देहरादून, (ब्यूरो): महिला सुरक्षा के मुद़्दे को लेकर सामाजिक संगठनों से लेकर विपक्षी पार्टियां लामबंद हो गई है। सैटरडे को देहरादून सिटीजन फोरम के बैनरल तले कई सामाजिक गठनों के प्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने महिला सुरक्षा को लेकर एकजुटता दिखाते हुए प्रदर्शन किया। गांधी पार्क के बाहर शहरवासियों और सामाजिक संगठनों ने प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को महिला सुरक्षा को लेकर मांग पत्र भेजा गया। प्रदर्शन में धाद, महिला मंच, सिटीजन फार ग्रीन दून, फ्रेंड्स आफ दून, एको ग्रुप, मैड, एसडीसी फाउंडेशन आदि संस्थाओं के कार्यकर्ता शामिल हुए।

सुनिश्चित हो महिला सुरक्षा

इस दौरान वक्ताओं ने महिलाओं को सुरक्षा न दिए जाने पर ङ्क्षचता जताते हुए सरकार से महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। वक्ताओं का कहना था कि अपराधियों को गिरफ्तार कर लेना तो ठीक है, लेकिन सवाल यह है कि महिलाओं के साथ इस तरह की घटनाएं क्यों हो रही हैं। प्रदर्शकारियों ने आईएसबीटी देहरादून में नाबालिग के साथ सामूहिक ब्लात्कार, रुद्रपुर में नर्स की हत्या और कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर की रेप के बाद हत्या और अंकिता भंडारी सरीखे मामलों में विरोध कर रोक लगाने की मांग की।

भयमुक्त वातावरण बनाए सरकार

प्रदर्शनकारियों की ओर से 12 ङ्क्षबदुओं का मांग पत्र साझा किया गया, जिसमें कहा गया कि भारत का संविधान हर नागरिक की आजादी की बात करता है और यह आजादी महिलाओं के लिए भी है। देश के विकास में महिलाएं भी बराबर की भागीदार रही हैं, ऐसे में महिलाओं की सुरक्षा से समझौता किसी भी हालत में स्वीकार नहीं है। इसलिए महिलाओं सहित सभी नागरिकों के लिए भयमुक्त वातावरण बनाने की जरूरत है। विरोध प्रदर्शन का संचालन सामाजिक कार्यकर्ता और भूतपूर्व बैंक यूनियन नेता जगमोहन मेहंदीरत्ता ने किया।

जनगीत के जरिए किया जागरुक

प्रदर्शन के दौरान राङ्क्षमद्री मंद्रियाल, कमला पंत, प्रदीप कुकरेती, आशीष गर्ग, ब्रिगेडियर केजी बहल, नवीन सदाना ने महिला सुरक्षा को लेकर विचार रखे। आसरा की छात्राओं ने नाटक प्रस्तुत किया। अतुल शर्मा व त्रिलोचन भट्ट ने जनगीत और सुषमा वर्मा ने कविता के माध्यम से महिला सुरक्षा पर उपस्थित लोगों को जागरूक किया। अनूप नौटियाल ने मांग पत्र पढ़कर सुनाया।

कांग्रेस ने सरकार का फूंका पुतला

राज्य में महिलाओं के विरुद्ध अपराध को मुद्दा बनाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डा। जसङ्क्षवदर ङ्क्षसह गोगी के नेतृत्व में सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एस्लेहाल चौक पर पुतला फूंका। इस दौरान डा। गोगी ने कहा कि कानून व्यवस्था के मोर्चे पर सरकार पूरी तरह से फेल है। कहा, महिलाओं के खिलाफ अपराध दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। रुद्रपुर में नर्स के साथ दुष्कर्म और हत्या, दून के आइएसबीटी में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म जैसी घटना शर्मसार करने वाली है। विरोध प्रदर्शन में राजेश पुंडीर, डा अरुण रतूड़ी, गगन ङ्क्षसह, शकील मंसूरी, वीरेंद्र ङ्क्षसह, वीरेंद्र बिष्ट, महबूब इस्लाम, संजय भारती मुख्य रूप से मौजूद रहे।

dehradun@inext.co.in