देहरादून, (ब्यूरो): राजधानी की सफाई व्यवस्था पहले ही दिन से डीएम व नगर निगम प्रशासक के निशाने पर है। बाकायदा, इसके लिए कई परिवर्तन तक किए गए हैं। लेकिन, बावजूद इसके सुधार नहीं दिख रहा है। यही वजह है कि शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे डीएम कूड़ा व्यवस्था की जांच परख के लिए औचक निरीक्षण पर निकले। इस दौरान उन्होंने कूड़ा कलेक्शन की व्यवस्था में लगे 32 कूड़ा वाहनों को गैराज में पाया। फिर क्या था, डीएम ने नाराजगी जताते हुए तत्काल प्रभाव से मौके पर ही पैनाल्टी लगा दी।

5 बजे बजी मोबाइल की घंटी

फ्राइडे अर्ली मॉर्निंग 5 बजे डीएम ने अपर नगर आयुक्त बीर ङ्क्षसह बुदियाल और उप नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल को फोन कर निरीक्षण के लिए साथ चलने को कहा। सबसे पहले वह कंपनियों के वर्कशाप और निकासी स्थल पंहुचे। इकान और वाटरग्रेस कंपनी के वर्कशाप के निरीक्षण में 14 वाहन पार्किंग में खड़े पाए गए।

कंपनियों पर ठोंका जुर्माना

इसके बाद आइटी पार्क के निकट इकोन वाटरग्रेस कंपनी की पार्किंग का औचक निरीक्षण किया, जिसमें डोर-टू-डोर कलेक्शन के 18 वाहन खड़े पाए गए। पार्किंग और वर्कशाप में 8 वाहन ब्रेकडाउन स्थिति में पाए गए। 24 वाहन सुबह 7 बजे तक वार्डों में रवाना नहीं हुए, जिस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए कंपनी पर 60 हजार रुपये का जुर्माना लगाने के निर्देश दिए।

डोर टू डोर कूड़ा कलक्शन में लापरवाही उजागर

डीएम ने शहर में स्थित विभिन्न जीवीपी प्वाइंट का भी औचक निरीक्षण किया गया। भगत ङ्क्षसह कालोनी में कूड़ा पसरा पाया गया। सरस्वती विहार हरिद्वार बाईपास रोड पर सनलाइट कंपनी के छोटे डोर-टू-डोर वाहनों से कूड़ा उठाने पर भी नाराजगी व्यक्त की और कंपनी पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। कारगी कूड़ा ट्रांसफर सेंटर का औचक निरीक्षण किया।

कंपनियों को आखिरी वार्निंग

इस दौरान अत्यधिक कूड़ा पड़ा होने और कूड़े की गाडिय़ां निर्धारित मानकों के विपरीत कूड़ा ट्रांसफर करने व मुख्य मार्ग की तरफ व्यू कटर न लगाने पर तीनों कंपनियों पर 75 हजार का जुर्माना लगाने के निर्देश दिए। सख्ती के बावजूद कंपनियों के द्वारा सफाई कार्य में लापरवाही पर सख्त नाराजगी जताई गई। डीएम ने कंपनियों को कार्य में सुधार लाने का अल्टीमेटम दिया। इस दौरान नगर निगम के सफाई निरीक्षक राजेश बहुगुणा व राजेश पंवार भी मौजूद रहे।

- पहले दिन से डीएम के निशाने पर शहर की सफाई व्यवस्था

- व्यवस्था में सुधार के लिए पहले ही बदले जा चुके कार्य दायत्वि

- सफाई के काम में जुटी ठेका कंपनियों पर डीएम की नजरें तिरछी

- कूड़ा उठान व प्रबंधन में कंपनियों की लापरवाही पर डीएम नाराज

- कंप्लेन पर सुबह 6 बजे उतरे खुद व्यवस्था को परखने

- मिली खामियां, कंपनियों पर ठोंका जुर्माना

- ठेका कंपनियों को दी आखिरी वार्निंग, कार्य हटाने को भी चेताया

dehradun@inext.co.in