुकूल नही है इसलिए बाजार एवं शेयर मार्केट में पूंजी निवेश करने से बचे।

तुला (Libra) - (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय लगभग मिला-जुला रहेगा। सुख-सुविधाओं में थोडी कमी आ सकती है। जातक के कई कार्य रुके होने के कारण जातक थोड़ा चुनौती महसूस कर सकता है। इस सप्ताह जातक को अपने कार्यों को आगे बढ़ाने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है लेकिन जातक अपनी दूर-दृष्टि से कार्यों को नई ऊँचाई देने में सफल हो सकता है। प्रेम संबंधों में भी कभी-कभी संदेह बनने के कारण जातक तनाव महसूस कर सकता है। इस सप्ताह घूमने-फिरने का अवसर जातक को मिल सकता है लेकिन खर्च की अधिकता के कारण जातक थोड़ा दबाव महसूस कर सकता है इसलिए सावधानी बनाये रखे। किसी देवी की पूजा करने से राहत मिल सकती है।

वृश्चिक (Scorpio) - (तो,ना,नी,नू,ने, यो,या,यि,यु) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय अनुकूल रहेगा। भाग्य जातक का साथ देगा। कई महत्वपूर्ण कार्य-योजनाओं का विस्तार करने में जातक को सफलता मिल सकती है। जमीन-जायदाद के कार्यों में लगे जातक अधिक लाभ कमाने में सफल हो सकता है। किसानों के लिए भी समय अनुकूल है। उत्तम फसल का लाभ जातक को मिल सकता है। सरकारी सेवा में लगे जातक प्रमोशन आदि पाकर सफल हो सकते है। खिलाड़ियों के लिए भी समय उत्तम है किसी खेल-प्रतिस्पर्धा में बड़ी विजय जातक को मिल सकती है। व्यवसाहिक दृष्टि से सप्ताह अनुकूल है इसलिए बाजार एवं शेयर मार्केट में पूंजी निवेश करने से बड़े लाभ की स्थितियाँ बन सकती है।

धनु (Sagittarius) - (ये,यो,भा,भी,भू,धा,फ,ढ,भे) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय लगभग मिला-जुला रहेगा यद्यपि संघर्ष की अधिकता रहेगी लेकिन संघर्ष का अनुकूल परिणाम जातक को मिल सकता है। जिससे जातक राहत महसूस कर सकता है। छात्रों के लिए भी समय अनुकूल है। पढ़ाई-लिखाई में जातक का मन सकता है। घर-परिवार में कई महत्वपूर्ण कार्य-योजनाओं का विस्तार करने मे जातक को सफलता मिल सकती है। कई चुनौतिपूर्ण कार्य करने से जातक के सहस में वृद्धि हो सकता है। विरोधी एवं प्रतिस्पर्धी भी थोड़ा चुनौती दे सकते है लेकिन जातक अपनी सक्रियता से उन चुनौतियों को पटरी लाने में सफल हो सकता है। व्यवसाहिक दृष्टि से सप्ताह अनुकूल है इसलिए बाजार एवं शेयर मार्केट में पूंजी निवेश करने से बढ़े लाभ की स्थितियाँ बन सकती है। गुरू का मंत्र करने से स्थितियाँ अधिक अनुकूल हो सकती है।

मकर (Capricorn) - (भो,जा,जी,जू,खि,खा,खु,खो,गा,गि) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय लगभग अनुकूल रहेगा। जातक निरंतर सक्रिय बना रह सकता है। अपनी कार्य-योजनाओं के विस्तार करने में जातक को सफलता मिल सकती है। ठेकेदारियों के कार्यो में लगे जातक विशेष उन्नति कर सकते है। जातक को किसी बढ़े प्रोजेक्ट पर कार्य करने का अवसर मिल सकता है। जातक कई महत्वपूर्ण कार्यों को नई दिशा देने में सफल हो सकता है। घर-परिवार कई चुनौतियों को पटरी पर लाने जातक को सफलता मिल सकती है। इस्ट मित्रों का सहयोग जातक को मिल सकता है। व्यवसाहिक दृष्टि से सप्ताह अनुकूल है इसलिए बाजार एवं शेयर मार्केट में पूंजी निवेश करने पर बढ़े लाभ की स्थिति बन सकती है। शनि का दर्शन एवं दान देने से स्थितियाँ अधिक अनुकूल हो सकती है।

कुंभ (Aquarius) - (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय मिला-जुला रहेगा। कई महत्वपूर्ण योजनाएं प्रतिक्षारत रह सकती हैं लेकिन जातक अपनी सक्रियता और कार्यकुशलता से स्थितियों को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। शनि अभी बक्री चल रहा है इसलिए कार्यों में थोड़ी चुनौतियाँ बनी हुई है कुछ समय बाद स्थितियाँ धीरे-धीरे अनुकूल होने लगेंगी और जातक के हर कार्य पटरी पर आने लगेंगे। निर्माण कार्य एवं ठेकेदारी के कार्यों में लगे जातको का समय मिला-जूला रहेगा। सोच-समझकर किया गया कार्य पटरी पर आ सकता है। इस सप्ताह थोड़ा भाग-दौड़ आधिक करनी पड़ सकती है। खर्च की भी अधिकता बढ़ सकती है। जातक अपनी सक्रियता से कार्यों को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। शनिवार को पीपल के नीचे दीपक जलाने से जातक को राहत मिल सकती है।

मीन (Pisces) - (दा,दु,थ,झ,दे,दो,चा,चि) : इस सप्ताह इस राशि वालों के लिए चुनौतियाँ बनी रह सकती। अभी इस राशि पर किसी शुभ या अनुकूल ग्रह का प्रभाव नहीं बन पा रहा है इसलिए चुनौतियाँ बनी हुई हैं, लेकिन जातक की सक्रियता से कुछ चुनौतियाँ कम हो सकती है। खर्च की अधिकती थोड़ी बनी रह सकती है लेकिन खर्च अनुकूल कार्य में ही हो सकता है। कुछ बड़े एवं महत्वपूर्ण खर्चे जातक को आर्थिक चुनौतियाँ दे सकते है। छात्रों के लिए समय थोड़ा चुनौतिपूर्ण रहेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफल न होने से जातक का मन थोड़ा निराश हो सकता है। घर-परिवार में भी आपसी असंतोष के कारण जातक दबाव महसूस कर सकता है। ईष्ट मित्रों का सहयोग कम मिल सकता है। व्यवसाहिक दृष्टि से सप्ताह अनुकूल नहीं है, इसलिए बाजार एवं शेयर मार्केट में पूंजी निवेश करने से बचें।

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk