मेरठ (ब्यूरो)। इस्माईल नेशनल महिला पीजी कॉलेज मेरठ में आत्मनिर्भर भारत विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें बीए प्रथम एवं बीएड प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। बीए प्रथम वर्ष की छात्रा साक्षी ने कहाकि आज हमारा देश हर क्षेत्र में विकास करते हुए आत्मनिर्भर भारत बनने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। आज हमारा देश भारत तीव्र गति से विज्ञान प्रौद्योगिकी अंतरिक्ष खेल राजनीति आर्थिक जगत एवं सांस्कृतिक जगत में अपना परचम तेजी से लहरा रहा है।

छात्राओं ने रखे विचार
बीएड द्वितीय वर्ष की छात्रा सनोबर एवं कोमल ने भी इस विषय पर अपने विचार रखते हुए कहा कि हम युवाओं को अपने देश के विकास में आगे आना होगा, तभी हमारा देश विकसित देशों की श्रेणी में आगे आएगा। इसके साथ ही इन छात्राओं ने कहा कि आज महिलाएं भी विभिन्न प्रकार के कुटीर उद्योगों को स्थापित करके आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।

15 छात्राओं ने किया पार्टिसिपेट
कार्यक्रम में लगभग 15 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। निर्णायक मंडल की सदस्य डॉ। नेहा सिंह एवं महिमा ठाकुर रहीं। कार्यक्रम का संयोजन हिंदी विभाग प्रभारी प्रो। दीपा त्यागी एवं संचालन बीएड विभाग की प्रवक्ता डॉक्टर कुलज्योत्सा कुलश्रेष्ठ ने किया। कार्यक्रम में सुमन मिश्रा का विशेष सहयोग रहा।