मेरठ ब्यूरो। आरक्षण के जरिए महिलाओं को खुला वातावरण मिलता है। इसे ऐसे देखिए कुछ प्रदेशों में पुलिस में लड़कियों का 20 फीसदी तक आरक्षण है। अब यूपी में भी 20 फीसदी है। दुनिया में भारत ऐसा देश है जहां पूरी महिलाओं की पांच बटालियन सीआईएसएफ की हैं। आज हमारे यहां पिंक थाने बन रहे हैं। हर थाने में स्पेशल पिंक डेस्क है। कमला बहुगुणा की जीवनी एक संघर्ष यात्रा है। वे नारी सशक्तिकरण की मिसाल हैं। यह बात बतौर चीफ गेस्ट पूर्व सांसद प्रो। रीता बहुगुणा जोशी ने कही। वे महावीर यूनिवर्सिटी में आयोजित प्रख्यात महिला नेत्री स्व। कमला बहुगुणा के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में आईं थीं। इस दौरान उन्होंने क्या भारत में महिलाओं को आरक्षण देने से वास्तविक समानता हासिल की जा सकती है? विषय पर अपने विचार रखें। बाद में इसी विषय पर छात्रों के बीच वाद-विवाद प्रतियोगिता भी हुई।

अतिथियों का स्वागत किया
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि प्रो। रीता बहुगुणा जोशी, विशिष्ठ अतिथि रालोद के राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र शर्मा और महावीर के कुलाधिपति यश कौशिक, वाइस चेयरपर्सन शीतल कौशिक ने दीप प्रज्वलित करके की। इसके बाद महावीर के कुलाधिपति यश कौशिक, वाइस चेयरपर्सन शीतल कौशिक ने मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि का बुके व पौधा देकर स्वागत किया। प्रतियोगिता में छात्र - छात्राओं ने विषय के पक्ष और विपक्ष दोनों में अपने अपने तर्क रखे। कार्यक्रम के अंत में महावीर इंटरनेशनल स्कूल प्रिंसिपल नवीन शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के बाद रीता बहुगुणा ने नर्सिंग विभाग का भी दौरा किया।