देहरादून, (ब्यूरो): पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेकर आज उत्तराखंड का लोकपर्व हरेला न केवल धूमधाम से मनाया जाएगा। बल्कि, इस मौके पर हरियाली व खुशहाली के लिए दून समेत राज्यभर में लाखों की तादात में प्लांटेशन भी किए जाएंगे। इसके लिए तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। जिसमें सरकारी विभागों के साथ सामाजिक संगठन, राजनीतिक दल, स्कूल, कॉलेज व व्यापारिक प्रतिष्ठान भी तैयार हैं। जिन्होंने प्लांटेशन के साथ ही उनके कंजर्वेशन के लिए संकल्प लेने की तैयारी भी कर ली है। हालांकि, मंडे को भी राजधानी के तमाम इलाकों में प्लांटेशन कर धरा को हरा भरा रखने का संकल्प लिया गया।

डीएम ने ली बैठक
हरेला पर्व की तैयारियों को लेकर मंडे को डीएम ने समीक्षा बैठक ली। निर्देश दिये कि प्लांटेशन के दौरान जीयो टैगिंग की जाए व प्लांट्स के संरक्षण के लिए ट्री-गार्ड व सेफ्टी वाल बनाए जाए। उन्होंने एसडीएम को निर्देश दिए कि तहसील व ब्लॉक लेवल पर प्लांटेशन करते हुए उनकी मॉनिटरिंग भी हो। डीएम ने नगर आयुक्त नगर निगम व नगर पालिका परिसद के प्रसाशक, एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्रों में सघन प्लांटेशन के साथ ही प्लांटेशन के कंजर्वेशन के लिए व्यवस्थाए बनाने के लिए कहा है। जबकि, संबंधित विभागों को अपनी-अपनी खाली भूमि पर प्लांटेशन के लिए कहा है।

डीएम के निर्देश
-जिला खान अधिकारी को निर्देश, प्रदूषण को देखते हुए बड़े पैमाने पर प्लांटेशन हो।
-जनपद के उप खनिज भण्डारण स्थलों के पास खाली भूमि पर हो प्लांटेशन।
-जिला खान अधिकारी बोले, उप खनिज भंडारण स्थलों पर डेढ़ हजार से ज्यादा प्लांटेशन हुए।
-डीएम के सिटी मजिस्ट्रेट को निर्देश, प्लांटेशन की मॉनिटरिंग के निर्देश।

सुसवा नदी के किनारे स्थापित होगा ऑक्सीजन वन
शहरी क्षेत्र में बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए नगर पालिका डोईवाला ने सार्थक कदम उठाया है। पालिका की खाली पड़ी सरकारी भूमि पर अर्बन सिटी फॉरेस्ट (ऑक्सीजन वन) यानी शहरी वन बसाने की तैयारी की है। इसकी शुरुआत हरेला से किए जाने की बात कही है। एसडीएम अपर्णा ढौंडियाल के मुताबिक इस तरह के वन विकसित कर पर्यावरण संरक्षण को बेहतर आधार मिलेगा।

मंडी परिसर में रोपे फलदार प्लांट्स
निरंजनपुर मंडी समिति कैंपस में कई प्रजातियों के फलदार व छायादार पौधे रोपे गए। इस दौरान अधिकारी एवं कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण, हरित दून, सुंदर दून बनाने का संकल्प लिया। इसके साथ ही आमजन में पर्यावरण का संदेश दिया।

dehradun@inext.co.in