देहरादून (ब्यूरो) धोबाराव नाला बरसात में रौंद्र रूप धारण कर लेता है। बाढ़ के चलते तटबंध टूट गए, जिससे बाढ़ का पानी चोयला चंद्रबनी व अमर भारती व कैलाशपुर इलाके में कई घरों में घुस गया। पानी अपने साथ मलबा भी बहा कर ले गया। मलबे के चलते लोगों को भारी नुकसान पहुंचा है। यह केवल इस बरसात में ही नहीं, हर साल बरसात के सीजन में लोग नुकसान झेलते हैं। हर साल परेशानी झेलना लोगों की नियति सी बन गई है।

प्रशासन से लगाई गुहार
चंद्रबनी क्षेत्र के लोगों ने शासन-प्रशासन से गुहार लगाई है। कहा कि जंगल की ओर से तटबंध टूटने के कारण हो रही परेशानी को ध्यान में रखकर सुरक्षा कार्य करने की अपील की है। कहा कि लोग बाढ़ के चलते रात-रात भर जागने को मजबूर हैं। जैसे ही तेज बारिश होती है, लोग छतों पर रात गुजारने को मजबूर हो जाते हैं। न जाने कब बाढ़ व मलबा घरों में घुस जाए। बच्चों के लेकर महिलाएं बुरी तरह डरे व सहमे हुए हैं।

नासूर बन गया धोबीराव नाला
- हर साल बारिश में रात-रात पर जागने को मजबूर हैं लोग
- बीती रात्रि को बाढ़ से 150 से अधिक घरों में घुसा मलबा
- डीएम से लेकर सीएम तक लगाई गुहार, नहीं हुई कार्रवाई
- चोयला चंद्रबनी, अमर भारती व कैलाशपुर के दर्जनों परिवार प्रभावित
- प्रभावितों ने डीएम से लेकर नगर निगम, वन विभाग से लगाई गुहार
- धोबाराव नाले में बस्ती की ओर तटबंध लगाने की कई सालों से की जा रही मांग

dehradun@inext.co.in