मेरठ । मेरठ कॉलेज मेरठ में शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से खेल दिवस मनाया गया। इस दौरान कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। कार्यक्रम में कॉलेज अध्यक्ष प्रिंसिपल प्रो। युद्धवीर सिंह, मुख्य अतिथि अर्जुन अवार्डी कुश्ती प्लेयर सुनील राणा रहे। समारोह का आरंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।

विदेशी खेल है क्रिकेट
प्रिंसिपल प्रो। युद्धवीर सिंह ने कहा कि कॉलेज में सभी स्टूडेंट्स अनुशासन में रहते हुए पूरी लग्न व कर्मठता से नवीन उपलब्धियों को प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने उपस्थित खिलाडिय़ों को बताया कि हॉकी एवं कुश्ती भारतीय परम्परागत खेल हैं तथा क्रिकेट विदेशी खेल है। हॉकी व अन्य खेलों में अनेक अच्छे-अच्छे खिलाड़ी रहे हैं।

ये लोग रहे मौजूद
मेजर ध्यानचंद को हॉकी के जादूगर के नाम से इसलिए जाना जाता है, क्योंकि ध्यानचंद जी हमेशा सर्वोत्तम खिलाड़ी अर्थात नम्बर वन बनकर रहे। समारोह में मंच का संचालन डॉ। सुधीर मलिक ने किया। इस अवसर पर प्रो। सीमा पंवार, प्रो। योगेश कुमार, प्रो। एके अग्रवाल, प्रो। हरगुन, प्रो। अनुराग, प्रो। नीलम पंवार, प्रो। अनुराधा आदि का सहयोग रहा।