डॉ. त्रिलोकीनाथ (ज्योतिर्विद्)। Saptahik Rashifal 2024-Weekly Horoscope in Hindi 14 July to 20 July 2024: मेष (Aries)- (चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय मिली-जुला रहेगा। मन इधर-उधर भटक सकता है। अनावश्यक प्रेम आदि के चक्कर में जातक को तनाव मिल सकता है। इस सप्ताह विरोधी एवं प्रतिस्पर्धी सक्रिय रहेंगे जो जातक के लिए बीच-बीच में चुनौतियाँ खड़ी कर सकते है। खिलाड़ियों के लिए भी यह सप्ताह मिला-जूला रहेगा। किसी महत्वपूर्ण प्रतिस्पर्धा में विजय न मिलने से जातक का मन उदास हो सकता है। इस सप्ताह थोड़ा स्वास्थ्य पर भी ध्यान बनाये रखे। जामीन-जायदाद के कार्य में भी संतोष-जनक लाभ न मिलने से जातक तनाव महसूस कर सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह अनुकूल नही है। इस सप्ताह बाजार एवं शेयर मार्केट में पूंजी निवेश करने से बचे यदि चुनौतियाँ अधिक महसूस हो तो हनुमान जी की पूजा करने से राहत मिल सकती है।

वृष (Taurus) - (ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय चुनौतीपूर्ण रहेगा। अनावश्यक भाग-दौड़ एवं खर्च की अधिकता के कारण जातक तनाव महसूस कर सकता है। इस सप्ताह प्रेम आदि को लेकर अविश्वास की संभावना बन सकती है आपसी मत-भेद की स्थितियाँ बन सकती है इसलिए सावधानी बनाये रखिये। अधिक बुद्धिमान लोगों से सावधान रहे नही तो वे किसी बात में जातक को उलझाकर तनाव दे सकते है। घर-परिवार में भी आपसी मत-भेद की स्थितियाँ बन सकती है जिसके कारण घरेलू सुख-सुविधाओं में कमी आ सकती है। व्यवसाय में लगे जातको के लिए भी समय चुनौतीपूर्ण है इसलिए सोच-समझकर ही व्यापार आदि में पूंजी निवेश करे नही तो हानि का सामना करना पड़ सकता है यदि चुनौतियाँ अधिक महसूस हो तो पीली वस्तुओं का दान करने से राहत मिल सकती है।

मिथुन (Gemini) - (क,की,कु,घ,छ,के,को,ह) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय बहुत मिला-जुला रहेगा। अभी इस सप्ताह तक चुनौतियाँ बनी रह सकती है। सप्ताह के अंत आते-आते थोड़ी राहत मिलने लगेगी। जिससे जातक राहत महसूस करने लगेगा। कई कार्य-योजनाओ का विस्तार करने में भी जातक को थोड़ी चुनौतियाँ आ सकती है। इन चुनौतियों के बीच जातक अपनी सक्रियता से स्थितियों को अनुकूल करने में थोड़ा सफल हो सकता है। सामाज सेवा एवं राजनीति से जुड़े जातको के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। थोड़ी चुनौतियों के साथ जातक अपनी शाख बनाने में सफल हो सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह मिला-जूला रहेगा। इस सप्ताह बाजार एवं शेयर मार्केट में पूंजी निवेश करने से बड़े लाभ की स्थितियाँ बन सकती है।

कर्क (Cancer) - (हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। कई महत्वपूर्ण योजनाओं का विस्तार करते समय जातक को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। जातक अपनी सक्रियता से चुनौतियों को कम करने का प्रयास कर सकता है लेकिन समय और परिस्थितियाँ अभी जातक की अनुकूल नही है इसलिए चुनौतियाँ बनी रह सकती है। सप्ताह के प्रारंभ में स्थितियाँ थोड़ी अनुकूल बनी रह सकती है लेकिन सप्ताह के मध्य के बाद चुनौतियाँ बढ़ सकती है। जिसके कारण जातक तनाव महसूस कर सकता है। इस सप्ताह अनावश्यक भाग-दौड़ के कारण खर्च की अधिकता हो सकती है। घरेलू चुनौतियाँ बढ़ सकती है। जिससे जातक तनाव महसूस कर सकती है। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह अनुकूल नही है इसलिए बाजार एवं शेयर मार्केट में पूंजी निवेश करने से बचे यदि चुनौतियाँ अधिक महसूस हो तो गाय को हरा चारा खिलाने से राहत मिल सकती है।

सिंह (Leo) - (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय अनुकूल रहेगा। भाग्य जातक का साथ देगा। इस सप्ताह जातक अपने कई महत्वपूर्ण कार्य-योजनाओं का विस्तार करने में सफल हो सकता है। अपनी सक्रियता एवं निरंतर कार्यशीलता से जातक अपने कई महत्वपूर प्रोजेक्ट को विस्तार देने में सफल हो सकता है। सरकारी सेवा में लगे जातको के लिए भी समय अनुकूल है। प्रमोशन या किसी महत्वपूर्ण पद पर कार्य करने का अवसर जातक को मिल सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह अनुकूल है। इस सप्ताह बाजार एवं शेयर मार्केट में पूंजी निवेश करने से बड़े लाभ की स्थितियाँ बन सकती है। सूर्य को जल देने से स्थितियाँ अधिक अनुकूल हो सकती है।

कन्या (Virgo) - (टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय मिला-जूला रहेंगा। जातक का मन उत्साहित बना रह सकता है। कई बड़ी एवं महत्वपूर्ण कार्य-योजनाओं का विस्तार करते समय चुनौतियों का सामना जातक को करना पड़ सकता है लेकिन जातक की सक्रियता बनी रह सकती है। जटिल कार्यों को भी पटरी पर लाने में जातक को सफलता मिल सकती है। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा लेकिन बाजार की स्थिति समझकर जातक यदि निवेश करेगा तो बड़े लाभ की स्थितियाँ बन सकती है। आय के बड़े साधनों की वृद्धि हो सकती है लेकिन तनाव बना रह सकता है। इस सप्ताह वाहन आदि सावधानिपूर्वक चलाये नही तो चोट-चपेट लग सकती है। अपाहिजों को काली वस्तुओं का दान करने से राहत मिल सकती है।

तुला (Libra) - (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय लगभग चुनौतीपूर्ण रहेगा। कार्य की अधिकता एंवं छोटी-छोटी बातों को लेकर मानसिक तनाव बढ़ सकता है। इस सप्ताह घूमने-फिरने से बचे नही तो अधिक खर्च होने के कारण जातक दबाव महसूस कर सकता है। जातक अपनी सक्रियता एवं क्रियाशीलता से चुनौतियों को कम करने का प्रयास कर सकता है लेकिन परिस्थितियाँ अभी जातक को पक्ष में नही है इसलिए चुनोतियाँ बनी रह सकती है। प्रेम संबंधों में भी उतार-चढाव के कारण जातक तनाव महसूस कर सकता है। घरेलू सुख-सुविधाओं में भी कमी आ सकती है। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह अनुकूल नही है। इसलिए सोच-समझकर ही बाजार एवं शेयर मार्केट में पूंजी निवेश करे। किसी देवी की पूजा एवं सफेद वस्तुओं का दान करने से राहत सकती है।

वृश्चिक (Scorpio) - (तो,ना,नी,नू,ने, यो,या,यि,यु) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय अनुकूल रहेगा। भाग्य जातक का साथ देगा। जातक अपनी सूझ-बूझ एवं क्रियाशीलता से निरंतर सक्रिय बना रहेगा। छात्रों के लिए भी समय अनुकूल है पढ़ाई-लिखाई में मन लग सकता है। किसी महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षा में सफल होने का योग बन सकता है। खिलाड़ियों के लिए भी समय अनुकूल है। किसी खेल प्रतिस्पर्धा में बड़ी विजय मिल सकती है। सेना, पुलिस एवं प्रशासिनिक सेवा से जुड़े जातको के लिए समय अनुकूल है। प्रमोशन या किसी बड़े पद पर कार्य करने का अवसर जातक को मिल सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह अनुकूल है। इस सप्ताह बाजार एवं शेयर मार्केट में पूंजी निवेश करने से बड़े लाभ की स्थितियाँ बन सकती है।

धनु (Sagittarius) - (ये,यो,भा,भी,भू,धा,फ,ढ,भे) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय लगभग मिला-जुला रहेगा। कई महत्वपूर्ण कार्य-योजनाओं का विस्तार करने में जातक सफल हो सकता है। निरंतर सक्रिय रहने से चुनौतियों के साथ कई महत्वपूर्ण कार्य अनुकूल हो सकते है। सुख-सुविधाओं की दृष्टि से भी समय मिला-जुला रहेगा। घर के सुख-सुविधाओं के लिए कुछ अवश्यक वस्तुओ की खरीदरी जातक कर सकता है। छात्रा के लिए भी समय मिला-जुला है कभी पढ़ाई-लिखा में मन लग सकता है तो कभी कम भी लग सकता है। शैक्षिक जीवन से जुड़े जातको के लिए परिश्रम के बाद बड़ी सफलता मिल सकती है। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह मिला-जूला रहेगा। सोच-समझकर पूंजी निवेश करने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। विष्णु की पूजा करने से स्थितियाँ अनुकूल हो सकती है।

मकर (Capricorn) - (भो,जा,जी,जू,खि,खा,खु,खो,गा,गि) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय लगभग अनुकूल रहेगा। जातक के परिश्रम का प्रतिफल जातक को मिल सकता है। कई महत्वपूर्ण योजनाओं का विस्तार करने में जातक को सफलता मिल सकती है। सरकारी सेवा में लगे जातको के लिए भी समय अनुकूल है। ठेकेदारियों के जुड़े जातको के लिए भी समय अनुकूल है लाभपूर्ण स्थितियाँ बन सकती है। बाजार एव शेयर मार्केट में सोच-समझकर ही पूंजी निवेश करे नही तो चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। घरेलू कार्यों का विस्तार हो सकता है। घरेलू सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। शनिवार को पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक जलाने से राहत मिल सकती है।

कुंभ (Aquarius) - (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय मिला-जुला रहेगा। शनि की शाढ़े-साती एवं वक्री अवस्था के कारण जातक का कार्य क्षेत्र प्रभावित हो सकता है। चुनौतियाँ बढ़ सकती है लेकिन जातक अपने परिश्रम से चुनौतियों को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। इस सप्ताह इस राशि के जातको को कोई नया कार्य प्रांरभ करने से बचना चाहिये यदि चुनौतियाँ महसूस हो तो गरीबों को काली वस्तुओं का दान करना चाहिये। इस सप्ताह इस राशि के जातको को अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान बनाये रखना चाहिये लापरवाही से स्वास्थ्य संबंधित चुनौतियाँ बढ़ सकती है। शनिवार को पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक जलाने से राहत मिल सकती है।

मीन (Pisces) - (दा,दु,थ,झ,दे,दो,चा,चि) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय मिला-जूला रहेगा। यद्यपि राहु के कारण चनौतियाँ बनी रह सकती है। कार्य-योजनाओं का विस्तार करते समय चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। छात्रों का मन पढ़ाई में कम लग सकता है। किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता न मिलने से जातक तनाव महसूस कर सकता है। इस बीच थोड़ा स्वास्थ्य पर भी ध्यान बनाये रखे। वाहन आदि सावधानी पूर्वक चलाएं नही तो चोट-चपेट लग सकती है। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह चुनौतीपूर्ण है इसलिए सोच-समझकर ही बाजार एवं शेयर मार्केट में पूंजी निवेश करे। विरोधी एवं प्रतिस्पर्धी सक्रिय बने रहेंगे जिसके कारण जातक चुनौतियाँ महसूस कर सकता है। विष्णु पूजा एवं पीली वस्तुओं का दान करने से राहत मिल सकती है।

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk