कानपुर (ब्यूरो)। नौबस्ता में फोन आने पर घर से निकले गोपाल नगर निवासी 30 साल के आदित्य कुमार का शव संदिग्ध हालात में हाईवे किनारे मिला। इस दौरान मृतक के शरीर और चेहरे पर चोट के निशान मिले। घटना की जानकारी होने पर फैमिली मेंबर्स ने मृतक की पत्नी पर हत्या कराने का आरोप लगाया। आदित्य कुमार दोना पत्तल बनाने के कारखाने में काम करते थे।

शरीर और चेहरे पर चोट के निशान
परिवार वालों ने बताया कि तीन साल पहले उनकी शादी दलेलपुरवा में रहने वाली अनीता से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद उसने दहेज प्रताडऩा का मुकदमा दर्ज कराया और अलग रहने लगी। आरोप है कि वह अक्सर आदित्य को फोन पर धमकी देती थी। बीते मंडे रात को आदित्य के मोबाइल पर किसी का फोन आया तो वह घर से निकल गया। जिसके बाद ट्यूजडे शाम को नौबस्ता हाईवे पर सडक़ किनारे उनका शव मिला। इस दौरान उनके शरीर और चेहरे पर चोट के निशान थे।

आदित्य की हत्या कराने का आरोप लगाया
जिसके बाद फैमिली मेंबर्स ने पत्नी पर आदित्य की हत्या कराने का आरोप लगाया। थाना प्रभारी संतोष कुमार ङ्क्षसह ने बताया कि मृतक के फैमिली मेंबर्स ने कोई तहरीर नहीं दी है। फिलहाल घटनास्थल के आस-पास लगे कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।