कानपुर (ब्यूरो)। प्रयागराज में नान इंटरलाङ्क्षकग कार्य के चलते संडे को भी सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत समेत एक दर्जन से ज्यादा ट्रेनें घंटों की देरी से कानपुर सेंट्रल पहुंची। ट्रेनें तीन से आठ घंटे तक लेट रहीं। ट्रेनों की लेटलतीफी की वजह से संडे को दो हजार से अधिक पैसेंजर्स ने अपनी कंफर्म टिकटों को कैंसिल करा दिया।

यह ट्रेनें देरी से पहुंची
वंदेभारत एक्सप्रेस 22416 तीन घंटे, वंदेभारत एक्सप्रेस 22415 सात घंटा, वंदेभारत एक्सप्रेस 22436 7.24 घंटा, मुंबई एलटीटी गोरखपुर 7.15 घंटे, भुवनेश्वर आनंद विहार एक्सप्रेस 4.30 घंटे, सीमांचल एक्सप्रेस 5.15 घंटे, नार्थईस्ट एक्सप्रेस पांच घंटा, नई दिल्ली भागलपुर एक्सप्रेस चार घंटा, दानापुर आनंद विहार स्पेशल 5.30 घंटा, आम्रपाली एक्सप्रेस तीन घंटा, मालदा टाउन बांद्रा टर्मिनस स्पेशल छह घंटा, दरभंगा नई दिल्ली स्पेशल छह घंटा, मदुरई कानपुर स्पेशल आठ घंटा देरी से सेंट्रल स्टेशन पहुंची।