कानपुर (ब्यूरो)। नगर निगम मुख्यालय मोतीझील में लगाए गए हाउस टैक्स आब्जेक्शन कैम्प अब तक लगभग 150 शिकायतें ही दर्ज हुई। इनमें से भी ज्यादातर शिकायतें हल कर दिए जाने का दावा नगर निगम ऑफिसर कर रहे हैं। बुधवार को कैम्प में लगभग सन्नाटा छाया रहा है। सुबह से शाम 4 बजे तक लगभग 4 शिकायतें ही दर्ज हुई।

मनमाने टैक्स का विरोध

गौरतलब है कि लगभग 70 वार्डो में स्थित प्रॉपर्टीज का जीआईएस सर्वे के नगर निगम ने बिल जारी कर दिए है। लोगों का आरोप है कि मनमाने तरीके हाउस टैक्स बढ़ा दिया गया है। इसका लोग विरोध कर रहे हैं। शायद यही वजह है कि 4.50 लाख में से अब तक लगभग 1.53 लाख प्रॉपर्टी के ओनर्स ने टैक्स जमा किया है। जबकि नगर निगम को शासन ने 400 करोड़ रुपए टैक्स कलेक्शन का टारगेट दे रखा है।

अब तक केवल 117 करोड़ के लगभग प्रॉपर्टी टैक्स जमा हुआ है। विरोध को देखते हुए नगर निगम मुख्यालय मोतीझील में 4 अक्टूबर से हाउस टैक्स को लेकर कैम्प शुरू किया। शुरूआती दिनों में तो 20 से लेकर 30 शिकायतें आई। लेकिन इधर संख्या तेजी से गिरी है।