मेरठ (ब्यूरो)। कारगिल विजय दिवस (रजत जयंती समारोह) के अवसर पर शोभित विश्वविद्यालय की एनसीसी इकाई के कैडेट्स द्वारा एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। 70 यूपी बटालियन एनसीसी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट डॉक्टर कुलदीप कुमार द्वारा किया गया।

527 से ज्यादा सैनिक हुए थे शहीद
डॉ। अनीता राठौर ने कारगिल विजय दिवस के बारे में सभी को बताया। डॉ। शिवम मोदी ने भारतीय फौज की शौर्य गाथा को चित्रित किया। डॉक्टर मोहम्मद आमिर द्वारा सेवा के इतिहास के बारे में बताया गया। पवन कुमार द्वारा कारगिल विजय दिवस के मनाया जाने पर प्रकाश डाला। डॉक्टर पल्लवी जैन ने अपने विचार रखें।

527 से ज्यादा वीर शहीद
लेफ्टिनेंट (डॉ.) कुलदीप ने बतायाकि इस कारगिल युद्ध में 527 से ज्यादा वीर शहीद हुए और 1300 से ज्यादा घायल हुए। इस युद्ध में पाकिस्तान के 2700 सैनिक मारे गए और 250 पाकिस्तानी सैनिक मैदान छोड़कर भाग गए। कारगिल विजय में मेरठ के पांच बेटों ने कारगिल में जान देकर मातृभूमि का कर्ज चुकाया उनके परिजनों को हमें और देश को उन पर आज भी फर्क है। प्रमुख रूप से शहीद मेजर मनोज तलवार, ग्रेनेडियर योगेंद्र सिंह (सेना मेडल) हवलदार यशवीर सिंह(वीर चक्र), लांस नायक सत्यपाल सिंह (सेवा मेडल) ग्रेनेडियर जुबेर आदि ने अपना सर्वोच्च बलिदान देकर मेरठ का नाम रोशन किया।

ये रहे मौजूद
इस दौरान एनसीसी कैडेट्स को देशभक्ति की डॉक्यूमेंट्री फिल्में दिखाई गई। संगोष्ठी के अंत में विश्वविद्यालय के एनसीसी प्रभारी (डॉ.) कुलदीप द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया।