देहरादून (ब्यूरो) स्वास्थ्य मंत्री डॉ। धन सिंह रावत का काफिला श्री दरबार साहिब पहुंचा। श्री दरबार साहिब की परंपरा के अनुसार दोनों का स्वागत किया गया। श्री महाराज ने स्वास्थ्य मंत्री को दरबार साहिब का स्मृति चिन्ह भेंट किया। शिष्टाचार भेंट के दौरान प्रदेश के विभिन्न समसामयिक विषयों एवम् स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। स्वास्थ्य मंत्री ने श्री गुरु राम राय ग्रुप के संस्थानों के द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य
श्री महाराज ने डॉ। धन सिंह रावत को शिक्षा के क्षेत्र में एसजीआरआर एजुकेशन मिशन के अन्तर्गत संचालित एसजीआरआर स्कूलों के द्वारा स्कूली शिक्षा एवम् श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के द्वारा उच्च शिक्षा में किये जा रहे कार्यों के बारे में भी जानकारी दी। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय व एसजीआरआर एजुकेशन मिशन के अन्तर्गत संचालित पब्लिक स्कूलों द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किये जा रहे हैं। एसजीआरआर एजुकेशन मिशन दशकों से गुणवत्तापरक शिक्षा रियायती दरों पर प्रदान कर रहा है।

dehradun@inext.co.in