बरेली (ब्यूरो)। बीते दिनों आसमान छू रहे सब्जियों के दाम अब कम होना शुरू हो गए है। मंडी में सब्जियों की आवक बढऩे के चलते ऐसा संभव हुआ है। बताया जा रहा है कि अभी दाम और कम हो सकते है। वही सब्जियों के दाम कम होने के से रसोई का बजट में भी सुधार हुआ है और गृहणियों को राहत मिली है।
बढ़ी मंडी में आवक

शहर की डेलापीर मंडी के सब्जी कारोबारी सुजा उर रहमान बताते है कि देश भर में लगातार हो रही वर्षा के चलते सब्जियों के दाम लगातार बढ़ रहे थे। बैंगलुरु, नासिक, पंजाब आदि राज्यों से आने वाली सब्जियां की फसल पानी में डूब जाने के कारण सब्जियों की आवक मंडी में कम हो रही थी। जिसके चलते दाम बढ़ रहे थे। वही बरेली के आसपास के जिलों से आने वाली सब्जियों से पूर्ति नहीं हो पा रही थी। बताया कि डेलापीर मंडी से आसपास के जिलों में भी सब्जियों की सप्लाई होती है। जिसके चलते दाम में कमी नहीं हो रहे थे। बीते चार दिन से सब्जियों की आवक अधिक होने के चलते अब दाम कम हुए है। वही अब मौसमी सब्जियां भी भरपूर मात्रा में आने लगी है।

सब्जी पहले अब
टमाटर - 100 60
लोकी - 50 30
बैंगन - 60 40
तुरई - 50 30
गोभी - 120 60
काशीफल - 50 30
हरी मिर्च - 200 120
पालक - 70 40
शिमला - 130 80
आलू - 35 30
सब्जी के रेट दाम रुपए प्रति किलों में है.

बयान
- बीते चार दिन से सब्जियों के दाम में कमी आई है। सबसे ज्यादा दाम हरी मिर्च पर घटे है। दाम कम होने से ग्राहक को राहत की मिली है।
योगेश, सब्जी विक्रेता


- बाहर से सब्जियों की आवक अब शुरु हो गई है। जिसके चलते दाम में कमी आई है। ज्योति पर्व तक और कमी की संभावना है।
सलीम खान, सब्जी कारोबारी डेलापीर मंडी


- दो माह से सब्जियों के दाम बढऩे से रसोई का बजट बिगड़ गया था, बीते दिनों से दाम कम होने से राहत मिली है।
श्वेता मिश्रा, गृहणी


- मंडी में तो दाम कम हो गए है। लेकिन घर के बाहर ठेलों पर सब्जियों के दाम अभी भी ज्यादा ले रहे है।
प्रीति कश्यप, गृहणी