शहर चुनें close

भारत का यह सनकी डॉक्टर, जिसका शौक था 'जिंदा औरतों को दफनाकर कब्र पर नारियल का पेड़ लगाना'

By: Inextlive Desk | Publish Date: Fri, 28 Jun 2024 20:13:55 (IST)

भारत का यह सनकी डॉक्टर बन गया Doctor Death! जिंदा औरतों को दफनाकर कब्र पर लगा देता था नारियल का पेड़। महाराष्‍ट्र के इस सनकी डॉक्टर का शौक बन गया था, औरतों को जिंदा दफनाना और फिर उसकी कब्र पर नारियल का पेड़ लगाना। सतारा के डोम इलाके में डॉक्‍टर संतोष पोल ने पांच महिलाएं और एक पुरुष का कत्ल किया था। डॉ. संतोष अपनी एक नर्स के साथ मिलकर ऐसी महिलाओं को अपना शिकार बनाता, जो अकेले रहती थीं। वो पहले एक जहरीना इंजेक्शन देकर उन्‍हें बेहोश कर देता था, फिर उन्‍हें अपने फार्म हाउस में पहले से खोदे गए गड्ढे में दफना देता था। इसके बाद उस जगह पर एक नारियल का पेड़ लगा देता था। साल 2016 में मुंबई के दादर से इस डॉक्‍टर को गिरफ्तार किया गया। गहन छानबीन और फॉरेंसिक इंवेस्टिगेशन के बिना पुलिस इस हत्‍यारे डॉक्‍टर को सजा दिलवाने में कभी भी कामयाब नहीं हो पाती। तो कैसे साबित हुआ कि वो तमाम कत्‍ल इस डॉक्‍टर ने ही किए थे, यह जानने के लिए देखें यह स्‍पेशल वीडियो स्‍टोरी। 

Loading...
This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy. OK