- भट्ठा के पास झाडि़यों में मिली थी युवक की लाश

GAGHA: गगहा थाना क्षेत्र के टेकुआ माधो निवासी शेषनाथ उर्फ भोकई का शव तीन दिन पहले बडि़हारी गांव के ईट भट्ठा के पास एक खेत में झाडि़यों से बरामद किया गया था। शेषनाथ के भाई ने इस मामले में ईट भट्ठा मालिक बैजनाथ यादव के खिलाफ थाने में तहरीर दी थी। शनिवार को मामले में गगहा पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।

गला कसने का निशान

झाडि़यों में मिले शव पर कई जगह चोट के निशान थे। गले पर भी कसने का निशान था। शेषनाथ कच्ची पीता था और इसके लिए अक्सर भट्ठे पर जाता था। घटना वाली रात भी वह भट्ठे पर ही कच्ची पीने के बाद घूमते हुए देखा गया था। शेषनाथ के भाई का आरोप है कि जब से शेषनाथ ने भट्ठे पर काम करने वाली एक आदिवासी महिला से शादी की थी तभी से भट्ठा संचालक उससे रंजिश रखता था। आखिरकार उसने उसकी हत्या कर दी। शुक्रवार को मामले में तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने शव को केस दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।