गोरखपुर: अगर आप को भी सोशल मीडिया पर अननोन आईडी से मैसेज आता है तो सावधान हो जाएं। इन दिनों सोशल साइट्स पर बड़ा स्कैम चल रहा है। इस स्कैम में रसूख वाले लड़कों को निशाना बनाकर मोटी रक्म वसूली जा रही है।

केस- 1


रानीडिहा के अभय फोटो के शौकीन हैैं। ये सोशल मीडिया पर महंगी-महंगी गाड़ीयों के साथ फोटो डालते हैैं। साइबर फ्राड्स ऐसे ही लड़कों को अपना मोहरा बनाते हैैं। अभय को भी इंस्टाग्राम पर एक लड़की का मैसेज आया। अभय ने उसका रिप्लाई किया। बात शुरू हुई तो लड़की ने इमोशनल ब्लैक मेल करना शुरू कर दिया। बात वीडियो सेक्स तक पहुंच गई, तब अभय को शक हुआ और उसने उसे ब्लाक कर अपना पीछा छुड़ाया।

केस-2


गोरखनाथ के शाहिल को फेसबुक पर एक अनजान आईडी से मैसेज आया। मैसेज किसी लड़की का था। शाहिल ने रिप्लाई किया और बात शुरू हो गई। बात फेसबुक से वाट्सएप पर तक पहुंच गई। लड़की ने शाहिल को अस्लील फोटो भेजना शुरू किया। फिर दोनों के बीच वीडियो सेक्स तक हो गया। लड़की ने शाहिल का न्यूड वीडियो रिकार्ड कर लिया और फिर पैसों की डिमांड करने लगी। धमकी दी कि पैसे नहीं मिलने पर न्यूड वीडियो परिवार वालों को भेज देगी। शाहिल ने लड़की को 50 हजार रुपए भेजे। इसके बाद उसने और पैसों की डिमांड की। परेशान होकर शाहिल ने सुसाइड अटैंप्ट तक किया, तब दोस्तों ने उसे बचाया और फिर उनकी मदद से शाहिल का लड़की से पीछा छूटा।

केस-3


पीपीगंज के मयूर को नए दोस्त बनाने का शौक था। फेक आईडी से एक अंजान लड़की से उसने बात शुरू की। लम्बी बात के बाद लड़की ने मिलने का इच्छा जाहिर की। मयूर उससे मिलने के लिए दुसरे शहर गया। लड़की ने जिस स्थान पर मयूर को बुलाया था वह जगह सुनसान थी। मयूर जब लोकेशन पर पहुंचा तो वहां अंजान लड़कों ने उसे घेर कर मोबाइल, पर्स और साथ में लाए सभी सामान छीन लिए। मयूर किसी तरह जान बचाकर वहां से भागने में सफल रहा।

फ्राड से कैसे बचें


- अनजान लोगों से बात न करें, न उन्हें अपनी डिटेल दें
- आनजान मैसेज से बचें
- आनजान लिंक पर क्लिक ना करें
- फेक आईडी से सावधान रहें
- अंजान लड़की से न्यूूड वीडियो या फोटों साझा न करें