मेरठ (ब्यूरो)। आगामी 8 और 9 सितंबर को आगरा में देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के त्रैवार्षिक चुनाव एवं महाव्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलन की तैयारियों के लिए मंगलवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल जनपद कार्यालय पर पदाधिकारियों की एक विशेष समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

आगरा पहुंचने की अपील
बैठक में 8 और 9 सितंबर को आगरा में होने जा रहे उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के त्रैवार्षिक चुनाव की रूप रेखा और सदस्यों के कार्यों पर मंथन किया गया। बैठक में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल युवा प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला महामंत्री अकरम गाजी ने बताया कि प्रदेश उपाध्यक्ष अनुज सिंघल, जिलाध्यक्ष विष्णु दत्त पाराशर व युवा प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला महामंत्री अकरम गाज़ी नेतृत्व में जनपद मेरठ से संगठन के पदाधिकारी सम्मेलन में शामिल होंगे। आगरा में 8 और 9 सितंबर को होने वाले इस महा व्यापारिक सम्मेलन के साथ त्रैवार्षिक चुनाव (2024-2027) भी आयोजित होगा।

पूर्व सांसद, महापौर होंगे शामिल
अकरम गाजी ने बताया कि वर्तमान समय में कई वर्तमान में पूर्व सांसद, महापौर, विधायक, एमएलसी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश पदाधिकारी हैं। इस चुनाव में भी कई वर्तमान में पूर्व सांसद, महापौर, विधायक, एमएलसी अपना नामांकन दाखिल करने आगरा पहुंच रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा, प्रदेश चेयरमैन महेंद्र जैन मयूर और प्रदेश महामंत्री डॉ। दिलीप सेठ और राजेंद्र गुप्ता ने संयुक्त रूप से कहा है कि संगठन चुनाव नहीं हमारे लिए संगठन पर्व है संगठन की चुनाव संगठन की आत्मा एवं विचारधारा की प्रक्रिया है। बैठक में मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल युवा प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला महामंत्री अकरम गाजी, जिला उपाध्यक्ष अतुल गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष सुरेश कुमार, जिला उपाध्यक्ष राजीव गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष जफर आलम, जिला उपाध्यक्ष अनूप यादव, मयंक गुप्ता आदि मौजूद रहे।