लखनऊ (ब्यूरो)। अगर आप लखनऊ घूमने आ रहे हैैं तो गोमतीनगर स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क जरूर जाएं। यहां आपको अमेरिका, फ्रांस के गुलाब की खुशबू अपनी ओर आकर्षित करेगी। यहां पर हाईटेक गुलाब गार्डेन डेवलप किया जा रहा है। साथ ही तीन अन्य गार्डेन भी डेवलप करने की तैयारी शुरू हो गई है।

1700 से अधिक प्रजाति

यहां 1700 से अधिक गुलाब की प्रजाति डेवलप की गई हैं। इनमें मुख्य रूप से विदेशी प्रजातियां डेवलप की जा रही है। सर्दी का मौसम आने वाला है, इसे ध्यान में रखते हुए कई ऐसी गुलाब की प्रजातियां भी आपको देखने को मिलेगी, जो बहुत रेयर हैं। साथ ही यहां पर ट्यूलिप गार्डेन के विस्तारीकरण पर भी फोकस किया गया है। जहां कई रंग के ट्यूलिप नजर आएंगे।

होगा आकर्षण का केंद्र

जनेश्वर मिश्र पार्क लोगोंके आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। एक तरफ यहां जुरासिक पार्क शुरू होने जा रहा है, वहीं दूसरी ओर गुलाब गार्डेन का विस्तारीकरण किया गया है। पहले जहां गुलाब की एक हजार प्रजाति यहां डेवलप की गई थी, वहीं अब इसकी संख्या दो हजार के करीब पहुंच रही है। फ्लावर कॉर्नर डेवलप करने की वजह यह है कि यहां लोग आएं और कई रंगों के फूलों के साथ सेल्फी भी ले सकें।

ये प्रजातियां हो रहीं डेवलप

कलर रेड: एलेक रेड, क्रिमसन ग्लोरी, महादानी, फ्रेंगरेंट क्लाउड

कलर यलो: फ्रेंगरेंट गोल्ड, अहिम्सा, मार्को पोलो

कलर पिंक: फॉरएवर, हाई स्टीम, परफ्यूम डिलाइट, सेंसेशन, ताजमहल

कलर व्हाइट: गार्डेन पार्टी, स्नो व्हाइट 1941

कलर ब्लू: ब्लू ओशियन, ब्लू मून, फ्रेंगरेंट प्लम, लेजर फेल्ड, एंजेल फेस

मल्टी कलर: डबल डिलाइट, सोमासिला

स्ट्रिप: कलकत्ता-300, फ्लोरी स्ट्रिप

कलर ब्लैक: बिजोया, ब्लैक लेडी, नाइट टाइम

प्रीमियम प्लॉट: स्वीट इंडिया, सुगंधा, फायर फाइटर, मैलो यलो, परसेपशन, मैचो मैन, स्वीटनेस, होम एंड फैमिली, बटर क्रीम, डबल हेलेक्स आदि।

ट्यूलिप के भी दिखेंगे कई रंग

गुलाब के साथ साथ यहां ट्यूलिप की भी कई प्रजातियां देखने को मिलेंगी। प्रयास है कि पिछले साल के मुकाबले इस बार अधिक से अधिक ट्यूलिप की प्रजाति डेवलप हों। साथ ही यहां हिबिस्कस, बोगनवेलिया और एडेनियम गार्डेन को भी डेवलप किया जाएगा।

जनेश्वर मिश्र पार्क में गुलाब समेत कई तरह के फ्लावर्स के गार्डेन डेवलप किए जा रहे हैं। जिससे पार्क आने वाले लोगों को बेहतर सुविधा मिल सके।

प्रथमेश कुमार, वीसी, एलडीए