देहरादून, (ब्यूरो): बर्ड टूरिज्म, संरक्षण और उत्तराखंड की पक्षी प्रजातियों के पारिस्थितिक महत्व को उजाकर करने के लिए मसूरी वन प्रभाग की बिनोग वाइल्डलाइफ सेंचुरी में 3 दिवसीय 8वें बर्ड फेस्टिेबल का आयोजन 18 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक किया जा रहा है। जिसका शुभारंभ वन मंत्री सुबोध उनियाल द्वारा किया जाएगा।

क्विज कॉम्पिटीशन भी आयोजित होंगे

डीएफओ मसूरी अमित कंवर के अनुसार ये उत्तराखंड बर्ड फेस्टिवल पक्षी प्रेमियों व पक्षी विशेषज्ञों, स्कूलों, संस्थानों और प्रकृति प्रेमियों को बर्ड वाङ्क्षचग, हैरिटेज वॉक, कार्यशालाओं और व्याख्यानों में भाग लेने के लिए आकर्षित करता है। महोत्सव का उद्देश्य पक्षी पर्यटन और संरक्षण को बढावा देने के साथ ही उत्तराखंड की पक्षी प्रजातियों के पारिस्थितिक महत्व का उजागर करना है। बर्ड फेस्टिल में बर्ड वाङ्क्षचग, प्रदर्शनी एवं स्टॉल, फिल्म शो व कई कार्यशालाओं के साथ ही स्पेशलिस्ट द्वारा व्याख्यान आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही छात्रों के लिए पेंङ्क्षटग व क्विज कॉम्पिटीशन भी आयोजित किए जाएंगे।

250 से ज्यादा पक्षियों की प्रजातियां मौजूद

बताया, बिनोग वन्यजीव बिहार मसूरी में पक्षियों की 250 से अधिक प्रजातियां पाई जाती हैं। पूरे उत्तराखंड में मसूरी का वन ब्लाक सेंचुरी का एकमात्र ऐसा क्षेत्र है, जहां लुप्तप्राय पक्षी हिमालयन बटेर (द माउंटेन क्वेल ) को 1876 से पहले देखा गया था। डीएफओ के अनुसार बर्ड फेस्टिवल में बर्ड वाङ्क्षचग के लिए तीन ट्रेलों का चयन किया गया हैं। फेस्टिबल में स्थानीय गाइडों को भी ट्रेनिंग दी जाएगी और स्थानीय लोगों को बर्ड वाङ्क्षचग को व्यवसाय के रूप में चुनने के लिए प्रेरित किया जाएगा। कार्यक्रम में धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार, मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक रंजन कुमार मिश्र और प्रमुख वन संरक्षक डा0 धनंजय मोहन भी मौजूद रहेंगे।

dehradun@inext.co.in