मेरठ (ब्यूरो)। बरसात का सीजन अपने अंतिम चरण में है। जाते हुए अगस्त के साथ-साथ मानसून भी कमजोर होता जा रहा है। मगर शहर का जो हाल भरी बरसात में था, वही हाल आज भी है। कही जलभराव है तो कहीं नालों का पानी सड़क पर बह रहा है। जिसने लोगों का जीना दुश्वर कर रखा है। जलभराव की इस समस्या को लेकर दैनिक जागरण आईनेक्स्ट ने वाटर लॉगिंग की लघु कथाएं नाम से एक सात दिवसीय कैंपेन शुरू किया था। जिसमें रियल्टी चेक और लोगों से बातचीत के आधार पर जलभराव के कई मुख्य कारण सामने आए। इन समस्यों के हल को तलाशने के लिए सोमवार को दैनिक जागरण आईनेक्स्ट की ओर से एक प्रश्न प्रहर का आयोजन किया गया। जिसमें नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ। हरपाल सिंह ने लोगों के हर सवाल का जवाब दिया। साथ ही आश्वासन दिया कि जो भी समस्या हैैं, उनका जल्द से जल्द निस्तारण किया जाएगा। नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि लोगों को भी नाले में कूड़ा डालने से परहेज करना होगा, तभी समस्या जड़ से खत्म होगी।

सवाल- ब्रह्मïपुरी की गलियों में नालियों का लेवल नाले से नीचा है, इस कारण से बरसात में जलभराव होता है। इसका क्या सॉल्यूशन है?
प्रशांत

जवाब - इसके लिए निर्माण विभाग कनेक्टिंग पाइप लाइन डालकर समस्या का निस्तारण कर रहा है।

सवाल- खत्ता रोड पर नालियों में डेयरियों का गोबर भरा रहता है। जिस कारण से बरसात का पानी नहीं निकल पाता। इसको लेकर क्या प्लानिंग है?
शमीम

जवाब - आपकी लोकेशन पर जाकर निरीक्षण किया जाएगा और नाले की सफाई के साथ डेयरियों पर भी कार्रवाई भी होगी।

सवाल- भूमिया पुल के पास नाले की सिल्ट कई-कई दिनों तक सड़क किनारे पड़ी रहती है। इसके तत्काल उठने के इंतजाम क्यों नहीं हैैं?
देवानंद

जवाब- सिल्ट को तुरंत हटाया जाता है। कभी-कभार रात को निकाली गई सिल्ट अगले दिन उठाई जाती है।

सवाल- मोहनपुरी के नाले की पूरी बाउंड़ी ही नहीं है। बरसात में यहां कभी बड़ा हादसा हो सकता है। इसके लिए क्या करेंगे?
लोकेश चंद्रा

जवाब - नाले की बाउंड़ी के लिए निर्माण विभाग द्वारा निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जल्द समस्या दूर होगी।

सवाल- माधवपुरम में ग्रीन बेल्ट में पूरे साल जलभराव और गंदगी रहती है। इस समस्या को कैसे दूर करेंगे?
प्रियंका गुर्जर

जवाब- टीपीनगर चौराहे पर पुलिया ऊंची कर जल निकासी का काम जारी है, जल्द समस्या दूर होगी।

सवाल- समर गार्डन, मजीदनगर क्षेत्र में सीवर लाइन चालू नहीं हैं। पूरे साल यहां मेन रोड पर जलभराव रहता है। इस समस्या को कैसे दूर करेंगे?
शरीफ अहमद

जवाब- सीवर लाइन का निरीक्षण करने के बाद ही इस समस्या के संबंध में कुछ निस्तारण किया जाएगा।

सवाल- खैरनगर की नालियों की सफाई ना होने से जरा सी बरसात में घंटों तक जलभराव रहता है। ये समस्या दूर क्यों नहीं होता?
रजनीश कौशल

जवाब- नियमित रूप से नालियों की सफाई होती है बाकि इस समस्या को दूर करने के लिए और प्रयास किया जाएगा।

सवाल- रिठानी के पास पुठा गांव क्षेत्र में मेन रोड पर गंदगी से सारी नालियां अटी हुई हैं। जिस कारण यहां बरसात के बाद गंदा पानी चारों तरफ भर जाता है। इसका क्या हल है?
नरेश प्रधान

जवाब- इस जगह का निरीक्षण कर जल्द से जल्द सफाई कराकर समस्या का निस्तारण कराया जाएगा।