शहर चुनें close

Ranchi वासियों को मिली सबसे लंबे फ्लाईओवर की सौगात, कांटाटोली फ्लाईओवर से लोगों को मिलेंगे ये फायदे

By: Inextlive Desk | Publish Date: Fri, 04 Oct 2024 20:49:35 (IST)

Ranchi वासियों को मिली सबसे लंबे फ्लाईओवर की सौगात, कांटाटोली फ्लाईओवर से लोगों को मिलेंगे ये फायदे। लंबे इंतजार के बाद रांचीवासियों का सपना पूरा हो गया है। जी हां झारखंड की राजधानी रांची को शुक्रवार यानी 4 अक्टूबर को एक बड़ी सौगात मिली। यहां पिछले 8 सालों से बन रहा कांटाटोली फ्लाईओवर फाइनली बनकर तैयार हो गया और सीएम हेमंत सोरेन ने इसका उद्घाटन भी कर दिया है। इस फ्लाईओवर के बनने से लोगों को ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी। सबसे बड़ी सुविधा ऑफिस जाने वालों को मिलेगी। वे अब टाइम से अपने आफिस पहुंच सकेंगे। इतना ही नहीं बच्चे भी स्कूल से जल्दी घर पहुंचेंगे। उन्हें अक्सर स्कूल के बाद घंटों लंबे जाम में फंसे रहने से निजात मिलेगी। इसके अलावा फ्लाईओवर बनने के बाद जमशेदपुर व आसपास के जिलों से आने वालों को भी फायदा मिलेगा क्योंकि यह रांची का एंट्री पॉइंट भी है। बतादें कि कांटाटोली फ्लाईओवर योजना 2016 में बनी थी और 2017 में काम भी शुरू हुआ लेकिन बीच में पुल की लंबाई बढ़ने व बजट इश्यू की वजह से काम बंद हो गया। अब जाकर 225 करोड़ की लागत से यह फ्लाईओवर फाइनली बनकर तैयार हो गया।

Loading...
This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy. OK