देहरादून (ब्यूरो) पीआईयू को हाल ही में नगर निगम के दो बड़े काम आवंटित किए गए हैं। पहला नगर निगम की ओर से प्रधानमंत्री आवास के तहत काठबंगला में एलआईजी तबके के लोगों के लिए बनाए जाने वाले 148 फ्लैट््स बनाने का काम सौंपा गया है। यह काम पिछले 9 साल से पेंडिग चल रहा था। पहले निर्माण निगम, उसके बाद प्रांतीय खंड पीडब्ल्यूडी इस प्रोजेक्ट पर काम कर चुके हैं, लेकिन काम पूरा नहीं हो पाया। अधूरी बिल्डिंग्स खंडहर में तब्दील हो रही हैैं, लेकिन स्मार्ट सिटी की पीआईयू को कार्य सौंपे जाने के बाद बिल्डिंग्स निर्माण का काम जल्द पूरा होने की उम्मीद जताई जा रही है।

कूड़ा निस्तारण का काम भी पीआईयू को
नगर निगम का दूसरा प्रोजेक्ट शीशमबाड़ा कूड़ा निस्तारण केंद्र में लगे कूड़े के पहाड़ को हटाने का भी काम पीआईयू को सौंपा गया है। कूड़ा निस्तारित न होने से यहां 4.22 लाख मीट्रिक टन कूड़ा पड़ा हुआ है। कूड़े के ढेर के चलते आस-पास की हजारों आबादी दुर्गंध से परेशान है, यह काम भी लंबे अर्से से पेडिंग चल रहा है। नगर निगम इस काम को नहीं कर पाया। अब यह काम पीआईयू को सौंपे जाने पर इसके जल्द पूरा होने की उम्मीद जताई जा रही है।

कई काम पाइपलाइन में
स्मार्ट सिटी के कई काम अभी पाइपलाइन में हंै। स्मार्ट सिटी 2.0 में देहरादून का नाम शामिल न होने पर काम अटक गए हैं। लेकिन स्मार्ट सिटी को उम्मीद है कि उनके जो प्रोजेक्ट भारत सरकार के पास पेंडिंग हैं, उन्हें भविष्य में स्वीकृति मिल जाएगी। ऐसे में स्मार्ट सिटी अपने पीआईयू को जिंदा रखना चाहती है। पूर्व में भी पीआईयू के आने के बाद ही स्मार्ट सिटी के कार्यों ने गति पकड़ी थी। कई कंपनियों की ओर से काम न किए जाने पर बाहर का रास्ता दिखाया गया था।

स्मार्ट सिटी के 95 परसेंट काम पूरे
स्मार्ट सिटी को जून 2024 तक सारे कार्य पूरे करने थे, लेकिन केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय ने स्मार्ट सिटी को मार्च 2025 तक का एक्सटेंशन दे दिया है। इससे प्रदेश सरकार की पहली ग्रीन बिङ्क्षल्डग की अति महत्वकांक्षी परियोजना को भी संजीवनी मिल गई है। ग्रीन बिल्डिंग का कार्य काफी देरी से शुरू हुआ था। स्मार्ट सिटी के 21 मेें से 19 काम पूरे हो गए हंै। ग्रीन बिल्डिंग व आउटफॉल सीवरेज स्कीम का काम रनिंग में चल रहा है। अब मिशन के कार्यों को मार्च 2025 तक का एक्सटेंशन मिल गया है।

19 काम पूरे, रनिंग में 2 प्रोजेक्ट्स
स्मार्ट सिटी मिशन के तहत 21 कार्य प्रस्तावित हैं, जिसमें 19 कार्य कंप्लीट हो चुके हैं। केवल दो कार्य ही शेष रह गए हैं। इनमें ग्रीन बिङ्क्षल्डग के साथ ही सीवरेज का काम शेष हैं। हालांकि, इंटीग्रेटेड आउटफॉल सीवरेज सिस्टम के अंतर्गत 80 परसेंट से अधिक काम हो गया है। बताया जा रहा है कि आउटफॉल सीवरेज का कार्य जल्द पूरा होने वाला है।

dehradun@inext.co.in