देहरादून,(ब्यूरो): वाहन चोरी हो या अन्य चोरी, महिला अपहरण हो या फिर गृह क्लेश। ऐसे क्राइम अब द्रोणनगर में भी खूब देखने को मिल रहे हैैं। बाकी क्राइम की तुलना में इस क्राइम ने इस बार जनवरी से लेकर मई तक लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया। हां, इतना जरूर है कि डकैती, फिरौती के लिए अपहरण और हत्या के लिए अपहरण जैसे क्राइम में दून बेहद सेफ नजर आया। जबकि, अन्य रुटीन क्राइम के मामले में दून में 5 महीने में 1102 का आंकड़ा पार किया। मतलब, साफ है कि दून जिले में हर रोज करीब 220 से ज्यादा तमाम क्राइम के केस पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज हुए।

5 महीने में वाहन चोरी के 165 केस
आईजी गढ़वाल मंडल से मिले आंकड़ों पर गौर करें तो मंडल के 7 जिलों में दून डिस्ट्रिक्ट वाहन चोरी के मामले में हरिद्वार के बाद दूसरे नंबर पर रहा। जहां इस वर्ष मई तक वाहन चोरी के 165 मामले दर्ज हुए। वहीं, वर्ष 2023 में 76 और वर्ष 2022 में 112 केस दर्ज हुए। जबकि, हरिद्वार में वर्ष 2022 में 150, 2023 में 198 और वर्ष 2023 में 302 वाहन चोरी के केस रजिस्टर्ड हुए। बाकी 5 जिलों में वाहन चोरियों की संख्या 1 से लेकर अधिकतम 6 दर्ज की गईं।

जनवरी से मई तक दून में 12 मर्डर
हर बार पुलिस अधिकारियों की ओर से क्राइम कंट्रोल को लेकर मासिक, त्रैमासिक या फिर इयर्ली बैठक आयोजित की जाती हंै। अधिकारियों की ओर से थानों व चौकी प्रभारियों के निर्देश दिए जाते हैं। लेकिन, आईजी गढ़वाल मंडल के क्राइम रिकॉर्ड के मुताबिक दून में वाहनों की सबसे ज्यादा चोरियां सामने आ रही हैं। इस वर्ष केवल मई तक 165 वाहन चोरी के केस सामने आ चुके हैं। ऐसे ही अन्य चोरियां भी 138 तक पहुंच गई हैं। बात हत्या जैसे क्राइम की हो तो दून में 5 महीनों में 12 केस सामने आ चुके हैं। इस लिहाज से हर महीने दो हत्याएं दून जिले में सामने आ रही हैं।

बलवा के भी 130 केस दर्ज
बलवे के भी कम केस दर्ज नहीं हुए। इसकी बड़ी वजह राजधानी होने के नाते दून में अक्सर धरना, प्रदर्शन और जुलूस निकाला जाना है। जिसके एवज में पुलिस ने इन 5 महीनों में 130 केस रजिस्टर किए। महिला अपहरण के भी 84 केस दर्ज किए गए हैं। जबकि, पिछले 2 वर्षों में इनकी संख्या क्रमश: 69 व 61 रही। अन्य अपहरण में भी 27 केस दर्ज हुए। लेकिन, दहेज हत्या में थोड़ा नियंत्रण देखा गया। 5 महीनों में केवल 5 केस दर्ज किए गए हैं।

रेप के मामले चौंकाने वाले
क्राइम में बात बलात्कार की करें तो इस वर्ष मई तक 83 मामले सामने आए। जबकि वर्ष 2022 में केवल 74 और वर्ष 2023 में 12 महीने में 82 केस बलात्कार के दर्ज हुए थे। अन्य क्राइम की संख्या इस वर्ष मई तक 1102 दर्ज की गई। लेकिन, फिरौती के लिए अपहरण व हत्या के लिए अपहरण जैसे मामले में द्रोणनगरी काफी हद तक सुरक्षित मानी जा रही है। यही कारण है कि इस केस में अब तक कोई भी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।

2023 में गढ़वाल में दर्ज क्राइम
उत्तरकाशी--186
टिहरी---344
चमोली--197
रुद्रप्रयाग--111
पौड़ी--441
देहरादून--5308
हरिद्वार--5874
कुल---12461

दून में इस वर्ष मई तक हुआ क्राइम
डकैती--2
अन्य लूट--22
वाहन लूट--1
चैन लूट---4
गृहभेदन क्र(क्लेशक्र)--59
वाहन चोरी--265
अन्य चोरी---138
हत्या--12
बलवा--130
महिला अपरहण--84
अन्य अपहरण--27
दहेज हत्या--5
बलात्कार---83
अन्य केस--1102

7 जिलों में ढाई साल में 12461 केस
गढ़वाल मंडल में दून समेत 7 जिले शामिल हैं। इस प्रकार से वर्ष 2022 से लेकर मई 2024 में कुल क्राइम के 12461 केस दर्ज किए गए हैं। इस प्रकार से देखा जाए तो इन सभी जिलों में वाहन चोरी व अन्य चोरी के साथ बलवा के मामले सबसे ज्यादा रिकॉर्ड किए गए हैं। बलात्कार व महिला अपहरण के भी मामले कम दर्ज नहीं हो रहे हैं।

dehradun@inext.co.in