मेरठ (ब्यूरो)। रुड़की रोड स्थित शीलकुंज कॉलोनी में आठवें गणेश महोत्सव के तहत बुधवार को कृष्णा ग्रुप की ओर से श्रीराधा कृष्णा झांकी और अन्य प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम संयोजिका सोनी त्यागी ने बताया कि गणेश चतुर्थी के उत्सव के लिए कॉलोनी के चिल्ड्रन पार्क में भव्य मंडप तैयार किया गया है।

रोजाना होती है महाआरती
सात दिवसीय गणपति महोत्सव कार्यक्रम में हर दिन महाआरती और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।उन्होंने बताया कि पूरे कार्यक्रम के तहत बच्चे भी इसमें भाग लेते हैं और अपने धर्म और संस्कृति से जुड़ते हैं। पूर्व उपाध्यक्ष मेरठ कैंट बोर्ड शिप्रा रस्तोगी ने बताया कि गणपति विघ्न हर्ता हैं। कार्यक्रम में बच्चों को उनके बारे में कई जानकारियां भी दी गई और उनसे जुड़ी कई कथाओं को भी सुनाया गया।

भंडारे में बांटा प्रसाद
संयुक्त व्यापार संघ मेरठ उपाध्यक्ष सुधीर रस्तौगी ने बताया कि कार्यक्रम के तहत शाम आठ बजे गणेश आरती की गई। इसके बाद प्रभु को भोग लगाया गया और साढ़े आठ बजे भंडारा प्रसाद का वितरण किया गया। जिसमें सभी लोग शामिल हुए। उन्होंने बताया कि महोत्सव की शुरुआत शोभायात्रा से हुई थी। इस दौरान कई सुंदर झाकियां भी निकाली गई थी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संगीता त्यागी, अलका कालरा, अंजू, रेनू यादव, अपर्णा निखिल त्यागी, श्याम यादव, रविंद्र अग्रवाल, कीर्ति दुग्गल, बीके बत्रा, डीपी शर्मा टीपी दूबे समेत समस्त शीलकुंज वासी शामिल रहे।