कानपुर (ब्यूरो)। चकेरी स्थित हरङ्क्षजदर नगर फ्लाईओवर पर झपकी आने से बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक में सवार 30 साल का युवक फ्लाईओवर से नीचे आ गिरा और उसकी मौत हो गई। जबकि युवक का भांजा हरिराम गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे हैलट में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

दर्शन कर लौट रहे थे
बाराबंकी के टपरा थाना मोहम्मदपुर निवासी विपिन वर्मा के परिवार में पत्नी वंदना और दो बच्चे हैं। भतीजे आकाश ने बताया कि संडे को वह चाचा विपिन और बुआ का बेटा हरिराम एक ही बाइक से दतिया माता के मंदिर दर्शन करने गए थे। संडे को दोनों वापस लौट रहे थे। इस दौरान हरिराम बाइक चला रहा था। ट्यूजडे भोर चकेरी से निकल कर लखनऊ की ओर बढ़े थे कि रास्ते में झपकी आने की वजह से हरङ्क्षजदर नगर फ्लाईओवर पर बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।

ट्रॉमा सेंटर ले गई पुलिस
टक्कर इतनी जोरदार थी कि चाचा विपिन उछलकर फ्लाईओवर से नीचे हाईवे पर गिर पड़े। हादसे में चाचा विपिन और हरिराम गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को कांशीराम ट्रामा सेंटर ले गई। जहां दोनों की हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। विपिन की ट्रीटमेंट के दौरान मौत हो गई। थाना प्रभारी अशोक कुमार दुबे ने बताया कि झपकी आने पर बाइक डिवाइडर से टकराने से हादसा हुआ है।