कानपुर (ब्यूरो) बिकरू में 2 जुलाई 2020 में दबिश देने गई पुलिस टीम पर विकास दुबे ने अपने गुर्गों के साथ फायरिंग की थी। जिसमें 8 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी। विकास दुबे को एसटीएफ ने मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया। कानपुर लाते समय रास्ते में उसने भागने का प्रयास किया तो पुलिस मुठभेड़ में उसे मार गिराया। कृष्णा नगर थाने में उसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज थे। इसमें अवैध असलहा रखने व सरकारी नंबर की गाड़ी रखने जैसे कई मुकदमे शामिल है। सील करने की कार्रवाई कानपुर जिलाधिकारी के निर्देश पर की गई है। कानपुर में उसके खिलाफ दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है।