-महिला के पति ने अवैध संबंध में सगे भतीजे पर जहर देकर हत्या करने का लगाया आरोप

BAREILLY: अवैध संबंध के शक में मंडे रात तीन परिवारों की खुशियों में जहर घुल गया। डिस्ट्रिक्ट में हुई तीन वारदात में एक महिला की जहर देकर हत्या कर दी गई। तो दो अन्य मामलों में दो युवकों की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। पुलिस हत्या का मुकदमा दर्ज सभी मामलों की तफ्तीश में जुट गई है।

चाची को दिया जहर

मंडे रात कैंट के हिंडोलिया भोलापुर में लखपत ने अवैध संबंधों में चाची छोटी को जहर देकर मार डाला। इतना ही नहीं, ट्यूजडे सुबह डेडबॉडी लेकर सुभाषनगर स्थित शांति विहार में चाचा के घर भी लेकर पहुंच गया। बताया कि चाची ने जहर खा लिया है। हालांकि, लखपत के खिलाफ उसके चाचा न जहर देकर हत्या करने की तहरीर दी है। उनका आरोप है उसकी उसकी पत्नी के संबंध भतीजा लखपत से थे। वह उससे मिलने अक्सर गांव जाती थी। मंडे को भी वह गांव गई थी। लखपत ने ही उस मारा है।

गला घोंटकर फंदे पर लटकाया

शीशगढ़ के जियानगला गांव में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को फंदे से लटका दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हैरत की बात है प्रेमी कोई और नहीं मृतक का दोस्त था, जिसे वह अलवर से 7 मई को साथ लेकर आया था। विनोद की एक साल पहले गांव बडेपुरा निवासी गुड्डी के साथ शादी हुई थी। विनोद राजस्थान में अलवर ग्राम परबेडी निवासी राजेश के साथ पिछले दस वर्षो से काम करता था। मृतक के पिता मुन्ना लाल का आरोप है कि बीती रात विनोद की पत्नी गुड्डी ने प्रेमी राजेश के साथ मिलकर विनोद का गला दबाकर हत्या कर शव को फंदे पर लटका दिया। सुबह 8 बजे परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो विनोद की बॉडी फंदे से लटकी थी। सूचना पर परिजन व अन्य ग्रामीण भी आ गए, और आरोपी राजेश की पकड़कर पिटाई कर दी। सूचना पर फोर्स के साथ पहुंचे एसओ हरीश राजपूत ने महिला व उसके प्रेमी राजेश को अरेस्ट कर लिया।

गला घोंटकर युवक की हत्या, गुप्तांग भी कुचले

हाफिजगंज के थाना कमुआ में ट्यूजडे को नदी किनारे एक युवक की लाश मिली, जिसकी पहचान गांव के कैलाश के रूप में हुई। बताते हैं कि मंडे की रात कैलाश गांव में ही आई बारात में गया था। देर रात तक उसके वापस न लौटने पर परिजनों ने ढूंढा, लेकिन वह नहीं मिला। ट्यूजडे सुबह चरवाहे नदी की ओर गए तो उन्हें लाश मिली। कैलाश के गले में रस्सी का फंदा लगाकर गला दबाया गया था। साथ ही उसके गुप्तांग भी कुचल दिए गए थे। पत्नी ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं, गांव में चर्चा है कि उसकी हत्या अवैध संबंधों के चलते हुई।

महिला की लाश लेकर कैंट से सुभाषनगर में छोड़ने का मामला सामने आया है। महिला ने जहर खाया है। एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।

समीर सौरभ, एसपी सिटी बरेली