वाराणसी (ब्यूरो)। दयाल टावर : किसी भी प्रकार के वाहन को दुर्गाकुंड मंदिर की तरफ जाने की अनुमति नहीं होगीइन वाहनों को पदमश्री चौराहा की ओर डायवर्ट किया जाएगा, जहां से वे अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे

दुर्गा कुंड पुलिस चौकी तिराहा : यहां से भी किसी भी प्रकार के वाहन को दुर्गाकुंड मंदिर की ओर नहीं जाने दिया जाएगाइन वाहनों को कबीर नगर कॉलोनी की ओर डायवर्ट किया जाएगा, जिससे वे अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे

तेलिया बाग : तीन पहिया और चार पहिया वाहन मरीमाई होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे

लकड़मंडी से सम्पूर्णानंद विवि के मेन गेट से आने वाले सभी प्रकार के वाहन तेलियाबाग होकर अपने गंतव्य की ओर जाएंगे

जगतगंज तिराहा से लहुराबीर चौराहा पर सभी प्रकार के वाहनों, जिसमें दो पहिया वाहन भी शामिल हैं, का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा

मलदहिया चौराहा से लहुराबीर चौराहा : इस मार्ग पर भी सभी प्रकार के वाहन, जिसमें दो पहिया वाहन भी शामिल हैं, पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे

रामापुरा चौराहा : यहां से तीन पहिया और चार पहिया वाहन लहुराबीर चौराहा की तरफ नहीं जा सकेंगे

बेनिया तिराहा : यहां से तीन और चार पहिया वाहन लहुराबीर चौराहा की ओर नहीं जाएंगेये वाहन कबीर चौरा और मैदागिन होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे

मैदागिन चौराहा से कबीर चौरा तिराहा : इस मार्ग पर बड़े वाहन, तीन और चार पहिया वाहन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगेये वाहन विशेश्वरगंज गोलगड्डा तिराहा होकर अपने गंतव्य तक जाएंगे

कबीर चौरा तिराहा : यहां से बड़े वाहन लहुराबीर चौराहा की ओर पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगेवे वाहन मैदागिन होकर विशेश्वरगंज, गोलगड्डा तिराहा होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे

पिपलानी कटरा तिराहा : यहां से बड़े वाहन लहुराबीर चौराहा की ओर पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगेये वाहन रामकटोरा होते हुए लकड़मंडी की ओर जाएंगे

काशिका से दो पहिया, तीन पहिया और चार पहिया वाहन लहुराबीर चौराहा की ओर पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगेये वाहन रामकटोरा और वीसी आवास होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे

एटीएम/एसबीआई कट : यहां से दो पहिया, तीन पहिया और चार पहिया वाहन लहुराबीर चौराहा की ओर नहीं जा सकेंगेये वाहन काशिका होते हुए अपने गंतव्य तक जाएंगे

लहुराबीर चौराहा : यहां से किसी भी प्रकार के दो पहिया, तीन पहिया और चार पहिया वाहन पंडाल की ओर नहीं जाएंगे

पिशाच मोचन तिराहा : यहां से किसी भी प्रकार के वाहन हथुआ मार्केट की ओर पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगेकेवल पैदल यात्री ही जा सकेंगे