- आधा घंटे बाद ही खोल दी कैंट स्टेशन रोड

- शनिवार को केवल दोपहर में ही बंद रखा था स्टेशन रोड

Meerut : कैंट स्टेशन रोड बंद करने के पहले दिन ही सेना को लोगों का विरोध झेलना पड़ा। लोगों ने सुरक्षा के नाम पर शोषण करने का आरोप लगाया। सेना ने एक घंटे की बजाय आधा घंटे तक बाद ही रोड को खोल दिया। इससे पहले शनिवार को सेना ने केवल दोपहर में ही स्टेशन रोड को बंद किया था।

लोगों से हुई नोकझोंक

सेना ने सोमवार से सुबह पौने सात से पौने आठ बजे तक और दोपहर सवा एक बजे से सवा दो बजे तक स्टेशन रोड बंद करने का नियम लागू किया था। सोमवार को दोपहर जब सेना ने सवा एक बजे स्टेशन रोड को बंद किया तो लोगों ने इसका विरोध किया। सेना के जवानों से नोकझोंक की।

स्कूलों ने जारी नहीं किए पास

स्कूलों की ओर से अभिभावकों को वाहन अंदर लाने के लिए पास जारी करने थे। लेकिन अभी तक स्कूलों ने पास जारी नहीं किए हैं।

सेना को रास्ता बंद नहीं करना चाहिए। यदि सुरक्षा करनी है तो स्कूल पर की जाए। स्कूलों को निर्देश दें कि वह बच्चों और क्षेत्र को देखते हुए सुरक्षा का इंतजाम करें। बहुत परेशानी हो रही है। स्कूल से पैदल आना पड़ रहा है। आधा घंटा हो गया है घर जाने के लिए कोई साधन नहीं मिल रहा है।

शालू, टीचर टेंडर हार्ड

लोग यूं ही एक घंटे तक सड़कों पर खड़े रहेंगे क्या। इतनी गर्मी हो रही है। स्कूलों से पास जारी होने की बात थी। लेकिन अभी तक कोई पास जारी नहीं हुए हैं। सेना को चाहिए था कि पहले स्कूलों से बात कर पहले पास जारी कराने चाहिए थे।

सुमन, टीचर, टेंडर हार्ड

कैंट बोर्ड और स्कूलों की बैठक आज

वेस्टर्न रोड बंद करने को लेकर मंगलवार को स्कूल और कैंट बोर्ड की बैठक होगी। जिसमें वेस्टर्न रोड पर जाम की समस्या से निजात पाने के सुझाव लिए जाएंगे। इसके बाद ही वेस्टर्न रोड बंद करने को लेकर कोई निर्णय लिया जाएगा।