डॉ. त्रिलोकीनाथ (ज्योतिर्विद्)। Saptahik Rashifal 2024-Weekly Horoscope in Hindi 11 August to 17 August 2024: मेष (Aries)- (चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय थोड़ा मिला-जुला रहेगा। कई महत्वपूर्ण कार्यों को विस्तार देने में जातक को थोड़ा चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन चुनौतियोँ के साथ कार्यों में प्रगति या कार्य बनने का भी योग बन सकता है। निरंतर क्रियाशील बने रहने के कारण जातक के कई कार्य पटरी पर आ सकते है। विरोधी एवं प्रतिस्पर्धी भी सक्रिय बनने रह सकते है लेकिन जातक अपनी कुशलनीति से विरोधियों की चालों को नकाम कर सकता है। जातक अपनी सूझ-बूझ से स्थितियों को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। जमीन-जयदाद के कार्यों में प्रगति हो सकती है। व्यवसाहिक दृष्टि से सप्ताह मिला-जुला रहेगा इसलिए सोच-समझकर ही बाजार एवं शेयर मार्केट में पूंजी निवेश करे। हनुमान जी की पूजा से चुनौतियाँ थोड़ी कम हो सकती है।

वृष (Taurus) - (ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय थोड़ा चुनौतिपूर्ण रहेगा। जातक के कार्यों मंन चुनौतियाँ आ सकती है। जिससे जातक दबाव में आ सकता है। शिक्षा जीवन से जुड़े जातको को हर कार्य पटरी पर लाने के लिए संर्घषों का सामना करना पड़ सकता है। इस बीच स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान बनाये रखे। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियाँ जातक को तनाव दे सकती है। इस बीच किसी भी तरह के जोखिम से बचे। वाहन आदि सावधानी से चलाये। अधिक उम्र वाले जातक शुगर एवं ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों से परेशान हो सकते है। घरेलू एवं परिवारिक चुनौतियाँ बढ़ सकती है इसलिए सावधानी बनाये रखे। इस बीच समय और परिस्थिति जातक के लिए ज्यादा अनुकूल नही है इसलिए बाजार एवं शेयर मार्केट में पूंजी निवेश करने से बचे। हनुमान जी की पूजा से चुनौतियाँ थोड़ी कम हो सकती है।

मिथुन (Gemini) - (क,की,कु,घ,छ,के,को,ह) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय बहुत अनुकूल रहेगा। जातक के कार्य पूरे हो सकते है। इस समय परिस्थितियाँ अनुकूल है इसलिए घऱ-परिवार एवं सामाजिक कार्यों में अनुकूल परिस्थितियाँ बनाने में जातक सफल हो सकता है। छात्रों के लिए भी समय अनुकूल है पढ़ाई-लिखाई में मन लग सकता है। घर-परिवार की स्थिति अनुकूल बनाने में जातक सफल हो सकता है। घर में कोई मंगलिक कार्य संपन्न होने का योग बन सकता है। आयात-निर्यात से जुड़े जातको के लिए समय अधिक अनुकूल है। अधिक लाभ कमाने का योग बन सकता है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पूंजी निवेश करेगा तो बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है।

कर्क (Cancer) - (हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय थोड़ा अनुकूल रहेगा। जातक कई कार्य-योजनाओं का विस्तार करने में सफल हो सकता है। साहित्य, कला से जुड़े जातक के लिए समय बहुत अनुकूल रहेगा। जातक के किसी लेख या किसी रचना से जातक की लोक-प्रियता में वृद्धि हो सकती है। घर-परिवार की स्थिति अनुकूल बनाने में जातक सफल होगा। घर में कोई मंगलिक कार्य संपन्न हो सकता है। व्यवसाहिक दृष्टि से सप्ताह अनुकूल है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पूंजी निवेश जातक यदि करेगा तो बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। खासकर तरल पदार्थो के व्यवसाय में अधिक लाभ मिल सकता है। चन्द्रमा का मंत्र एवं शिव की आराधना से स्थितियाँ अधिक अनुकूल हो सकती है।

सिंह (Leo) - (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय मिला-जुला रहेगा आय के साधनों में वृद्धि हो सकती है। जातक का महत्व बढ़ सकता है। सुख-सुविधाओं में वृद्धि के कारण खर्च की अधिकता बढ़ सकती है। घूमने-फरने का अवसर जातक को मिल सकता है। कोई किमती वस्तु खरीदने का अवसर जताक को मिल सकता है। देश-विदेश की यात्रा का भी योग है। घर्म-कर्म में जातक की रूचि बढ़ सकती है। राजनीति एवं सरकारी सेवा में लगे जातकों का भी समय अनुकूल है। प्रमोशन या किसी अच्छे पद कार्य करने का अवसर जातक को मिल सकता है। व्यवसाहिक दृष्टि से सप्ताह अनुकूल है। बाजार एवं शेयर मार्केट में जातक पूंजी निवेश करेगा तो बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। गणेश जी की पूजा से स्थितियाँ अधिक अनुकूल हो सकती है।

कन्या (Virgo) - (टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय मिला-जुला रहेगा यद्यपि मन उत्साहित रहेगा लेकिन कई कार्य-योजनाओं का समय पर पूरा न हो पाने के कारण जातक दबाव या तनाव महसूस कर सकता है। इस सप्ताह स्वास्थ्य पर भी ध्यान बनाये रखे। स्वास्थ्य संबंधित चुनौतियाँ जातक को परेशान कर सकती है। घऱेलू कार्यों में भी चुनौतियाँ बनी रह सकती है। जातक यदि सक्रिय बना रहेगा तो परेशानियों को थोड़ा कम करने मे सफल हो सकता है। वाहन आदि भी सावधानिपूर्वक चलाये नही तो चोट-चपेट लग सकती है। अनावश्यक घुमने-फिरने से बचे नही तो खर्च की अधिकता जातक पर दबाव बना सकती है। व्यवसाहिक दृष्टि से सप्ताह अनुकूल नही है। बाजार एवं शेयर मार्केट में सोच-समझकर ही पूंजी निवेश करे नही तो बड़ी हानि का सामना करना पड़ सकता है यदि चुनौतियाँ अधिक महसूस हो तो अपाहिजों काली वस्तुओं का दान करने से राहत मिल सकती है।

तुला (Libra) - (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय लगभग चुनौतीपूर्ण रहेगा। अनावश्यक भाग-दौड़ एंव खर्च की अधिकता के कारण जातक दबाव या तनाव महसूस कर सकता है। छोटी-छाटी बातों को लेकर मन थोड़ा अशांत हो सकता है। प्रेम संबंधों में उतार –चढ़ाव के साथ जातक थोड़ा तनाव महसूस कर सकता है। एक-दूसरे के प्रति अविश्वास या संदेह की भावना के कारण जातक तनाव महसूस कर सकता है। घर-परिवार में भी छोटी-छोटी बातों को लेकर चुनौतियाँ या परेशानियाँ आ सकती है। घरेलू कार्य-योजनाओं में भी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। ईस्ट मित्रों का सहयोग जातक को कम मिल सकता है। इस बीच स्वास्थ्य पर भी ध्यान बनाये रखे नही तो स्वास्थ्य संबंधित परेशानियाँ जातक पर दबाव बना सकती है। व्यवसाहिक दृष्टि से सप्ताह अनुकूल नही है। बाजार एवं शेयर मार्केट में सोच-समझकर ही पूंजी निवेश करे।

वृश्चिक (Scorpio) - (तो,ना,नी,नू,ने, यो,या,यि,यु) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय अनुकूल रहेगा। जातक के कई बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्य बन सकते है। इस सप्ताह जातक खूब परिश्रम करेगा। कई महत्वपूर्ण कार्यों को करने की योजना बन सकती है। जातक यदि सरकारी सेवा मे होगा तो प्रमोशन या अच्छे स्थान पर कार्य करने का अवसर जातक को मिल सकता है। जमीन-जयदाद खरीदने का भी योग बन सकता है। घरेलू सुख-सूविधाओं में भी वृद्धि हो सकती है। खिलाड़ियों के लिए भी समय अनुकूल है। किसी महत्वपूर्ण प्रतिस्पर्धा में भाग लेने एवं विजय प्राप्त करने में जातक सफल हो सकता है। व्यवसाहिक दृष्टि से सप्ताह अनुकूल है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पूंजी निवेश करेगा तो बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। हनुमान जी की पूजा एवं सुंदरकांड का पाठ करने से राहत मिल सकती है।

धनु (Sagittarius) - (ये,यो,भा,भी,भू,धा,फ,ढ,भे) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय लगभग मिला-जूला रहेगा। जातक अपनी सूझ-बूझ एवं परिश्रम से हर कार्यों को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। कार्यों की अधिकता एवं चुनौतियाँ बनी रह सकती है इसलिए कभी-कभी संर्घषों के साथ मानसिक तनाव भी मिल सकता है। ईस्ट मित्रों का भी सहयोग मिल सकता है इस सप्ताह छात्रों के लिए समय मिला-जुला रहेगा। कभी पढ़ाई में मन लगेगा तो कभी पढ़ाई में मन कम लगेगा लेकिन बड़े लक्ष्य की प्राप्ति की दिशा में जातक सक्रिय बना रहेगा। घरेलू कार्यों की व्यस्तता बढ़ सकती है और कई घरेलू चुनौतिय़ों को पटरी पर लाने में जातक को सफलता मिल सकती है। व्यवसाहिक दृष्टि से सप्ताह मिला-जूला रहेगा। बाजार एवं शेयर मार्केट में पूंजी निवेश करेगा तो बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है।

मकर (Capricorn) - (भो,जा,जी,जू,खि,खा,खु,खो,गा,गि) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय लगभग मिला-जूला रहेगा कई बड़ी योजनाओं का विस्तार करने में जातक को सफलता मिल सकती है और जातक अधिक भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है। भाग-दौड़ का सकारात्म प्रभाव भी जातक को मिल सकता है। शनि न्याय प्रिय ग्रह है। शनि जातक को न्याय तो देता है लेकिन संर्घष भी खूब कराता है। जातक यदि राजनीति में होगा अधिक संर्घष के बाद जातक को राजनीतिज्ञ पकड़ बनाने एवं महत्व बनाये रखने वाला ग्रह है। इस सप्ताह समय उतार-चढ़ाव वाला रहेगा लेकिन संर्घष एवं परिश्रम के साथ व्यवसायिक लाभ भी जातक को मिल सकता है। शनि का मंत्र एवं पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक जलाने से राहत मिल सकती है।

कुंभ (Aquarius) - (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय मिला-जुला रहेगा कई महत्वपूर्ण कार्यों का विस्तार करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन अपनी सक्रियता एवं दूर-दृष्टि से जातक हर चुनौतियों को साधने में सफल हो सकता है। शनि की शाढ़े-शाती का प्रभाव निरंतर बना हुआ है इसलिए हर कार्य चुनौतियों एवं संर्घषों के साथ ही पूरा होने का योग बन सकता है। इस सप्ताह जातक यदि निर्माण कार्यों से जुड़ा होगा तो उसमे थोड़ी चुनौतियाँ आ सकती है लेकिन जातक उन चुनौतियों को अनुकूल बनाने में सफल हो सकता है। इस सप्ताह कई महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने में विलम हो सकता है लेकिन सक्रियता बनी रह सकती है। घर-परिवार में आपसी मत-भेद की स्थितियाँ बन सकती है इसलिए सावधानी बनाये रखे। अनावश्यक भाग-दौड़ से बचे। शनिवार को पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक जलाने से चुनौतियों में कमी आ सकती है।

मीन (Pisces) - (दा,दु,थ,झ,दे,दो,चा,चि) : इस सप्ताह इस राशि वालों के लिए चुनौतियाँ बनी रह सकती। अभी राहु,केतु के प्रभाव के कारण निरंतर चुनौतियाँ बनी हुई है। कई कार्य-योजनाओं का विस्तार करने में जातक को थोडा चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन जातक अपनी सक्रियता से कुछ चुनौतियों को कम करने में थोड़ा सफल हो सकता है। घरेलू कार्यों में भी अभी चुनौतियाँ बनी रह सकती है। परिवारिक कलेश के कारण जातक दबाव महसूस कर सकता है इसलिए घरेलू परेशानियों को बड़े सूझ-बूझ के साथ जातक को पटरी पर लाना होगा। इस सप्ताह वाहन आदि भी सावधानिपूर्वक चलाये नही तो चोट-चपेट भी लग सकती है। व्यवसाहिक दृष्टि से सप्ताह अनुकूल नही है इसलिए बाजार एवं शेयर मार्केट में सोच-समझकर ही पूंजी निवेश करे यदि चुनोतियाँ अधिक महसूस हो तो अपाहिजों को काली वस्तुओं का दान करने से राहत मिल सकती है।

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk