वाराणसी (ब्यूरो)। कनेक्टिविटी क्या बढ़ीबनारस में हवाई पैसेंजर भी बढ़ गएबाबतपुर एयरपोर्ट पर फैसिलिटी बढऩे के साथ ही बनारसियों ने पिछले दो सालों में खूब उड़ान भरी हैइनमें सबसे अधिक बाबतपुर से नई दिल्ली की यात्रा करने वाले पैसेंजर्स की संख्या सबसे ज्यादा हैइसके बाद बाबतपुर से मुंबई जाने वाले यात्री शामिल हंैवर्ष 2023 से लेकर अब तक 13.20 लाख पैसेंजर्स ने यात्रा की हैदिल्ली देश की कैपिटल होने के कारण उड़ान भरने वालों में दिल्ली जाने वाले पैसेंजर्स की संख्या सबसे ज्यादा है

दिल्ली के लिए 8 फ्लाइट

वर्तमान में 8 फ्लाइट बाबतपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरती हैंप्रतिदिन 1200 से अधिक पैसेंजर्स सिर्फ दिल्ली जाते हैंइसके पीछे सबसे बड़ी वजह दिल्ली का पॉलिटिकल क्षेत्र और राजधानी होना बताया जा रहा हैवाराणसी से दिल्ली का कनेक्शन सबसे आसान है, इसलिए फुटफॉल सबसे अधिक है

एक फ्लाइट में 180 यात्री

बाबतपुर एयरपोर्ट के डॉयरेक्टर पुनीत गुप्ता कहना है कि एक फ्लाइट में 180 सीटें होती हैंप्रतिदिन तीन से चार सीट छोड़कर सभी सीटें यात्रियों से फुल होती हैंवर्ष 2023 में वाराणसी से दिल्ली के लिए 4 लाख 32 हजार यात्रियों ने वाराणसी से दिल्ली के लिए उड़ान भरी है

2024 में 2.88 लाख दिल्ली गए

वर्ष 2024 में बाबतपुर एयरपोर्ट से दिल्ली जाने वालों की संख्या अगस्त माह तक 2 लाख 88 हजार हैसाल समाप्त होने तक यह आंकड़ा और बढ़ सकता है

मुंबई के लिए 6 फ्लाइट

बाबतपुर एयरपोर्ट से मुंबई के लिए 6 फ्लाइट हैप्रतिदिन करीब एक हजार यात्री मुंबई के लिए उड़ान भरते हैैंइस तरह से हर महीने करीब 30 हजार यात्री मुंबई जाते हैं और आते हैंवर्ष 2023 में 3.60 लाख पैसेंजर्स ने मुंबई के लिए उड़ान भरी हैवर्ष 2024 में अगस्त माह तक 2 लाख 40 हजार पैसेंजर्स जा चुके हैंदोनों साल मिलाकर अब तक 13 लाख 20 हजार पैसेंजर्स दिल्ली और मुंबई के लिए उड़ान भर चुके हैं

कोहरे और बारिश में कम हो जाते यात्री

कोहरे और बारिश के मौसम में फ्लाइट से सफर करने वाले यात्रियों की संख्या कम हो जाती हैइनमें जनवरी महीने में सबसे अधिक कोहरा पड़ता हैइसलिए अधिकतर फ्लाइट कोहरे के कारण कैंसिल हो जाती हैयही हाल अगस्त और सितंबर माह में रहता हैइस महीने में बारिश होने के कारण फ्लाइट से लोग सफर करने से कतराते हैंइसके बाद जब मौसम में सुधार होता है तो यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है

हर महीने एवरेज दिल्ली के लिए 35 से 40 हजार यात्री सफर करते हैंदिल्ली से कनेक्शन अधिक होने के कारण वाराणसी से फुटफॉल दिल्ली के लिए सबसे अधिक है

-पुनीत गुप्ता, डॉयरेक्टर, बाबतपुर एयरपोर्ट

बाबतपुर एयरपोर्ट में सुविधाएं काफी बढ़ गई हंैअब हर यात्री एयरपोर्ट से सेवाएं लेना चाहता हैयही वजह है कि हर साल यात्रियों की संख्या बढ़ती जा रही है

-मनोज मद्धेशिया, मेंबर, एयरपोर्ट सलाहकार समिति

फैक्ट एंड फाइल

30 फ्लाइट बाबतपुर एयरपोर्ट से प्रतिदिन भरती हैं उड़ान

8 फ्लाइट दिल्ली के लिए जाती हैैं

6 फ्लाइट मुंबई के लिए जाती हैैं

16 फ्लाइट अन्य शहरों के लिए

180 पैसेंजर्स एक फ्लाइट में करते हैं यात्रा

दिल्ली की यात्रा

2024 में अगस्त तक 2.88 लाख यात्रियों ने दिल्ली के लिए भरी उड़ान

2023 में 4.32 लाख यात्रियों ने दिल्ली के लिए भरी उड़ान

मुंबई की यात्रा

2024 में अगस्त तक 2.40 लाख यात्रियों ने मुंबई के लिए भरी उड़ान

2023 में 3.60 लाख यात्रियों ने मुंबई के लिए भरी उड़ान