देहरादून, (ब्यूरो): रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सीमा सड़क संगठन द्वारा निर्मित 75 प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का लोकार्पण कर देश को समर्पित किया। इसमें 9 प्रोजेक्ट्स उत्तराखंड के भी शामिल हैं। कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी वर्चुअल रूप से मौजूद रहे।

उत्तराखंड के ये 9 प्रोजेक्ट्स शामिल

उत्तराखंड में जिन 9 परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया। उनमें गढ़वाल क्षेत्र में करछा पुल, मींग गधेरा पुल, घस्तोली पुल, पागल नाला पुल और देहरादून जनपद में शिवालिक परियोजना का कार्यालय और रहने का स्थान शामिल हैं। ऐसे ही कुमाऊं क्षेत्र में सुरिंगघाट पुल, चिमला पुल, पैनागढ़ पुल और गोसीगढ़ पुल का लोकार्पण किया गया। इस मौके पर सीएम ने कहा कि नए पुलों के निर्माण से राज्य में कनेक्टिविटी में बेहतर सुधार होगा। यात्रा के समय को कम करेंगे। इससे धार्मिक व पर्यटन के साथ ही सांस्कृतिक आदान-प्रदान को भी बढ़ावा मिलेगा। उत्तराखंड को एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित किया जाएगा। ये बुनियादी ढांचा परियोजनाएं क्षेत्र के लिए दीर्घकालिक सतत विकास और समृद्धि को बढ़ावा देंगी। वहीं, सीएम ने 9 परियोजनाओं का लोकार्पण करने पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आभार जताया। कहा, उत्तराखंड में पूरी हुई बुनियादी ढांचे की ये परियोजनाएं विशेष तौर से दूरदराज और वंचित क्षेत्रों के उत्थान के लिए काफी सहायक होंगी। ये परियोजनाएं कनेक्टिविटी को बढ़ाकर और सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा देने में भी कारगर सबित होंगी।

इन प्रोजेक्ट्स से मिलेगा फायदा

-पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था

-रोजगार के अवसरों का भी होगा सृजन

-ग्राम समुदायों के विकास को गति मिलेगी।

-सीमावर्ती क्षेत्रों तक पहुंच में सुधार होगी

-आर्थिक विकास व रक्षा क्षमताएं मजबूत होंगी।

dehradun@inext.co.in