मेरठ (ब्यूरो)। दयावती मोदी अकादमी के प्रांगण में अंग्रेजी भाषा में अंतर सदनीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका विषय द आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अपराइज था। जिसमें स्कूल के चारों सदनों के सदस्यों ने विषय के पक्ष और विपक्ष में अपने विचार और उचित तर्क और उदाहरण के साथ प्रस्तुत किए। छात्रों ने प्रश्नोत्तरी सत्र में विपक्षी साथी के प्रश्नों के उत्तर पूर्ण आत्मविश्वास व तार्किकता के साथ दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता का दिन-प्रतिदिन बढ़ता प्रयोग हमारे जटिल कार्यों को सरल बनता है और त्रुटियों की संभावना को काम करता है।

प्रतियोगिता में पटेल सदन प्रथम
प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका का निर्वहन इंग्लिश टीचर अनीता डोगरा और मिडल विंग कोऑर्डिनेटर लतिका गुप्ता ने किया। इस प्रतियोगिता में पटेल सदन प्रथम, नेहरू सदन द्वितीय और टैगोर व गांधी तृतीय स्थान पर रहे। सर्वोत्तम वक्ता यश चौधरी प्रथम स्थान पर, जशर कौर द्वितीय स्थान पर, जाह्नवी तृतीय स्थान पर रहीं।

सभी का उत्सावद्र्धन किया
कार्यक्रम का समापन निर्देशिका व प्रिंसिपल डॉ। ऋतु दीवान ने सभी का उत्सावद्र्धन करते हुए किया। उन्होंने कहा कृत्रिम बुद्धिमत्ता एक यंत्र है जिसका आविष्कार मानव ने अपने विकास और सहयोग के लिए किया है। वह सहयोगी तो हो सकता है पर मानव बुद्धिमता का स्थान नहीं ले सकता। यदि हम मानवता के उत्थान और विकास के लिए कृत्रिम यंत्रों की मदद लें तो विकास की गति तेज हो सकती है। रोगी का इलाज अधिक कुशलता से किया जा सकता है। स्मार्ट बोर्ड तकनीकी के द्वारा पाठ्य विषयों को बेहतर ढंग से समझाया जा सकता है लेकिन वह कभी कुशल शिक्षक का स्थान नहीं ले सकता। इसलिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता का प्रयोग बुद्धिमत्ता के साथ करें। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिका नीता सिरोही और कोर्डिनेटर शशि ढाका का सराहनीय सहयोग रहा।