मेरठ (ब्यूरो)। पुलिस लाइंस में सोमवार को पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया। इस मौके पर शहीद स्मारक स्थल पर शहीद जवानों को श्रद्धासुमन पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री का संदेश पढ़कर सुनाया। इसके उपरांत समस्त अधिकारी और कर्मचारियों द्वारा शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र एवं फूलमालाएं अर्पित की गई।

इसलिए मनाया जाता है दिवस
21 अक्टूबर, 1959 भारत की उत्तरी सीमा, लद्दाख का जनहीन क्षेत्र में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान अपने नियमित गश्त पर निकले थे।चीनी सेना के साथ संघर्ष में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के दस बहादुर जवानों ने मातृभूमि की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति दी। इन्हीं वीर जवानों की याद में प्रत्येक वर्ष 21 अक्टूबर को सम्पूर्ण भारत के पुलिस जन वीरगति को प्राप्त हुए अपने साथियों को श्रृद्धांजलि अर्पित करते हैं। 01 सितम्बर 2023 से 31 अगस्त 2024 तक की अवधि में सम्पूर्ण भारत में 214 पुलिसजनों द्वारा कर्तव्य की वेदी पर अपनी जीवनाहुतियां दी गई। उत्तर प्रदेश के समस्त पुलिसजन इनके महान कर्तव्यपालन व अप्रतिम बलिदान की सराहना में नतमस्तक हैं और अपनी हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। 02 पुलिसजनों द्वारा कर्तव्य की वेदी पर अपनी जीवनाहुतियां दी गई। इन शहीद हुए पुलिस कर्मियों को श्रृद्धांजलि अर्पित करने और शहीदों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करने के लिए इस दिवस का आयोजन होता है।

ये रहे मौजूद
उक्त समारोह की समस्त व्यवस्थाएं प्रतिसार निरीक्षक हरपाल सिंह ने की। कार्यक्रम में अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन मेरठ, पुलिस महानिरीक्षक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मेरठ, सेनानायक, 44वीं वाहिनी पीएसी, 06वीं वाहिनी आरआरएफ मेरठ व पुलिस अधीक्षक यातायात/लान्इस, पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण, पुलिस अधीक्षक, नगर, पुलिस अधीक्षक, अपराध मेरठ, पुलिस अधीक्षक एसटीएफ मेरठ, सहायक पुलिस अधीक्षक लाइन्स मेरठ तथा पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय मेरठ से अधिकारी, शाखा, कार्यालय, पुलिस लाईन आदि के कर्मचारी मौजूद रहे।