सावन में छाए महाकाल
सावन में पहनावे का खास ध्यान दिया जाता है, चाहे वो मंदिरों में दर्शन या रूद्राभिषेक करने जाना हो। कपड़ों के थोक विक्रेता रितेश अग्रवाल ने बताया कि जब से सावन आया है तब से ही महाकाल के शर्ट, कुर्ते की खूब बिक्री हो रही है। खरीदने में सबसे ज्यादा बच्चे और यूथ्स शामिल हैं।

काले-सफेद कुर्ते की डिमांड
थोक विक्रेता मनोज ने बताया कि मार्केट में सबसे ज्यादा ब्लैक, व्हाइट कुर्ते की डिमांड है, जिसको यूथ्स ही सबसे ज्यादा खरीद कर रहे हैं। महाकाल के कुर्ते को बहुत ज्यादा पसंद किया जा रहा है ये काम्फ्र्टेबल होने के साथ-साथ अफॉर्डेबल भी है।

नमो-नमो शंकरा
कॉलर ट्यून और रिंगटोन हमारी अभी की फीलिंग को एक्सपे्रस करने का भी एक साधन है और इस समय तो महाकाल मंदिर के साथ फोन में भी छाए हुए हैं। कोई व्हाट्सएप पर महादेव का स्टेट्स लगा रहा है तो कोई महादेव के गाने को अपना रिंगटोन और कॉलर ट्यून बना रहा है।

गमछा और सूट भी
मार्केट में महाकाल और भगवा रंग खूब छाया हुआ है। जिसमें महाकाल के गमछे की भी खूब खरीददारी हो रही है। विक्रेता रितेश अग्रवाल ने बताया कि इस समय 70 परसेंट भीड़ महाकाल के गमछे, शर्ट, कुर्ते और बनियान खरीदने के लिए हो रही हैं। वहीं महिलाएं भी नारंगी सूट को भी पसंद कर रही हैं।

हाथों में शिव की निशानी
टैटू आर्टिस्ट संजय ने बताया कि सावन के आने से महादेव के अलग-अलग साइन वाले टैटू पसंद किए जा रहे हैं। जैसे शिव के डमरू, महाकाल का टैटू सबसे ज्यादा बनवाया जा रहा है।

महाकाल कुर्ता-100-300
महाकाल गमछा-70-110
महाकाल टी शर्ट-150-300
केसरिया सूट-300-800

सावन के आने से मार्केट में अब ज्यादातर लोग महाकाल के कुर्ते और गमछे की डिमांड कर रहे हैं। जिससे मार्केट में भी रौनक लौट आई है।
मनोज, वस्त्र विक्रेता

महादेव सावन का महीना होता है, यही वजह है कि इस समय हर जगह महाकाल के ड्रेसेज की डिमांड बढ़ गई है।
रितेश अग्रवाल, वस्त्र विक्रेता

सावन का महीना है इसलिए मैंने भी महाकाल के कुर्ते खरीदे हैं, ये कुर्ते बहुत कॉम्फ्र्टेबल भी है। मैंने अपने भाई के लिए भी सेम कुर्ता खरीदा हुआ है। ये कुर्ते मेरे अंदर भक्ति भाव भी उत्पन्न करते हैं।
साक्षी

सावन का इंतजार हमें बेसब्री से रहता है, इस समय मार्केट में केसरिया सूट भी आया है, जिसको मैंने अपने दोस्त गिफ्ट करने के लिए खरीदा है। महादेव के गाने इस समय ट्रेंड कर रहे हैं जिनमें से एक गाना मेरा कॉलरट्यून भी है।
वर्षा

महादेव में मेरी विशेष श्रध्दा है, इसीलिए मैंने अपने लिए कई सारे महाकाल के कुर्ते और शर्ट खरीदे हैं। साथ ही मैंने शिव जी के गाने को भी अभी रिंगटोन बना लिया है।
रितिक