मेरठ (ब्यूरो)। सीसीएस यूनिवर्सिटी के गृह विज्ञान विभाग की ओर से महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर नुक्कड़ नाटक आयोजित हुआ। उत्तर प्रदेश सरकार की मिशन शक्ति फेज-5 के तहत छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक में पार्टिसिपेट किया। इस दौरान विभाग की समन्वयक प्रो। बिन्दु शर्मा ने कहाकि मिशन शक्ति से महिलाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व एवं स्वाभिमान की भावना का प्रादुर्भाव होता है।

अधिकारों की जानकारी दी
प्रो। बिंदु ने कहा कि महिला सशक्तिकरण का मतलब महिलाओं को आत्मनिर्भर बनना होगा, महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए और अधिकारों का सही से प्रयोग करना चाहिए। डॉ। निधि चौधरी ने कहा महिलाओं को अधिकारों की सही जानकारी नहीं है, इसलिए वो अपनी रक्षा खुद नहीं कर पाती है। आज की नारी जागरूक है, जो नहीं है उनको जागरूक होने की आवश्यकता है। नारी को अगर महिला सशक्तिकरण को आगे बढ़ाना है तो एक दूसरे को सहयोग करना होगा।

ये लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में सभी महिलाओं ने एक दूसरे को सहयोग करने का संकल्प लिया। मौके पर डॉ। श्वेता शर्मा, डॉ। इरम मुमताज, मिस नेहा शर्मा तथा इति सिंघल एवं गिरिराज, प्रमोद कुमार, सौम्या, अरिबा, इब्रा, कीर्तिका, तनु, बतून, पायल, सोनिया, छवि, अनन्या, सारिका, आयशा आदि उपस्थित रहे।