कानपुर (ब्यूरो)। चकेरी पुलिस के पास अमेरिका से मंडे दोपहर एक कॉल आई तब एक घर में दरवाजा तोडक़र पुलिस दाखिल हुई। बाथरूम में मकान मालिक नेशनल बॉक्सर का शव मिला। परिवार के लोगों को उनकी मौत की जानकारी दी गई। पड़ोसी और रिलेटिव्स मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की। डेडबॉडी को एटॉप्सी सेंटर भेजा गया है।

अमेरिका में दोनों बच्चे
कृष्णापुरम चकेरी में रहने वाले सुबोध गुप्ता (68) नेशनल प्लेयर थे। उनका बड़ा बेटा उत्कर्ष सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। वह अमेरिका में जॉब करता है। छोटा बेटा अरिहंत भी सॉफ्टवेयर इंजीनियर है, वह बंगलुरू में जॉब करता है। बुजुर्ग दंपति कृष्णापुरम स्थित घर में रहते थे। सुबोध की पत्नी संगीता 25 दिन पहले बेटे के पास अमेरिका चली गई थी। घर पर सुबोध अकेले ही थे।

घर से आ रही थी स्मेल
संगीता ने मंडे शाम फैमिली फ्रेंड एके कपूर को कॉल कर जानकारी दी कि सुबोध गुप्ता की कॉल पिक नहीं हो रही है। एके कपूर ने मौके पर जाकर देखा तो घर से स्मेल आ रही थी। अनहोनी की आशंका पर उन्होंने संगीता को जानकारी दी, जिसके बाद संगीता ने चकेरी पुलिस को कॉल कर पूरी घटना बताई।

बाथरूम में मिला शव
चकेरी पुलिस मंडे दोपहर उनके घर पर पहुंची। काफी खटखटाने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद पुलिस दरवाजा तोडक़र घर के भीतर दाखिल हुई। देखा कि सुबोध का बाथरूम में औंधे मुंह पड़े हुये थे। आशंका है कि बाथरूम में गिरने या हार्ट अटैक से मौत हुई है। क्योंकि घर चारों तरफ से बंद था।