मेरठ (ब्यूरो)। दिल्ली ग्लोबल पब्लिक स्कूल में अंतर विद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता हुई। इसका शुभारंभ विद्यालय के अध्यक्ष करुणेश भारद्वाज ने फीता काटकर किया। वहीं, प्रिंसिपल पूर्णेन्दु झा ने सरस्वती मां के समक्ष दीप प्रज्वलित किया।

25 स्कूलों के स्टूडेंट्स
प्रतियोगिता में 25 स्कूलों के स्टूडेंट्स ने प्रतिभाग किया। अंडर-19 गल्र्स डबल में दिल्ली ग्लोबल स्कूल से मनस्वी व आराध्य प्रथम स्थान पर रही। दूसरे स्थान पर जैन इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा प्राची राजपूत व अक्षिता रही। अंडर-19 बॉयज डबल में शांति निकेतन विद्यापीठ के अर्जुन व आयुष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर दिल्ली ग्लोबल स्कूल के अर्जुन व दमन दीप रहे। अंडर 14 अंडर 19 के बॉयज गल्र्स के मैच अभी चल रहे हैं जिनके फाइनल मैच कल 19 अक्टूबर को होंगे।

खेल हंै हेल्थ के लिए जरूरी
वाइस प्रिंसिपल ऊषा शर्मा ने कहा कि हमारी फिटनेस के लिए खेल जरूरी हैं। हम मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ्य रहते हैं। बच्चों को बैडमिंटन, क्रिकेट जैसे किसी भी खेल में पार्टिसिपेट करना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन इशिका गर्ग अनुपम कुमार व प्रशांत ने किया। उन्होंने बच्चों को खेल का महत्व बताया। इसके बाद सभी को खेलों प्रति जागरूक किया गया। मौके पर पवन कुमार, यशिका, अर्चना भाटी, प्रेरणा जेनर, नेहा पाल, मोनी चौधरी व मनु चौधरी का विशेष योगदान रहा।