मेरठ (ब्यूरो)। प्राइवेट नौकरी में आसान प्रोमशन और सैलरी हाइक के साथ शानदार इंक्रीमेंट बेशक युवाओं को लुभाता है लेकिन आज भी सरकारी नौकरी युवाओं के लिए पहली पसंद बनी हुई है। इस बात का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि बीते तीन सालों में पॉलिटिकल साइंस सब्जेक्ट को चूज करने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

बनाए गए हैं 11 ग्रुप
दरअसल, सीसीएसयू ने बीए में रजिस्टे्रशन के लिए तीन-तीन सब्जेक्ट के कुल 11 ग्रुप बनाए हैैं, जिनमें पॉलिटिकल साइंस के 7 ग्रुप हैैं। जो बताता है कि पॉलिटिकल साइंस चुनने वाले स्टूडेंट्स की संख्या सबसे ज्यादा हैं। बीएससी ऑनर्स में भी रजिस्टे्रशन के लिए चार ग्रुप हैं, जिनमें सीट से दस गुना ज्यादा रजिस्टे्रशन हो चुके हैं। ऐसे ही हालात बीकॉम के हैं। जबकि अभी रजिस्टे्रशन बढऩे की संभावना है।

2024 का का आंकड़ा

बीए ग्रुप सीट रजिस्ट्रेशन
पॉलिटिकल साइंस, इंग्लिश, इकोनॉमिक्स 10 549
सोशलॉजी, इंग्लिश, इतिहास 10 1782
सोशलॉजी, पॉलिटिकल साइंस और इतिहास 10 978
साइक्लोजी, हिंदी, पॉलिटिकल साइंस 10 322
सांख्यिकी, हिंदी व सोशलॉजी 10 298
उर्दू, सोशलॉजी, पॉलिटिकल साइंस, 10 18
पॉलिटिकल साइंस, इतिहास, इंग्लिश 10 154

2023 का का आंकड़ा
बीए ग्रुप सीट रजिस्ट्रेशन
पॉलिटिकल साइंस, इंग्लिश, इकोनॉमिक्स 10 98
सोशलॉजी, इंग्लिश, इतिहास 10 69
सोशलॉजी, पॉलिटिकल साइंस और इतिहास 10 288
साइक्लोजी, हिंदी, पॉलिटिकल साइंस 10 71
सांख्यिकी, हिंदी व सोशलॉजी 10 76
उर्दू, सोशलॉजी, पॉलिटिकल साइंस, 10 07
पॉलिटिकल साइंस, इतिहास, इंग्लिश 10 23

2022 का आंकड़ा
बीए ग्रुप सीट रजिस्ट्रेशन
पॉलिटिकल साइंस, इंग्लिश, इकोनॉमिक्स 10 69
सोशलॉजी, इंग्लिश, इतिहास 10 68
सोशलॉजी, पॉलिटिकल साइंस और इतिहास 10 189
साइक्लोजी, हिंदी, पॉलिटिकल साइंस 10 72
सांख्यिकी, हिंदी व सोशलॉजी 10 74
उर्दू, सोशलॉजी, पॉलिटिकल साइंस, 10 07
पॉलिटिकल साइंस, इतिहास, इंग्लिश 10 23

यूपीएससी की तैयारी चल रही है, इसलिए पॉलिटिकल साइंस सब्जेक्ट को चुना है।
अफसर

मैं सरकारी एग्जाम की तैयारी कर रहा हूं इसलिए बीए में पॉलिटिकल साइंस सब्जेक्ट को चुना है।
ललित

यूपीएससी और पीसीएस की तैयारी के लिए पॉलिटिकल साइंस सब्जेक्ट बेहद जरूरी है।
रवि

बीते तीन सालों में बीए में पॉलिटिकल साइंस, हिस्ट्री को लेकर स्टूडेंट्स का रूझान बढ़ा है। अभी रजिस्टे्रशन चल रहे हैं इसलिए मौजूदा आंकड़ा और बढऩे की संभावना है।
धीरेंद्र कुमार वर्मा, रजिस्ट्रार