वाराणसी (ब्यूरो)। गंगा के जलस्तर में गिरावट का क्रम लगातार जारी हैबुधवार की सुबह से लेकर शनिवार शाम चार बजे तक चार दिनों में गांगा का जलस्तर 1.34 मीटर नीचे चला गयाशनिवार की शाम इसे 67.02 मीटर रिकार्ड किया गयासुबह आठ बजे यह जलस्तर 67.1 मीटर था जो आठ घंटे में आठ मिमी कम हो गयायानी जलस्तर में एक मिमी प्रति घंटा की गिरावट आईइसके पूर्व जलस्तर में दो से एक सेमी प्रति घंटा की दर से गिरावट हो रही थी

गंगा के जलस्तर में यह गिरावट बुधवार से आरंभ हुईमंगलवार की शाम छह बजे राजघाट पर गंगा का जलस्तर 68.36 मीटर नापा गया थाबुधवार की सुबह आठ बजे तक जलस्तर उतने पर ही स्थिर बना रहासुबह आठ बजे के बाद जलस्तर में कमी आना शुरू हुई और यह अभी लगातार जारी हैजलस्तर में कमी देख तटवर्ती ग्रामीणों ने राहत की सांस ली हैजनपद में गंगा नदी का चेतावनी ङ्क्षबदु 70.262 मीटर एवं खतरा ङ्क्षबदु 71.262 मीटर हैवर्तमान में गंगा नदी चेतावनी ङ्क्षबदु से 3.242 मीटर नीचे है