लखनऊ (ब्यूरो)। निगम प्रशासन की ओर से लगातार जागरुक किया जा रहा है कि सभी स्ट्रीट वेंडर अपनी अपनी शॉप में प्रॉपर डस्टबिन रखें लेकिन आलम यह है कि 40 प्रतिशत स्ट्रीट वेंडर्स ऐसे हैैं, जो डस्टबिन नहीं रख रहे हैैं। अभियान के दौरान वो अस्थाई डस्टबिन रख लेते हैैं। हजरतगंज एकमात्र एरिया ऐसा है, जहां रोड पर गंदगी फैलाने वालों की संख्या न के बराबर है। वहीं कानपुर रोड, आशियाना, अलीगंज, गोमतीनगर, इंदिरानगर आदि सभी इलाकों में रोड पर गंदगी फैलाई जा रही है। निगम की ओर से दी गई चेतावनी के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है।
जुर्माने की चिंता नहीं
निगम की ओर पिछले दो माह से रोज शाम को दो घंटे रोड पर गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर जुर्माना वसूला जा रहा है। 500 रुपए से दो हजार रुपए तक जुर्माना वसूला जा रहा है। प्रतिदिन औसत 20 हजार से अधिक जुर्माना वसूला जा रहा है और जुर्माना देने वालों की संख्या किसी दिन 400 है तो किसी दिन 450.

जुर्माना एक नजर में
डेट गंदगी फैलाई (वेंडर्स) जुर्माना (रु।)
10 जून 439 27200
9 जून 460 25090
8 जून 439 19375
7 जून 394 16090
6 जून 306 12810


रोड पर गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ रोज अभियान चलाया जा रहा है और जुर्माना लगाया जा रहा है। अगर इसके बाद भी स्थिति में सुधार नहीं होता है तो और कड़े कदम उठाए जाएंगे।
अजय कुमार द्विवेदी, नगर आयुक्त